Push-up को लेकर आपके दिमाग में तरह-तरह के ख्याल आते होंगे। जिनमें आप अक्सर ये सोचतीं होंगी कि ये कितनी मुश्किल होती है। अगर आपने इसे करने की कोशिश की तो कहीं आपकी body का बैलेंस बिगड़ गया तो आप कहीं गिर ना जायें... अगर आप सिर्फ इन बहानों को लेकर इस एक्सरसाइज को skip कर रहीं हैं। तो आप बिलकुल गलत हैं। Boot camp में अक्सर push-up को कराया जाता है। ये एक ऐसी एक्सरसाइज है जिसके लिये आपको किसी भी weight या barbell की जरूरत नहीं। ये बिना किसी मशीन के सपोर्ट के आसानी से कहीं भी की जाने वाली body weight एक्सरसाइज है।
अगर आपको फिर भी लगता है कि आप इसे कभी ठीक से कर ही नहीं सकतीं तो आप बिलकुल गलत हैं। Push-up को करने के कई ऐसे तरीके हैं जिन्हें आप आसानी से कर सकतीं हैं। या यूं कहें कि एक begginer जो पहली बार gym में कदम रखती है वो भी इस exercise को आसानी से कर सकती है। बस जरूरत होती है उसके posture में कुछ modification करने की।
जिसे time to time अगर ठीक से किया जाये तो आपके movement में काफी सुधार हो सकता है। जिससे आप इस exercise को आसानी से कर सकतीं हैं। Experts का मानना है कि push-up एक ऐसी exercise है जो आपके chest, shoulders, triceps, core, और legs पर टारगेट करती है। सीधी भाषा में ये कहा जाये की pushu-up करने से आपकी body की सारी muscles की एक्सरसाइज होती है।
अब आप भी इसे आसानी से सीख सकतीं हैं। बस आपको इन बातों का थोड़ा ध्यान रखना होगा
Push-Up on Knees
अगर आपने अभी-अभी gym शुरू किया है और आपको नहीं पता कि push-up को करने का सही तरीका क्या है? तो आपको इन बातों का ध्यान रखना है जिससे आपके push-up movement बिलकुल सही हों। सिर्फ एक beginner के लिये ही नहीं अगर आपको gym या फिर कोई भी एक्सरसाइज करते-करते काफी समय होगा और आपको push-up करनी नहीं आते तो आपके लिये भी ये आर्टिकल पढ़ना उतना ही जरूरी है।
Push-up on knee को करने का बेहद ही आसान तरीका है। इसमें सबसे पहले तो आपको एक मैट बिछानी है। उसके बाद आपको अपने दोनों पैरों से घुटने के बल बैठना है। उसके बाद आपको अपने एक पैर को दूसरे पर रखना है और उसे knee से हल्का bend करना है। इसके बाद आपको अपनी दोनो हथेलियों को मैट पर फैलाकर रखना है। इसके बाद आपको अपना body movement शुरू करना है।
जिसमें सबसे पहले आपको अपनी सीधी elbows को हल्का bend करके floor की तरफ नीचे जाना है। आपको इस बात का खास ख्याल रखना है कि आपके hips आपके knee से उपर रहें। इसके बाद आपको अपने chest को फ्लोर से touch करना है। इसमें आपकी elbows आपके shoulders से अंदर की तरफ रहें। और धीरे-धीरे आपको इसे लगभग 15-20 बार करना है।
Read more: फिट रहना है तो इस साल फॉलो करें ये healthy diet plan
Incline push-up
इस एक्सरसाइज को करने का तरीका बेहद ही आसान है आप इसे कहीं भी और किसी भी जगह कर सकतीं हैं। इसके लिये आप एक कुर्सी या फिर अपने bed का सपोर्ट ले सकतीं हैं। या फिर आप इसे दीवार से सपोर्ट लेकर भी कर सकतीं हैं। इसमें आपको अपनी body से 130 डिग्री का angle बनाना है। जिसमें आपको इस बात का खास ध्यान रखना है कि आपकी दोनों legs पीछे की तरफ रहें। इसमें आपकी कमर और आपके hips बिलकुल सीधे होने चाहिये।
Image Courtesy: pinimg.com
इसके बाद आपको धीरे-धीरे अपनी दोनों elbow को बाइंड करना है और अपनी chest को wall या bed से टच करना है। ऐसा आपको लगभग 10-15 बार करना है। रोजाना अगर आप इस incline push-up को करतीं हैं तो आपके body posture में काफी improvement आयेगा। ये exercise आपकी upper chest की muscles के साथ-साथ आपकी back पर भी अच्छा असर करती है।
Read more: बाजू का लटकता फैट नहीं पहनने देता आपको स्लीवलैस तो try करें ये exercises
Decline pushu-up
इस exercise को करने के लिये आपको किसी सपोर्ट की जरूरत पड़ेगा। जिसके लिये आपको अपने पैरों के नीचे कोई बॉक्स या कोई hard चीज को रखना है। इसके बाद आपको फ्लोर पर अपने दोनों हाथों को फैलाकर रखना है। और धीरे-धीरे बिलकुल incline push-up की तरह अपनी बॉडी को move करना है। ये आपकी triceps और biceps को अच्छे से टारगेट करती है। इसके अलावा इसमें खासतौर से आपका core इंगेज होता है। यानिकी एक exericse से आप अपनी बॉडी की आधी से ज्यादा muscles की एक्सरसाइज कर सकतीं हैं।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों