Sun Feb 15, 2026 | Updated 07:33 AM IST
herzindagi
how to save your phone jewellery on road from snatchers

सड़क पर स्नैचिंग के बढ़ रहे केस, कहीं आपके साथ न हो जाए ऐसा; घबराएं नहीं अपनाएं ये 'सेफ्टी टिप्स'

तेज रफ्तार बाइक पर सवार दो लोग पलक झपकते ही कीमती सामान कब छीनकर ले जाएंगे, आपको पता भी नहीं चलने वाला। कई मामलों में स्नैचिंग सिर्फ आर्थिक नुकसान तक सीमित नहीं रही है। कई बार अपराधी स्नैचिंग के दौरान लोगों पर हमला या शारीरिक चोट भी दे जाते हैं।
Editorial
Updated:- 2026-02-05, 17:45 IST

स्नैचिंग के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। आए दिन आपको इस तरह की खबरें पढ़ने को मिल जाएंगी। अब लोगों को भीड़भाड़ वाली सड़कों पर भी चलने पर डर लगता है, क्योंकि स्नैचर कहीं भी आपकी चीजें उड़ा कर ले जाएंगी। मोबाइल फोन, पर्स, चेन, बैग जैसी चीजों के छीनने की घटनाएं लगातार होती हुई देखी जा रही हैं। स्नैचिंग की घटनाएं अब बड़े शहरों तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि छोटे शहरों और कस्बों में भी तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में लोगों को अपनी सेफ्टी टिप्स का ध्यान खुद ही रखना होगा। यह किसी के साथ, कभी भी हो सकता है। इसलिए आपको सतर्क रहने की जरूरत है। अगर कभी आप ऐसी स्थिति में फंसते हैं, तो आपको क्या करना चाहिए, इसके बारे में हम विस्तार से जानकारी देंगे।

फोन और कीमती सामान खुले में न रखें

चलते-चलते फोन पर बात करने से स्नैचर को फोन छीनने में आसानी हो जाती है। अगर बहुत ज्यादा जरूरी हो, तभी आप फोन बात करते हुए चलें। फोन को सड़क के साइड न पकड़ें। फोन, पर्स या चेन को हमेशा टाइट पकड़ें।

सड़क के अंदरूनी हिस्से में चलें

सड़क के बिल्कुल किनारे चलने से स्नैचर को सामान खींचने में आसानी होती है। इसलिए, कोशिश करें कि फुटपाथ या सड़क के अंदर की ओर चलें, ताकि अचानक पास आकर छीना न जा सके। इससे आपको खुद को बचाने में आसानी होगी।

इसे भी पढे़ें- अगर कोई अपना हो जाए गुमशुदा, तो घबराएं नहीं! आज ही नोट कर लें ये जरूरी हेल्पलाइन नंबर और वेबसाइट्स

how to save your phone jewellery on road from snatchers

लाइट और भीड़ वाली जगह चुनें

कभी भी सुनसान सड़कों पर न चलें। रात के समय या सुनसान रास्तों जाना सेफ नहीं। हमेशा रोशनी वाली, भीड़-भाड़ वाली जगहों से ही जाएं। रास्ता थोड़ा लंबा ही क्यों न हो, आपको अपनी सेफ्टी का ध्यान रखना चाहिए।

गहने और भारी चेन पहनने से बचें

सुबह की सैर या अकेले बाहर जाते समय आपको सोने की चीजें पहनने से बचना चाहिए। अगर आप पहन रही हैं, तो इसे कवर करके रखें, ताकि यह नजर न आए।

बैग और पर्स सही तरीके से रखें

महिलाएं बैग को हमेशा शरीर की आगे वाली तरफ रखें। अगर आप साइड में चलेंगी, तो इसे खींचना आसान होगा। पर्स का स्ट्रैप कंधे से कसकर पकड़ कर रखें। इससे अगर स्नैचर खींचने की कोशिश करेंगे, तो टाइट पकड़ने की वजह से खुद गिर जाएंगे।

how to save your phone jewellery on road from snatcherssd

छीना-झपटी में बहादुरी न दिखाएं

अगर स्नैचिंग हो जाए, तो पीछा करने या पकड़ने की कोशिश न करें। ऐसा करने से आपको चोट लग सकती है। आप चिल्ला सकती हैं, मदद की गुहार लगा सकती हैं। लेकिन अगर आप उसका दूर तक पीछा करती हैं, तो वह आपके ऊपर हमला कर सकता है।

इसे भी पढे़ं- ट्रेन में चोरी हो जाए फोन तो क्या करें? ये 3 काम आपको बचा सकते हैं बड़े नुकसान से

how to save your phone jewellery on road from snatchersS

तुरंत मदद लें और पुलिस को सूचना दें

घटना के तुरंत बाद देर न करें, 112 पर कॉल करें या नजदीकी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराएं। आप उन्हें पूरी डिटेल ध्यान से दें, इससे उन्हें पकड़ना आसान होगा। जगह, समय और अपराधियों की जानकारी जितनी हो सके, चोरी होने के दौरान इकट्ठा कर लें। अपराधी की हर चीज ध्यान से देखें, ताकि आप उसके बारे में बता सके। सफर के दौरान आपको सेफ्टी टिप्स पता होने चाहिए।

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।