herzindagi
home remedies to stop snoring tips

खर्राटों से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, आएगी अच्छी नींद

अगर आप भी घर के किसी सदस्य के खर्राटों से परेशान हो गई है, तो इन घरेलू उपायों की मदद से आसानी से दूर कर सकती हैं। 
Editorial
Updated:- 2020-11-18, 15:00 IST

पूरे दिन काम और थकान के बाद लगभग हर कोई रात को चैन की नींद सोना चाहता है, लेकिन ऐसे में अगर आपका पार्टनर सोने के टाइम जोर-जोर से खर्राटे लेने लगे, तो रातों की नींद उठ जाती है। अमूमन खर्राटे आना साधारण लगता है, लेकिन कभी-कभी ये खर्राटे गंभीर बीमारी में भी तब्दील हो जाते हैं। ये समस्या पुरुषों और महिलाओं में ही नहीं बल्कि, बच्चों में भी कई बार होती है। आज इस लेख में हम आपको खर्राटे से बचाने वाला घरेलू उपाय लेकर आए हैं। जिन्हें अपनाकर आप आसानी से इस समस्या को दूर कर सकती हैं। तो, बिना देर किए हुए चलिए जानते हैं इन घरेलू उपायों के बारे में-

इलाइची का सेवन करें 

home remedies to stop snoring inside

खर्राटे की समस्या को दूर करने के लिए इलाइची बेहद ही कारगर घरेलू उपाय है। इलाइची के सेवन से बंद नाक को खोलने में काफी मदद मिलती है। इसे नियमित रूप से सेवन करने से आप बहुत जल्द ही खर्राटे की समस्या को खत्म कर सकती है। इसके लिए आप एक गिलास पानी में आधा या एक चम्मच इलाइची पाउडर मिलाएं और रात को सोने से आधा घंटा पहले इसका सेवन करें। ऐसा करने से खर्राटे की समस्या दूर हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: क्या आप जानती हैं रात में लाइट जलाकर सोना हो सकता है नुकसानदेह

घी का सेवन करें

home remedies to stop snoring ghee inside

कहा जाता है कि शुद्ध घी में कुछ ऐसे औषधीय गुण मौजूद होते हैं, जो बंद नाक को खोलने में काफी मदद करते हैं। इसके भी इस्तेमाल से खर्राटे की समस्या दूर हो सकती है। कहा जाता है कि घी को हल्का गरम करके एक से दो बूंद नाक में डालने से खर्राटे की समस्या दूर हो जाती है। रात में सोने से आधा घंटा पहले ऐसा नियमित तौर पर करने से फायदा मिल सकता है।

 

जैतून का तेल है फायदेमंद 

home remedies to stop snoring olive oil inside

खर्राटे को दूर करने के लिए जैतून का तेल बहुत फायदेमंद है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण बंद नाक को खोलने में काफी मदद करते हैं। इसके लिए रात में सोने से पहले एक चम्मच तेल को शहद में मिलाकर सेवन करने से कुछ ही दिनों में खर्राटे की समस्या दूर हो जाएगी।

 

इसे भी पढ़ें: दूध के साथ अखरोट का सेवन करने से मिलते हैं कई फायदे

नियमित व्यायाम करें 

home remedies to stop snoring exercise inside

खर्राटे की समस्या को काफी हद तक एक्सरसाइज के माध्यम से भी दूर किया जा सकता है। कुछ ऐसे योग अभ्यास है, जिसे करने से खर्राटे आने बंद हो जाते हैं। इसके लिए नियमित तौर पर अनुलोम-विलोम, प्राणायाम और भ्रामरी जैसे आसनों के माध्यम से आप इसे आसानी से दूर कर सकती हैं। आपके सोने के तरीके पर भी निर्भर करता है कि आप सही से सोई है कि नहीं। हमेशा एक साइड मुंह करके ही सोएं।

नोट: ये लेख सिर्फ आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए है। इस समस्या को दूर करने के लिए आप एक बार डॉक्टर की सलाह ज़रूर लें।  

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें, और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। 

Image Credit:(@media.resmed.com,www.healthunbox.com)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।