प्रियंका चोपड़ा ने अपनी एक्टिंग के दम पर न सिर्फ बॉलीवुड, बल्कि हॉलीवुड में भी सफलता हासिल की है। प्रियंका के लुक्स, उनके फैशन सेंस और उनकी फिटनेस के सभी दीवाने हैं। प्रियंका आज अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं। लेकिन उन्हें देखकर कोई भी उनकी सही उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता है। वह बेहद फिट और यंग दिखती हैं और वह फिटनेस के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करती हैं। डाइट और वर्कआउट को लेकर प्रियंका काफी बातों को ध्यान में रखती हैं। उन्होंने कुछ इंटरव्यूज के दौरान, अपनी डाइट और फिटनेस से जुड़े सीक्रेट भी शेयर किए हैं। आइए जानते हैं कि 41 की उम्र में भी हेल्दी रहने के लिए, प्रियंका किस डाइट और वर्कआउट रूटीन को फॉलो करती हैं।
प्रियंका चोपड़ा का डाइट सीक्रेट
प्रियंका चोपड़ा ने एक लीडिंग पब्लिकेशन के साथ इंटरव्यू के दौरान शेयर किया था कि वह फूडी हैं और दिन भर खाने के बारे में ही सोचती रहती हैं। लेकिन फिर भी इस बात का ध्यान रखती हैं कि उनकी डाइट पोषक तत्वों से भरपूर हो। वह ब्रेकफास्ट में ऑमलेट, टोस्ट और एवोकाडो खाती हैं। इसके अलावा, वह इडली या डोसा लेना भी पसंद करती हैं। जब वह इंडिया में होती हैं, तब नाश्ते में पराठे खाना पसंद करती हैं।
प्रियंका को घर का खाना पसंद है। उनकी डाइट में दाल, चावल, सब्जी, सूप, ग्रिल्ड चिकन-फिश, उबले अंडे आदि शामिल करती हैं। रोटी में वह नाचनी रोटी खाती हैं। यह रागी के आटे से बनी रोटी प्रोटीन से भरपूर और ग्लूटेन फ्री होती है।
इसे जरूर पढ़ें:बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की तरह रहना है फिट तो अपनाएं ये 'Morning Diet'
प्रियंका लंच में भिंडी, दही, रायता, अचार और सलाद खाती हैं। उन्हें दही-चावल खाना काफी पसंद हैं। प्रियंका जब अमेरिका में होती हैं, तब वह लंच में सलाद के साथ रोस्टेड फिश खाती हैं। स्नैक्स में वह मखाने खाती हैं। एक्ट्रेस को चाट भी बहुत पसंद है।
डिनर में वह हमेशा सूप के साथ प्रोटीन से भरपूर चीजें जैसे चिकन या फिश लेती हैं। इसके अलावा, खुद को हाइड्रेट रखने के लिए वह रोजाना 8 से 10 गिलास पानी जरूर पीती हैं।
प्रियंका चोपड़ा का फिटनेस सीक्रेट
कार्डियो एक्सरसाइज
अपनी बॉडी को टोन रखने के लिए प्रियंका नियमित रूप से वर्कआउट करती हैं। लेकिन वह जिम फ्रीक बिल्कुल भी नहीं हैं। वह अपनी बॉडी को शेप में रखने के लिए कार्डियो करती हैं। कार्डियो एक्सरसाइज शरीर के लिए फायदेमंद होती है। इसे करने से वजन कम करने के साथ हाई कोलेस्ट्रॉल, हाई ब्लडप्रेशर, हार्ट अटैक और कैंसर जैसी बीमारियों को खुद से दूर रखा जा सकता है।
योग
बॉडी को फ्लेक्सिबल बनाने और मेंटल हेल्थ के लिए प्रियंका योग करना भी पसंद करती हैं। रोजाना कुछ देर योग करने से वजन कंट्रोल में रहता है और चेहरे पर ग्लो आता है। साथ ही, यह मसल्स को फ्लेक्सिबल बनाता है और पोश्चर को सही करता है। इसके अलावा, इससे पाचन-तंत्र दुरुस्त रहता है और आंतरिक अंगों को मजबूती मिलती है।
स्विमिंग
ग्लोबल आइकन को स्विमिंग करना भी पसंद है। वह अपने खाली समय में अक्सर स्विमिंग करती हैं। यह शरीर की कई मसल्स को मजबूत बनाने में मदद करती है। स्विमिंग एक कार्डियो एक्सरसाइज है, जो वेट लॉस में मदद करती है। इससे पूरी शरीर की एक साथ एक्सरसाइज हो जाती है।
स्विमिंग मसल्स को टोन करती है, हड्डियों को मजबूत बनाती है और शरीर को ताकत देती है। इसे करने से शरीर को एनर्जी मिलती है। इसके अलावा, यह ब्लड को पंप करने की क्षमता को बढ़ाती है।
इसे जरूर पढ़ें:बिना जिम के प्रियंका चोपड़ा की तरह स्मार्ट तरीके से वर्कआउट करें, देखें वीडियो
वेट ट्रेनिंग
प्रियंका चोपड़ा खुद को फिट रखने के लिए वेट ट्रेनिंग भी करती हैं। यह वजन को कम करने का बेस्ट तरीका है। वेट ट्रेनिंग कैलोरी बर्न करने के साथ मसल्स टिश्यू का निर्माण भी करती है, जिससे मेटाबॉलिज्म रेट बढ़ती है और शरीर सुडौल बना रहता है। रोजाना इसे करने से न सिर्फ शरीर मजबूत होता है, बल्कि मसल्स भी मजबूत होती है। इससे हड्डियों में भी मजबूत आती है और इससे चोट की संभावना कम होती है।
आप भी सेलेब्स फिटनेस से जुड़ी कोई जानकारी चाहते हैं, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Recommended Video
Image Credit: Instagram(@priyankachopra)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों