रकुल प्रीत सिंह आज यानी 21 फरवरी को शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। उनकी शादी इस वक्त टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई है। उनकी गिनती बॉलीवुड की फिट एक्ट्रेसेस में की जाती है। रकुल प्रीत सिंह फिट रहने के लिए हेल्दी डाइट और स्ट्रिक्ट वर्कआउट को फॉलो करती हैं। अपने मॉर्निंग रूटीन को लेकर भी वह काफी सजग रहती हैं। रकुल प्रीत फैंस को हमेशा से फिटनेस गोल्स देने के साथ ही, अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वर्कआउट के वीडियोज शेयर करती रहती हैं। उन्होंने अपनी डाइट के बारे में कई इंटरव्यू के दौरान बात की है। चलिए आपको बताते हैं रकुल प्रीत सिंह का वर्कआउट रूटीन।
रकुल प्रीत सिंह फॉलो करती हैं यह वर्कआउट प्लान
View this post on Instagram
- रकुल प्रीत सिंह हेल्दी रहने के लिए वर्कआउट को बहुत जरूरी मानती हैं और यही वजह है कि वह कभी अपना वर्कआउट स्किप नहीं करती हैं।
- रकुल एरियल योगा, योगा, स्किपिंग, किक बॉक्सिंग और स्ट्रेचिंग करती हैं।
- रकुल चक्रासन, किक बॉक्सिंग और सूर्य नमस्कार के वीडियोज अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करती हैं।
- सूर्य नमस्कार (सूर्य नमस्कार करने का सही तरीका) करने से पूरी बॉडी का पॉश्चर बेहतर होता है। इससे वजन भी कम होता है और मेंटल हेल्थ भी अच्छी बनी रहती है।
- यह बॉडी डिटॉक्स और डाइजेशन के लिए भी अच्छा होता है।
- वह अपने दिन की शुरुआत वर्कआउट से करती हैं। वह रोज लगभग आधे घंटे कार्डियो और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करती हैं।
- वह अपने वर्कआउट रूटीन में लेग प्रेसिंग को भी शामिल करती हैं।
- इससे लोअर बॉडी को टोन करने, ताकत देने और कैलोरीज बर्न करने में मदद मिलती है।
View this post on Instagram
- रकुल शरीर में लचीलापन लाने के लिए योगा और एक्सरसाइज को बेस्ट मानती हैं।
- रकुल ने सोशल मीडिया पर वर्कआउट का एक वीडियो शेयर किया था। इसके कैप्शन में उन्होंने इस बात की जानकारी दी थी कि वह हॉलीडे कैलोरीज को कम करने की कोशिश कर रही हैं।
- इसका मतलब वह अपनी डाइट के हिसाब से वर्कआउट रूटीन को बदलती रहती हैं।
रकुल प्रीत सिंह आपको कितनी पसंद हैं, हमें कमेंट्स के जरिए बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Instagram/ Rakulpreet Singh
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों