क्या आप जिम जाती हैं? अगर नहीं भी जाती हैं तो भी आपने पुशअप्स एक्सरसाइज के बारे में तो सुना ही होगा। या आपने पार्क में अक्सर लोगों को इसे करते हुए देखा होगा। शायद आप भी इसे फिट और वेट लॉस करने के लिए इसे करती होगी? यह बहुत ही आसान एक्सरसाइज है जिसे हर कोई आसानी से कर सकता है। और यह आपकी बॉडी के लिए बेहद फायदेमंद होती है। एक्सपर्ट का तो मानना है कि पुशअप एक ऐसी एक्सरसाइज है जो आपके चेस्ट, शोल्डर, ट्राइसेप्स, कोर और टांगों को टारगेट करती है। या आप यह कह सकती हैं कि पुशअप्स करने से आपकी बॉडी की सारी मसल्स की एक्सरसाइज एक साथ हो जाती है। जिससे न केवल आपको वेट लॉस में हेल्प मिलती है बल्कि यह आपकी पूरी हेल्थ के लिए बहुत अच्छी होती है। आज हम आपको पुशअप्स से होने वाले बेहतरीन फायदों के बारे में बताते है। तो चलिए पुशअप्स से होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं। लेकिन सबसे पहले पुशअप्स करने के तरीके के बारे में जान लेते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: क्या आपको भी नहीं आता push-up करना? तो ये आर्टिकल पढ़ना आपके लिये बेहद जरूरी है
View this post on Instagram
View this post on Instagram
पुशअप्स फैट बर्निंग एक्सरसाइज है। इसे करने से तेजी से आपका वजन कम होता है। पुशअप्स करने के दौरान आपकी एनर्जी बहुत अधिक मात्रा में खर्च होती है। ये एनर्जी और कुछ नहीं कैलोरीज हैं। ऐसे में वजन कम करने में भी पुशअप्स आपके लिए बहुत मददगार हैं। अगर आप भी अपना वजन तेजी से कम करना चाहती हैं तो रोजाना पुशअप्स करें।
बॉडी को फ्लैक्सीबल को बेहतर बनाने के लिए भी पुशअप्स बहुत फायदेमंद होता है। पुशअप्स करते हुए जब बॉडी नीचे की ओेर जाती है तो पीठ की मसल्स स्ट्रेच होती हैं और जब ऊपर की ओर आती हैं तो बाइसेप्स के मसल्स स्ट्रेच होते हैं। ऐसा लगातार करने से बॉडी की फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ती है। जी हां अगर आपकी बॉडी में फ्लेक्सिबिलिटी नहीं होगी तो कंधों और पीठ पर चोट लगने की संभावना भी बढ़ सकती है। पुशअप्स आपकी बॉडी को फ्लेक्सिबल तो बनाता ही है साथ ही बॉडी स्ट्रॉन्ग भी बनती है।
इसे जरूर पढ़ें: Fitness Tips: पुश-अप्स करते समय इन बातों का रखें ध्यान तो नहीं होगी परेशानी
बढ़ती उम्र के साथ आप मसल्स का घनत्व कम करने लगते हैं जो आपकी बॉडी के उपयोग और एनर्जी को जलाने के तरीके को बदल देता है। मसल्स के घनत्व में सुधार करने के लिए एक्सरसाइज एक अच्छा माध्यम है और इसके लिए पुशअप्स सबसे अच्छी एक्सरसाइज है। इसके अलावा उम्र बढ़ने के साथ हड्डियों के घनत्व में भी गिरावट आने लगती है और इस गिरावट के चलते ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या होने लगती है। ऐसा अक्सर बढ़ती उम्र वाली महिलाओं में बहुत ज्यादा देखने को मिलता है। ऐसे में महिलाओं को डाइट के साथ-साथ एक्सरसाइज को भी अपने रुटीन में शामिल करना चाहिए। खासतौर पर पुशअप्स जैसी एक्सरसाइज रेगुलर करने से ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा कम होता है।
आप भी ये 3 फायदे पाना चाहती हैं तो रोजाना पुशअप्स जरूर करें।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।