
Makar Dainik Rashifal, 18 January 2026: रविवार का दिन मकर राशि की महिलाओं के लिए एक नई शुरुआत जैसा है। आज मौनी अमावस्या है आज ग्रहो के प्रभाव से हर किसी का फोकस आज पर रहेगा। आज आपके अंदर इतनी एनर्जी होगी कि आप थके हुए होने के बावजूद भी काम करती रहेंगी। आज आप जो भी फैसला लेंगी, वो बहुत दमदार होगा। लोग आपकी तरफ खिंचे चले आएंगे। लेकिन, इतनी सारी एनर्जी होने का एक नुकसान भी है आपका दिमाग बहुत ज्यादा तेज चलेगा और आपको गुस्सा भी जल्दी आ सकता है। कोशिश करें कि आज थोड़ा कम बोलें और अपने मन की शांति पर ध्यान दें। छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी बता रहे हैं क्या कहता है मकर राशि का आज का राशिफल?
प्यार और रिश्तों के मामले में आज आपको अपने इमोशन्स में कण्ट्रोल रखना होगा। आज आप अपने पति या पार्टनर पर हुकुम चलाने की कोशिश कर सकती हैं। लेकिन यह रवैया रिश्ते में दरार डाल सकता है। आज आपके पार्टनर को आपकी अटेंशन चाहि। अगर आप सिंगल हैं, तो आज आपकी पर्सनालिटी इतनी मैग्नेटिक होगी कि कोई खास आपकी तरफ अट्रैक्टिव हो सकता है।
उपाय – आज पति-पत्नी मिलकर काले तिल और गुड़ के लड्डू खाएं।
करियर के मामले में आज मकर राशि की महिलाओं की अलह लेवेल की एनर्जी रहेगी । भले ही आज रविवार है, लेकिन आपके दिमाग में नए आइडियाज की बाढ़ आई रहेगी। अगर आप अपना बिज़नेस करती हैं, तो आज आप कोई बड़ा और साहसी फैसला ले सकती हैं जिसे देखकर बाकी लोग हैरान रह जाएंगे। नौकरी कर रही महिलाओं के लिए आज का दिन अपनी लीडरशिप दिखाने का है। आज आप सबसे मुश्किल काम को भी चुटकियों में हल कर देंगी। आज आपके अंदर डर नाम की कोई चीज नहीं होगी। बस एक बात का ध्यान रखें,जल्दबाजी में कोई ऐसा वादा न करें जिसे पूरा करना मुश्किल हो।
उपाय – आज चींटियों को आटा और चीनी खिलाएं।

पैसों के मामले में आज का दिन कमाई और खर्चे दोनों का है। आपकी मेहनत और स्मार्ट फैसलों से पैसा तो आएगा, लेकिन आज आपका खुद पर खर्च करने का बहुत मन करेगा। आज आप अपने लिए नए कपड़े, गैजेट्स या मेकअप का सामान खरीदने में पैसे खर्च कर सकती हैं। आज किसी को भी पैसा उधार देने से बचें, क्योंकि आज दिया गया पैसा वापस आने में बहुत समस्या करेगा। आज इन्वेस्टमेंट करने के लिए दिन बहुत अच्छा है, खासकर अगर आप इसे अपने नाम पर कर रही हैं।
उपाय – आज अपने पर्स में काली हल्दी की एक गांठ या एक चांदी का सिक्का रखें।
यह भी पढ़ें: मकर राशि के जातक का गुण, स्वभाव व विशेषताएं
यह भी पढ़ें: मकर का दैनिक राशिफल
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल
सेहत को लेकर आज मकर राशि की महिलाओं को अपने सिर और आंखों का खास ख्याल रखना है। आज आपको तेज सिरदर्द, माइग्रेन या आंखों में जलन हो सकती है। आज आपका ब्लड प्रेशर भी थोड़ा ऊपर-नीचे हो सकता है, इसलिए नमक कम खाएं। आज आपको नींद आने में थोड़ी दिक्कत हो सकती है क्योंकि दिमाग शांत नहीं बैठेगा। आज का दिन भारी वर्कआउट करने के बजाय योग या मेडिटेशन करने के लिए बेस्ट है।
उपाय – आज नहाने के पानी में थोड़ा सा कच्चा दूध और काले तिल मिलाकर स्नान करें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।