नियमित रूप से एक्सरसाइज करना हमारी सेहत के लिए अच्छा होता है। इससे न सिर्फ वजन नियंत्रित होता है, बल्कि तमाम समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। रोजाना एक्सरसाइज करने से हमें अपने मसल मास को बिल्ड करने में मदद मिलती है। वर्कआउट रूटीन आपके मूड को भी बेहतर बनाता है, लेकिन क्या आपने कभी एक्सरसाइज करने के सही समय के बारे में सोचा है? आमतौर पर लोग अपनी सहूलियत के हिसाब से वर्कआउट का समय चुनते हैं। कुछ लोग सुबह वर्कआउट करना पसंद करते हैं और कुछ लोग शाम को एक्सरसाइज करना बेहतर समझते हैं।
हालांकि, कुछ शोध से पता चलता है कि विशिष्ट फिटनेस लक्ष्यों को पूरा करने में मदद के लिए वर्कआउट करने का बेहतर समय हो सकता है। जी हां, आप किस समय एक्सरसाइज कर रहे हैं, यह भी जरूरी है। शोधकर्ताओं का कहना है कि महिलाएं सुबह के समय व्यायाम करने से अधिक फैट बर्न करती हैं, जबकि पुरुष रात में अधिक फैट बर्न करते हैं। आइए रिसर्च में इसके बारे में विस्तार से जानें।
न्यूयॉर्क के स्किडमोर कॉलेज, एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी और कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी, चिको के वैज्ञानिकों ने 25 से 55 वर्ष के बीच के 30 पुरुषों और 26 महिलाओं पर स्टडी की थी।
12 हफ्तों तक, शोधकर्ताओं ने विविध ट्रेनिंग प्रोग्राम के प्रभावों को एनालाइज किया। इसमें स्ट्रेचिंग, रेसिस्टेंस एक्सरसाइज, इंटरवल स्प्रिंट्स और सहनशक्ति प्रशिक्षण शामिल था।
प्रतिभागियों ने हर हफ्ते इन चार वर्कआउट में से एक को एक्सरसाइज रूटीन को किया है। इस तरह हर हफ्ते उन्होंने इन चार वर्कआउट रूटीन को फॉलो किया। एक ग्रुप ने सुबह 6:30 बजे से 8:30 बजे के बीच एक घंटे तक व्यायाम किया, जबकि दूसरे ग्रुप ने शाम 6 बजे से रात 8 बजे के बीच उसी रूटीन को फॉलो किया।
शोधकर्ताओं ने पाया कि महिलाओं में, सुबह के व्यायाम से पेट की चर्बी और ब्लड प्रेशर कम हुआ, जबकि शाम के व्यायाम से मस्कुलर परफॉर्मेंस बेहतर हुई। पुरुषों में, शाम के व्यायाम से फैट ऑक्सीडेशन में वृद्धि हुई और सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर और थकान कम हुई।
इसे भी पढ़ें: हर उम्र की महिलाओं का वजन घटाती हैं ये 5 एक्सरसाइज, रोजाना करें
सुबह एक्सरसाइज करने से मेटाबॉलिज्म बेहतर होने में मदद मिलती है। मेटाबॉलिज्म एक ऐसा फैक्टर है,जिसका वजन से सीधा ताल्लुक है। इसके सही तरह से काम करने से ही आप दिन भर में कैलोरी बर्न कर पाती हैं। सुबह एक्सरसाइज करने से आपकी नींद भी बेहतर होती है।
सुबह कार्डियो एक्सरसाइज करना सबसे प्रभावी होता है और आप इससे जल्दी वजन घटाने में कामयाब होते हैं। एक्सरसाइज के दौरान जो एंडोर्फिन रिलीज होता है, वह आपके दिन की शुरुआत सकारात्मकता और उत्साह के साथ करने में मदद करता है। इसके अलावा, यह पूरे दिन आपकी मेंटल अलर्टनेस को भी बढ़ाएगा।
इसे भी पढ़ें: ये 2 एक्सरसाइज रोजाना करेंगी तो बढ़ती उम्र छू भी नहीं पाएगी
इसी तरह यूरोपियन जर्नल ऑफ एप्लाइड फिजियोलॉजी में प्रकाशित एक लेख से पता चलता है कि शाम के समय एनारोबिक लेग एक्सरसाइज करना ज्यादा बेहतर होता है। मांसपेशियों के निर्माण, पावर बेस्ड एक्सरसाइज, जिसमें वेट ट्रेनिंग और हाई इंटेसिटी एरोबिक्स शामिल हैं, के लिए शाम को करस करना प्रभावी साबित हो सकता है। शरीर का तापमान आमतौर पर दोपहर के समय गर्म होता है, इसलिए शाम के समय आप मसल बिल्ड करने के लिए चुन सकते हैं।
एक बात का भी ध्यान रखें कि आप जितना अधिक व्यायाम करेंगे, उतनी अधिक कैलोरी बर्न करेंगे। अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो आपको कार्डियो जरूर करना चाहिए। हर सप्ताह पांच दिन कम से कम 250 मिनट कार्डियो करने का लक्ष्य वजन कम करने में काफी मदद करेगा।
हमें उम्मीद है यह जानकारी आपको पसंद आया होगा। अगर लेख अच्छा लगा, तो इसे लाइक और शेयर करें। हेल्थ और फिटनेस से जुड़े ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए विजिट करें हरजिंदगी।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।