मेडिटेशन को मन, शरीर और आत्मा को शुद्ध करने का सबसे अच्छा तरीका माना जाता है। यह मोक्ष, शांति और सर्वोच्च उपलब्धि का मार्ग है। मेडिटेशन की ऐसी ही एक विधि त्राटक है, यह एक बहुत शक्तिशाली मेडिटेशनल टूल है जिसमें शामिल व्यक्ति को मोमबत्ती की लौ जैसी किसी बिंदु पर अपनी दृष्टि को स्थिर करना होता है। यह मेडिटेशन का काफी पुराना तरीका है। इससे हम अपनी आंखों की रोशनी को बढ़ाने के साथ-साथ कई तरह के फायदे पा सकते हैं। त्राटक मेडिटेशन के फायदों के बारे में हमें शिल्पा शेट्टी के इंस्टाग्राम को देखने के बाद जानकारी मिली है।
जी हां बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा फिटनेस फ्रीक हैं और लगातार अपने इंस्टाग्राम पर योग, मेडिटेशन के वीडियोज, टिप्स, फोटोज आदि पोस्ट करती रहती हैं। शिल्पा खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रखने के लिए प्रत्येक दिन योग और मेडिटेशन करती हैं और फैन्स को भी ऐसा करने के लिए इंस्पायर करती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम के माध्यम से त्राटक मेडिटेशन का एक वीडियो अपलोड किया, जिसमें इसके कुछ स्वास्थ्य लाभों का वर्णन भी किया गया है। अगर आप भी शिल्पा शेट्टी की तरह सुंदर आंखें और अन्य 3 फायदे चाहती हैं, तो आइए त्राटक मेडिटेशन के फायदे और इसे करने केे सही तरीके के बारे में जानते हैं।
View this post on Instagram
शिल्पा शेट्टी ने त्राटक मेडिटेशन के महत्व को समझाते हुए कहा, "यह एक प्राचीन मेडिटेशन अभ्यास है, जो आंखों के लिए क्रिया या सफाई प्रक्रिया के रूप में भी कार्य करता है।" उन्होंने पोस्ट को कैप्शन देते हुए लिखा, "हमारे आसपास जो हो रहा है, उसे बदलने की शक्ति हमारे पास हमेशा नहीं हो सकती है, लेकिन हम निश्चित रूप से इस बात को नियंत्रित कर सकते हैं कि हमारे भीतर क्या हो रहा है। ऐसा सिर्फ योग से ही संभव है। त्राटक मेडिटेशन के माध्यम से अपने मन को शांत करने, अवांछित विचारों को कम करने, अपने भटकने वाले ध्यान को केन्द्रित करने की क्षमता खुद को दें।"
इसे जरूर पढ़ें:सूर्य त्राटक करेंगी तो 100 साल तक रहेंगी हेल्दी, जानिए इसके 5 फायदे
यह ध्यान आपकी आंखों के लिए बहुत अच्छा है। जितना अधिक समय तक आप एक बिंदु पर ध्यान केंद्रित करने में सक्षम होती हैं, यह आपकी दृष्टि के लिए उतना ही बेहतर होता है, क्योंकि यह आंखों की मसल्स को मजबूत करता है और आपकी आंखों की शुद्धि में मदद करता है।
जब आप एक स्थिर स्थिति में बैठती हैं और आपका काम होशपूर्वक एक बिंदु को घूरना होता है, तो धीरे-धीरे मन अधिक स्थिर और कम विचलित होने लगता है। इसलिए, त्राटक क्रिया हम सभी को आपके ब्रेन को प्रशिक्षित करने के बारे में सिखाती है, ताकि यह उन चीजों पर ध्यान केंद्रित करे जो हम उसे निर्देश देते हैं। इसके अलावा, एक बार जब आप इस क्रिया को नियमित रूप से करना शुरू कर देती हैं तो एकाग्रता की शक्ति से आपके ब्रेन की विभिन्न चीजें करने की क्षमता बढ़ जाती है।
इसे जरूर पढ़ें: आंखों को सुंदर और हेल्दी बनाने के लिए रोजाना करें ये 3 योगासन
जैसा कि हमने कहा, त्राटक मेडिटेशन आपके ब्रेन को उस तरह से प्रशिक्षित करने में मदद करता है, जिस तरह से आप इससे कार्य कराना चाहती हैं। इसलिए, यदि आप एक अच्छी जीवन शैली का पालन करना चाहती हैं और अच्छी नींद लेना चाहती हैं, तो आप ऐसा आसानी से कर पाएंगी। इसके अलावा, इस विधि को शांतिपूर्ण माहौल में करने के लिए भी जाना जाता है, इससे आपके ब्रेन को आराम करने में मदद मिलती है और आपको अच्छी नींद आती है।
आंखों को ठीक करने के साथ-साथ यह तरीका आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। यह प्राचीन क्रिया मसल्स में तनाव को कम करती है और आपकी चिंता को कम करने में मदद करती है। यह आपके तनाव को दूर करता है और आपको रिलैक्स करने में मदद करता है।
क्या आप त्राटक मेडिटेशन के फायदों के बारे में जानती थीं? अगर नहीं, तो हमें यकीन है कि आप इस लेख को पढ़ने के बाद इस क्रिया को करने के लिए उत्साहित होगी। इस तरह की और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।