herzindagi
rules for push up exercise Main

Fitness Tips: पुश-अप्स करते समय इन बातों का रखें ध्यान तो नहीं होगी परेशानी

अगर आपको फिट रहना है, और जिम बंद पड़ा है तो घबराएं नहीं। घर पर भी आप आसानी से पुश-अप्स कर सकती हैं। बस आपको इन 5 बातों पर ध्यान देना होगा। 
Editorial
Updated:- 2019-08-15, 13:00 IST

आज के टाइम में महिलाएं अपनी हेल्थ को लेकर काफी सजग रहती हैं। यही कारण है कि आजकल जिम में सिर्फ पुरुष ही नहीं, हर उम्र की महिलाएं भी वर्कआउट करती हुई नजर आती हैं। महिलाएं अगर कभी जिम नहीं जा पाती है, तो सोचती है काश घर पर ही एक्सररसाइज कर लेती। लेकिन इस दौरान घर पर फिटनेस टीचर ना होने के कारण गलत तरीके से एक्सरसाइज करने लगती हैं। खैर, अब घर पर भले ही ट्रेड मिल पर रनिंग या वेट ट्रेनिंग न कर पाएं, लेकिन पुश-अप्स आप जरूर कर पाएंगी। आज हम आपको पुश-अप्स एक्सरसाइज करने के तरीके के बारे में बता रहे हैं। पुश-अप्स करने से पहले आपको इन 5 बातों पर ध्यान रखने कि जरुरत है-

इसे भी पढ़ें: Weight Loss Tips: ये 3 योग करें और बॉडी के एक्‍स्‍ट्रा फैट को कहें अलविदा, एक्सपर्ट से जानें कैसे

इम्पोर्टेंस पर ध्यान दें

rules for push up  exercise inside

इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप एक समय में कितने पुश-अप्स करती हैं। महत्वपूर्ण यह है कि क्या आप इसे सही तरीके से कर रही है या नहीं। आप जितने भी पुश-अप्स कर लें और सही तरीके से ना कर पाएं तो एक्सरसाइज करने का कोई फायदा नहीं है। आपके लिए ज्यादा एक्सरसाइज करने से बेहतर होगा अच्छी एक्सरसाइज करें, जिससे आपको अच्छे रिजल्ट मिलें। गलत तरीके से पुश-अप्स करने से आपको चोट लगने का खतरा रहता है और यह आपकी किसी भी तरह से हेल्प नहीं करेगा। 

 

शरीर के पीछे के हिस्सों को अधिक ऊंचा ना उठाएं 

rules for push up exercise inside

पुश-अप्स करते समय इस बात का ध्यान रखें कि शरीर के पीछे के हिस्सों को अधिक ऊंचा ना उठाएं। ऐसा करने से इस हिस्से की मांसपेशियां खिंच सकती हैं। पुश-अप्स करते समय अपनी पीठ को हमेशा सीधा रखें। पुश-अप्स करते समय एब्स को हमेशा टाइट रखें। 

 

कंधे की चौड़ाई 

यदि आपने हाल ही में एक्सरसाइज शुरू की है, तो ध्यान देना होगा कि आपके कंधे पुश-अप्स करते समय कैसे होने चाहिए। आप जब भी पुश-अप्स करें तो कंधे की चौड़ाई से थोड़ा अधिक हाथ को खोल के जमीन पर रखें। हाथों को टाइट रखें और हमेशा सामने की ओर देखें।  

सिर नीचे ना करें

rules of push up exercise inside

पुश-अप्स करते समय सबसे अधिक आपके सिर की पोजीशन मायने रखती है। आप जब भी पुश-अप्स करें तो सिर को सीधे रखें। ऐसा अमूमन होता है कि पुश-अप्स करते समय महिलाएं सिर को नीचे कर लेती हैं, जो गलत है। पुश-अप्स करते समय हमेशा सामने की ओर देखें। इससे आपके गर्दन में किसी प्रकार की दर्द नहीं होगा और बेहतर तरीके से एक्सरसाइज भी की कर पाएंगी। 

इसे भी पढ़ें: Health Tips: ऑफिस हो या घर, ये 5 एक्सरसाइज आपको दिलाएंगी आराम

सही तरीके से एक्सरसाइज फिनिश करें

rules for push up exercise inside

जब आप नीचे जाती हैं तब चेस्ट हर बार फर्श को टच होना चाहिए। जब तक आपकी बाहें सीधी न हों ऊपर की ओर ना जाएं। ऊपर उढ़ते समय आपकी कोहनी मुड़ी हुई नहीं होनी चाहिए। सबसे महत्वपूर्ण बात, पुश-अप्स करते समय कोई जल्दीबाजी ना करें। जितना आराम से एक्सरसाइज करेंगी उतना ही आपके लिए फायदेमंद होगा। तो अगली बार आप जब भी  पुश-अप्स करें, इन 5 बातों का जरूर ख्याल रखें। 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।