herzindagi
yoga for beginners hindi

महिलाएं योग की शुरुआत इन 4 आसन से करें, वजन होगा कम और दिखेंगी सुपर फिट

अगर आप योग से अपना वजन कम करना चाहती हैं लेकिन यह नहीं जानती हैं कि कहां से शुरुआत करें तो इस आर्टिकल में बताए योगासन को करें। 
Editorial
Updated:- 2022-07-20, 16:55 IST

क्‍या आप बिगनर्स है?
क्या आप योग शुरू करना चाहती हैं?
लेकिन यह नहीं जानती हैं कि कहां से शुरू करें?

तो आपको परेशान होने की जरूर नहीं है क्‍योंकि आप इस आर्टिकल में एक्‍सपर्ट के बताए 5 आसान लेकिन प्रभावी आसनों से शुरुआत कर सकती हैं। इन योगासन के बारे में हमें सर्वा योगा, माइंडफुलनेस एंड बियोंड के को फाउंडर श्री सर्वेश शशि जी बता रहे हैं।

यदि आप वजन कुछ किलो कम करने के सबसे प्रभावी तरीके की तलाश में हैं, तो वजन घटाने के लिए योग का प्रयास करें। ये पांच पोज़, विशेष रूप से, शुरुआती के अनुकूल हैं और आपको आकार में लाएंगे।

योग तन और मन के साथ त्‍वचा और बालों को भी दुरुस्‍त रखता है। इस अभ्यास की खास बात यह है कि इसे आपकी उम्र या वजन की परवाह किए बिना किया जा सकता है। सौभाग्य से, योग सभी के लिए है और इसका अभ्यास कोई भी कर सकता है।

योग मसल्‍स, जोड़ों और अंगों के स्वास्थ्य को सुधारने और बनाए रखने में मदद करता है। यह लचीलेपन, ताकत, सहनशक्ति और गतिशीलता के लिए बहुत अच्छा है और मन को शांत और केंद्रित रखता है।

योग, अपने व्यापक लाभों के साथ, वजन घटाने की दिशा में अपनी जर्नी शुरू करने वाली महिलाओं के लिए भी एक शानदार विकल्प है क्योंकि यह मसल्‍स को मजबूत करता है, शरीर को डिटॉक्सीफाई करने और तनाव मुक्त करने में मदद करता है।

तो चटाई को रोल करें और वेट लॉस के लिए योग के इन 5 आसान आसनों को आजमाएं, जिनका अभ्यास हफ्ते में 2 या 3 बार किया जा सकता है और धीरे-धीरे इसे अपनी रूटीन का हिस्सा बनाया जा सकता है-

बिगनर्स के लिए 5 योगासन (Yoga for Beginners)

1. ताड़ासन (Tadasana)

View this post on Instagram

A post shared by Sarva - Yoga Studios (@sarvayogastudios)

इसे ताड़ासन इसलिए कहा जाता है क्‍योंकि इसमें आपके शरीर की आकृति ताड़ के पेड़ के समान हो जाती है। यह योगासन पोश्‍चर में सुधार करने में मदद करता है साथ ही इसे करने से आपका शरीर का फैट कम होता है।

विधि

  • इसे करने के लिए हाथों को ऊपर ले जाकर हथेलियों को मिलाएं।
  • हथेलियां ऊपर की ओर होनी चाहिए।
  • ऐसी स्थिति में दोनों हाथों की अंगुलियां भी आपस में मिली होनी चाहिए।
  • फिर अपने पंजों के बल अपने शरीर को ऊपर की ओर स्‍ट्रेच करें।
  • ताड़ासन के दौरान कमर सीधी और नजरें भी सामने की तरफ और गर्दन सीधी होनी चाहिए।
  • ऐसा करते हुए शरीर का पूरा भार पंजों पर आ जाता है।

इसे जरूर पढ़ें:पहले कभी नहीं किया योगा तो शुरुआत में करें ये 9 योगासन

2. वज्रासन (Vajrasana)

Vajrasana

इसे करने से पेट के निचले हिस्‍से में ब्‍लड सर्कुलेशन बढ़ता है जिससे डाइजेशन में सुधार होता है। यह एक ऐसा आसन है जिसे खाना खाने के बाद भी किया जा सकता है। खाने के बाद इसे करने से पाचन अच्छा होता है। अधिक वायु दोष या दर्द में आराम मिलता है और पैर और जांघे मजबूत होती हैं।

