अनियमित खानपान की वजह से महिलाओं का वजन बढ़ रहा है। हालांकि, अपने वजन को कम करने के लिए महिलाएं काफी कुछ करती हैं मगर लाख कोशिशों के बाद भी खुद को मेंटेन करना या फिर फिट रखना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। हां यह बात अलग है कि महिलाएं अपने खानपान पर काफी ध्यान देती हैं।
मगर कई बार महिलाओं के पास योग या एक्सरसाइज करने का वक्त नहीं मिल पाता है और अधिक बैठे रहने की वजह से टांगों के बीच का फैट बढ़ने लगता है। हालांकि, महिलाएं अपनी कमर, पेट का फैट कम आसानी से कर लेती हैं। मगर जांघों के अंदर का लटका फैट करना थोड़ा मुश्लिक हो जाता है।
अगर आप भी अपना जांघों के अंदर का लटका फैट कम करना चाहती हैं, तो आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपके लिए एक्सपर्ट डॉक्टर हितेश खुराना द्वारा बताई गई कुछ ऐसी एक्सरसाइज लेकर आए हैं, जिसे आप अपने वर्कआउट रूटीन में शामिल कर सकती हैं।
जांघों का फैट कम करने के लिए लेग कर्ल एक्सरसाइज काफी मददगार है। यह एक्सरसाइज न सिर्फ आपके फैट को कम करने का काम करती है बल्कि टांगों को शेप देने का भी काम करेगी। इस एक्सरसाइज को कम करने का फायदा यह भी है कि आपको अधिक समय की जरूरत नहीं होगी। बस आपको 15 मिनट निकालने होंगे और नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
इसे ज़रूर पढ़ें-प्लस साइज महिलाएं अपने फिगर को मेंटेन करने के लिए करें ये 3 एक्सरसाइज
आप अपने जांघों के अंदर की चर्बी को कम करने के लिए सिंगल लेग डेडलिफ्ट एक्सरसाइज का चुनाव कर सकती हैं। इससे न सिर्फ आपको लेग की चर्बी कम होगी बल्कि आपका पेट भी कम हो जाएगा। बता दें कि इस एक्सरसाइज को करना काफी मुश्किल है। मगर आपको नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा और इसे अपने एक्सरसाइज रूटीन में शामिल करना होगा। चलिए जानते हैं कि आप इसे कैसे कर सकती हैं। (लटकते पेट को टाइट करने की 5 एक्सरसाइज)
आप अपने टांगों के बीच के फैट को कम करने के लिए पुश-अप एक्सरसाइज को नियमित रूप से कर सकती हैं क्योंकि यह एक्सरसाइज बॉडी के फैट को कम करने के लिए काफी उपयोगी है। इसे करने से आपकी पूरी बॉडी का प्रभाव आपके चेस्ट और लेग पर पड़ता है। प्रभाव पड़ने के कारण आपका फैट कम होने लगता है।
इसे ज़रूर पढ़ें-सुबह सिर्फ 5 मिनट करें ये एक्सरसाइज, प्लस साइज हो जाएगा कम
नोट-अगर आपको कोई भी शारीरिक समस्या है, तो आप इन्हें करने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह ले सकते हैं। साथ ही, उनके फायदे भी आपके शारीरिक स्वास्थ्य पर निर्भर करते हैं।
इस तरह आप घर पर आसानी से ये एक्सरसाइज कर सकती हैं। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही कमेंट भी करें साथ ही जुड़ी रहें हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit-(@Freepik and Shutterstock)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।