आंखें मनुष्य के लिए प्रकृति की सबसे अनमोल देन हैं। इन्हीं के चलते हम इस खूबसूरत दुनिया को देख सकते हैं। इसलिए इनकी देखभाल करना बेहद जरूरी है। आज के समय में हम पहले से कहीं ज्यादा समय कम्प्यूटर स्क्रीन, टीवी और सेल फोन पर बिताते हैं, जिससे आंखों से संबंधित कई तरह की समस्याएं हमें घेर रही हैं।
लेकिन हम इनका उपयोग करना बंद भी नहीं कर सकते हैं, क्योंकि हम जरूरत से ज्यादा इन चीजों पर निर्भर हैं। इसलिए आज हम आपको कुछ एक्सरसाइज के बारे में बता रहे हैं, जो आंखों को स्ट्रेन से बचाने के लिए आपको रोजाना करनी चाहिए। इन एक्सरसाइज के बारे में हमें नेत्र विशेषज्ञ और चेयर पर्सन आई कैन फाउंडेशन (दिल्ली) की डॉक्टर अनुरीता वधावन जी बता रही हैं।
स्क्रीन पर लगातार देखने से आपकी आंखों की मसल्स में दर्द हो सकता है। अपनी आंख की मसल्स को एक ब्रेक दें। कंप्यूटर या स्क्रीन का इस्तेमाल करते समय, प्रत्येक 20 मिनट के बाद 20 सेकेंड के लिए किसी दूर की वस्तु को देखें। ऐसा करने से आप पूरी लाइफ अपनी आंखों को हेल्दी रख सकती हैं।
आराम से एक चेयर पर बैठकर, अपने अंगूठे को अपने चेहरे से लगभग 10 इंच दूर रखें और 10 सेकेंड के लिए उस पर फोकस करें। अब एक दूर की चीज को देखें और 15 सेकेंड के लिए उस पर फोकस करें। उसके बाद अपना ध्यान अंगूठे पर लौटाएं। इस एक्ससरसाइज को दिन में 5 बार करें।
आराम से बैठें और जल्दी से अपनी आंखों को 10-15 बार झपकाएं। अपनी आंखें बंद करें और 20 सेकेंड के लिए आराम करें। यह ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करता है। इस एक्सरसाइज को 5 बार करें। यह आपकी आंखों को आराम देने का एक शानदार तरीका है और आपकी आंखों को लाइट से ब्रेक देता है।
इसे जरूर पढ़ें:रोजाना 10 मिनट करेंगी ये 4 योग तो बुढ़ापे तक नहीं लगेगा चश्मा
कसकर 5 सेकेंड के लिए अपनी आंखें बंद करें और फिर उन्हें बड़ा करके खोलें। यह एक्सरसाइज पलक की मसल्स को मजबूत करती है और ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करती है।
एक बाउल में गर्म पानी डालें और इसमें कुछ कॉटन बॉल्स को डुबोएं। धीरे से अपनी आंखों पर इन बॉल्स को प्रेस करें। अपने हाथों को ऊपर और नीचे की ओर ले जाकर अपनी पलकों की मसाज करें।
आराम से एक चेयर पर बैठें। अपने दाहिने अंगूठे को अपने चेहरे से लगभग 10 इंच की दूरी पर रखें। अपने हाथ को रोककर रखें और अंगूठे पर फोकस करें। अपनी दिशा पर आंखों को रखते हुए अपने अंगूठे को इंफिनिटी सिंबल में ले जाएं। इस एक्सरसाइज को क्लॉक वाइज और एंटी-कलॉक वाइज 5 बार करें।
फिल्टरिंग में आपको अपनी आईबॉल्स को बाएं से दाएं ओर ले जाना होता है। अपने बाएं कोने को देखें और फिर अपनी नजर को धीरे-धीरे विपरीत दिशा में शिफ्ट करें। छोटी आंखों की मसल्स मूविंग आईबॉल्स से पंप किए गए ब्लड के बढ़ने से अधिक एक्टिव और हेल्दी हो जाती हैं। इस एक्सरसाइज को कम से कम 6 बार करें।
अपनी आंखों को दिन में दो बार साफ करें। सुबह, इसे गुनगुने पानी से करें, फिर ठंडा से साफ करें। शाम को भी ऐसे ही अपनी आंखों को धोएं, पहले ठंडे पानी से, फिर गुनगुने पानी से।
अपनी हथेलियों को रगड़ें, जैसा कि आप सर्दियों में उन्हें गर्म करने के लिए करते हैं। धीरे से अपनी गर्म हथेलियों को आंखों पर रखें। आप अपनी आंखों की मसल्स को आराम देने वाली गर्मी महसूस करेंगी। हाथों को तब तक अपनी आंखों पर रखें, जब तक गर्मी पूरी तरह से आंखों द्वारा अवशोषित न जाए। ऐसा 5 बार करें।
इसे जरूर पढ़ें:अगर पाना चाहती हैं आकर्षक आंखें तो आजमाएं ये 5 टिप्स
धीरे से ऊपरी पलकों को 4-5 सेकेंड के लिए अपनी उंगलियों से दबाएं। ऐसा 5 बार करें। इस मसाज से अंतःस्रावी द्रव के सर्कुलेशन में सुधार होता है।
अगर आप इन एक्सरसाइज को रोजाना करती हैं, तो आंखों को तनाव से बचा सकती हैं। इन एक्सरसाइज को आज़माएं, आप निश्चित रूप से एक अंतर नोटिस करेंगी। ऐसे ही और आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
यह आर्टिकल एक्सपर्ट से बात करके अपडेट किया गया है।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।