बदलते मौसम में खानपान का ध्यान रखना बहुत ज़रूरी है। इसलिए, बहुत ज़रूरी है कि मौसम के अनुसार अपनी डाइट का खासा ध्यान रखा जाए। कभी-कभी छोटी-छोटी गलतियों की वजह से कई बार अधिक परेशानी भी हो जाती है। अगर इंसान की डाइट सही रहे, तो वो कई परेशानियों से काफी हद तक बच सकता है। इस बदले मौसम में शरीर को पोषक तत्वों की खासा ज़रूरत होती है, और वो पोषक तत्व फल, सब्जी, ड्राई फ्रूट्स या दूध से भी मिल सकते हैं। कहा जाता है कि अगर नियमित तौर पर दूध के साथ अखरोट का सेवन किया जाएं, तो शरीर को कई लाभ मिलते हैं। आज इस लेख में हम आपको दूध के साथ अखरोट के फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बाद आप भी इसका सेवन ज़रूर करना चाहेंगी।
कहा जाता है कि अगर कोई भी इंसान नियमित तौर पर दूध और अखरोट का सेवन करे, तो दिमाग के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। उबले हुए दूध के साथ सुबह या रात में सेवन करने से शरीर को कई पोषक तत्व प्राप्त होते हैं। कहा जाता है कि ये मेमोरी पॉवर को भी बढ़ाने में हेल्प करते हैं।
इसे भी पढ़ें: केसर वाला दूध है अद्भुत, सर्दियों में रोज 1 गिलास पीने से महिलाओं को मिलेंगे ये 6 फायदे
कहा जाता है कि दिमाग को तेज करने के साथ-साथ दूध के साथ अखरोट खाने से इम्यून सिस्टम भी सही रहता है। कई लोगों का ये भी मानना है कि अखरोट को रात में ही दूध में भिगो कर सुबह में खाने से भी इम्यून सिस्टम सही रहता है। दूध और अखरोट में मिलने वाली प्रोटीन कई रूप में शरीर को फिट भी रखते हैं। ये कई बीमारियों से लड़ने में भी हेल्प करते हैं।
आजकल हर तीस व्यक्ति में से तीन से चार व्यक्ति दिल के मरीज़ ज़रूर मिल जाते हैं। ऐसे में कहा जाता है दिल की बीमारियों के लिए दूध के साथ अखरोट का सेवन करने से काफी हद तक इस बीमारी से बचा जा सकता है। कहा जाता है कि अखरोट में कार्डियोप्रोटेक्टिव एक्टिविटी मौजूद रहती है, जो दिल के मरीज के लिए सही है।
इसे भी पढ़ें: Turmeric Milk Benefits: सर्दियों में रात को सोने से पहले हल्दी वाला दूध पीने से बॉडी में आते हैं ये 4 बदलाव
दूध में कैल्शियम और मिनरल के गुण पाए जाते हैं, जो हेल्थ और स्किन के लिए सही होते हैं। शायद, इसलिए घर के कई सदस्य रोज दूध पीने की सलाह देते हैं। वहीं, ये भी कहा जाता है कि अखरोट में एंटी एजिंग गुण पाए जाते हैं, जो बढ़ती उम्र के असर को कम करने के लिए सही है।
नोट: ये लेख सिर्फ आपकी जानकारी के लिए है। आप किसी भी खाद्य पदार्थ को लेने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह ज़रूर लें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें, और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@images.ctfassets.net,www.alphafoodie.com,ak.picdn.net)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।