महिलाओं में पीरियड्स हर महीने 4 से 5 दिनों तक चलने वाला नेचुरल प्रोसेस है। लेकिन कुछ महिलाओं के लिए महीने के ये कुछ दिन बहुत ही पेनफुल होते हैं। जी हां ऐसी महिलाओं को पीरियड्स के दौरान मूड स्विंग के साथ पेट और कमर में दर्द होने की शिकायत भी रहती हैं। कई बार तो दर्द इतना बढ़ जाता है कि महिलाओं को पेनकिलर लेना पड़ता है। जो भविष्य में महिलाओं की हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में क्या किया जाए? दर्द से बचने के लिए आप घरेलू उपायों की मदद ले सकती हैं। कुछ घरेलू उपाय की मदद से आप पेन से राहत पा सकती हैं। आज हम आपको ऐसे ही एक नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप इस दर्द से राहत पा सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: Try These Effective Home Remedies To Deal With Irregular Periods
हरी प्याज और शहद पीरियड्स पेन के लिए बहुत फायदेमंद होता है, लेकिन अगर इन दोनों को एक साथ लिया जाए फिर तो यह चमत्कार की तरह काम करता है। जी हां पीरियड्स पेन को दूर करने में इन दोनों का मिश्रण चमत्कारी साबित होता है क्योंकि यह ब्लड फ्लो को बढ़ा कर, यूटरस की मसल्स को आराम देता है।
खाने के साथ सलाद के रूप में खाई जाने वाला हरी प्याज हमारी हेल्थ के लिए बहुत अच्छी होती है। कुछ महिलाए तो इसकी सब्जी बनाकर भी खाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह पीरियड्स में होने वाले दर्द को दूर करने में भी बहुत मददगार होती है। हरे प्याज में मौजूद विटामिन 'के' पीरियड्स में होने वाले हैवी ब्लीडिंग और पेन को नेचुरली दूर करने में मदद करता है।
शहद ऑक्सीकरण एजेंट के रूप में काम करता है। यह आपके ब्लड में ऑक्सीजन को जोड़कर, प्रभावी ढंग से दर्द को दूर करता है। लेकिन ध्यान रहें कि तेज दर्द नुकसान कर सकता है, इसलिए दर्द का इलाज प्रारंभिक अवस्था में करना बेहतर होता है। यह आपके ब्लड प्रेशर को स्थिर कर, एक प्राकृतिक मरहम के रूप में काम करता है। जी हां शहद अपने कई हेल्थ बेनिफिट्स के लिए फेमस है जो कि एंटीफ्लेमेशन, एंटीबैक्टीरियल, एंटीऑक्सीडेंट और एंटीमुटाजेनिक गुणों के लिए जाना जाता है। शहद पीरियड्स में दर्द के लिए प्रभावी उपचारों में से एक है।
इसे जरूर पढ़ें: Meftal को भूल जाएं, पीरियड्स पेन को रोकेंगे ये 5 आसान उपाय
अगर इस टिप्स के बाद से आपका दर्द दूर नहीं हो रहा है, तो दर्द का सही कारण जानने के लिए अपने डॉक्टर से सलाह लें।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।