herzindagi
mudra for snoring expert

खर्राटों के कारण उड़ गई है रातों की नींद, इस मुद्रा से राहत पाएं

आदि मुद्रा सांस संबंधी समस्याओं को दूर करके खर्राटों को दूर करती है। आइए इसे करने का सही तरीके और  फायदों के बारे में एक्‍सपर्ट से जानें। 
Editorial
Updated:- 2023-06-23, 20:08 IST

यूं तो सोते समय खर्राटे आना आम समस्या है। लेकिन, खर्राटों के कारण दूसरों की नींद खराब होती है और परिवार के सदस्यों को परेशानी झेलनी पड़ती है। इसके अलावा, समस्‍या के कारण कई बार शर्मिंदगी भी झेलनी पड़ती है। ऐसे में लोग खर्राटों से छुटकारा पाने के लिए तरह-तरह के उपायों को आजमाते हैं। लेकिन बहुत ज्‍यादा फर्क दिखाई नहीं देता है। 

अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्‍योंकि लाइफस्‍टाइल में बदलाव के साथ फिटनेस रूटीन में मुद्रा को शामिल करके आप समस्‍या को कंट्रोल कर सकते हैं। आज हम आपको खर्राटों को कंट्रोल करने वाले एक असरदार मुद्रा यानी आदि मुद्रा के बारे में बता रहे हैं। इसकी जानकारी योग एक्‍सपर्ट जूही कपूर ने शेयर की हैं। लेकिन, सबसे पहले खर्राटों के कारणों के बारे में जानते हैं।

खर्राटों के कारण

  • नींद की कमी
  • थकान
  • स्मोकिंग
  • अल्‍कोहल
  • बढ़ता वजन 
  • तनाव

खर्राटों के लिए मुद्रा

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Juhi Kapoor (@theyoginiworld)

एक्‍सपर्ट का कहना है, ''आदि मुद्रा खर्राटों की समस्या को कम करने वाल असरदार तकनीक है। इसे कोई भी कहीं भी कर सकता है। आप रोजाना 10 से 15 मिनट तक मुद्रा को करें। इस मुद्रा से शरीर में ऑक्सीजन का फ्लो अच्‍छा होता है, जिससे लंग्‍स की कार्यक्षमता भी बढ़ती है। इसके अलावा, इससे दिमाग शांत रहता है और नर्वस सिस्‍टम का काम बेहतर होता है, जिससे खर्राटों से राहत मिलती है।''

आदि मुद्रा की विधि

  • पीठ को सीधा करके बैठ जाएं। 
  • अंगूठे को छोटी उंगली के किनारे पर रखें। 
  • बाकि उंगालियों को अंगूठे से कवर करके मुट्ठी बनाएं। 
  • अब हाथों को घुटनो या जांघों पर रखें। 
  • आंखें बंद रखें और इस दौरान सांस लेते और छोड़ते रहें। 

इसे जरूर पढ़ें:खर्राटों से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, आएगी अच्छी नींद

आदि मुद्रा के अन्‍य फायदे

yoga mudra for snoring

  • कोर्टिसोल के लेवल (तनाव हार्मोन) को कम करके मन को शांत रखती है। 
  • पेट को स्‍वस्‍थ रखती है। 
  • मसल्‍स और हड्डियों को मजबूतबनाती है। 
  • सांस संबंधी रोगों से छुटकारा दिलाती है। 
  • बैड कोलेस्ट्रॉल कम हो सकती है। 
  • दिल को हेल्‍दी रखती है। 
  • लो ब्‍लड प्रेशर से परेशान लोगों के लिए फायदेमंद होती है। 
  • पैंक्रियाज के काम को बेहतर करती है। 
  • ब्‍लड शुगर को कंट्रोल करती है। 

 

आदि मुद्रा खर्राटों को दूर करने के साथ ही सेहतमंद रहने में मदद करती है। अगर आपको भी मुद्रा से जुड़ी जानकारी चाहिए, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

Image Credit: Shutterstock.com 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।