विधि

  • इसे करने के लिए घुटनों के बल बैठ जाएं।
  • पैरों की उंगलियां बाहर की ओर, पैरों के अंगूठे एक दूसरे को छूते हुए होने चाहिए।
  • दोनों एड़ियों के बीच बनी जगह में बैठे।
  • सिर, गर्दन और रीढ़ की हड्डी को एक सीधी रेखा में रखे।
  • हथेलियां जांघों पर, आकाश की ओर खुली हुई।
  • सांस छोड़े और पैरों को सीधा कर लें।

3. सेतु बंधासन (Setu Bandasana)

Setu Bandasana

सेतु बंधासन को ब्रिज पोज के नाम से भी जाना जाता है। यह ग्‍लूट्स और थायरॉयड के साथ-साथ वेट लॉस के लिए भी अच्‍छी मानी जाती है। यह पोज मसल्‍स को टोन, डाइजेशन को दुरुस्‍त, हार्मोंस को रेगुलेट और थायरॉयड लेवल में सुधार करने में मदद करता है। यह पीठ की मसल्‍स को मजबूत करके दर्द को कम करता है।

विधि

  • इसे करने के लिए पीठ के बल लेट जाएं।
  • अपने हाथों को बगल में रख लें।
  • पैरों को घुटनों से मोड़कर हिप्स के पास लाने की कोशिश करें।
  • हिप्स को जितना हो सके फर्श से ऊपर की तरफ उठाएं।
  • हाथ जमीन पर ही रखें।
  • कुछ देर इस पोजीशन में रहें।
  • इसके बाद सांस छोड़ते हुए वापस जमीन पर आएं।
  • पैरों को सीधा करें और आराम करें।
  • 10-15 सेकंड तक आराम करने के बाद फिर से शुरू करें।

4. बालासन (Balasana)

Balasana for women

बालासन करने में आसान है, इसलिए इसे बिगनर्स के लिए अच्‍छा माना जाता है। यह आपके शरीर को आराम देने और मसल्स को रिलैक्स करने में मदद करता है। साथ ही मेंटल हेल्‍थ के लिए भी बहुत अच्‍छा होता है। इसके अलावा, मसल्‍स मजबूत होती हैं और पेट की चर्बी घटती है। इसे करने से शरीर में लचीलापन आता है। इसके अलावा, यह घुटनों को स्‍ट्रेच करता है।

विधि

  • इसे करने के लिए घुटने के बल जमीन पर बैठ जाएं।
  • शरीर का सारा भाग एड़ियों पर डालें।
  • गहरी सांस लेते हुए आगे की ओर झुकें।
  • ध्यान रखें कि आपका चेस्‍ट हिप्‍स से छूना चाहिए।
  • अब अपने माथे से फर्श को छूने की कोशिश करें।
  • कुछ सेकंड इस पोजीशन में रहें और वापस पहली पोजीशन में आ जाएं।

इसे जरूर पढ़ें:योग की कर रहे हैं शुरुआत, तो इन आसनों को रूटीन में ज़रूर करें शामिल

5. वृक्षासन ( Vrikshasana)

Vrikshasana

योग शुरू करने वाली महिलाओं के लिए यह आसन काफी फायदेमंद है क्योंकि यह आपको संतुलन और स्थिरता बनाने में मदद करता है। यह आपको फोकस को बढ़ाता है। इसे करने के लिए आपको एक पैर पर खड़े होना होता है। वृक्षासन यानी पेड़ के समान। यह आसन करने से मनुष्य की आकृति पेड़ के समान हो जाती है। इसलिए, इसे वृक्षासन कहा जाता है।

विधि

  • इसे करने के लिए सीधी खड़ी हो जाएं।
  • अब दोनों पैरों के बीच कुछ दूरी बनाकर खड़ी रहें।
  • फिर हाथों को सिर के ऊपर उठाते हुए सीधा करके हथेलियों को मिला दें।
  • अब दाहिने पैर को मोड़ते हुए तलवे को बाईं थाई पर रख दें।
  • बाएं पैर पर संतुलन बनाते हुए हथेलियां, सिर और कंधे एक ही सीध में हों।
  • जब तक संभव हो ऐसे रहें।
  • कुछ देर बाद दूसरे पैर से भी यह दोहराएं।

आप भी इन एक्‍सरसाइज को करके वजन को कम और खुद को फिट रख सकती हैं। योग से जुड़ी ऐसी ही जानकारी के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।

Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।