Verified By Dr. Hitesh Khurana: आजकल बहुत-सी महिलाएं अपने मोटापे को लेकर परेशान हैं और समस्या तब होती है जब महिलाएं कम उम्र में ही मोटापे का शिकार हो जाती हैं। इसलिए महिलाएं अपनी डाइट पर काफी ध्यान देती हैं, लेकिन इसके साथ-साथ आपको फिजिकल एक्टिविटी करते रहना भी बहुत जरूरी है। क्योंकि एक्सरसाइज करने से हमारे टिश्यू में ऑक्सीजन फ्लो अच्छा होता है और बॉडी उत्साह से भरपूर रहती है। हालांकि, महिलाएं पूरे दिन घर के कामों से फिजिकल एक्टिविटी करती रहती हैं, लेकिन कई बार अधिक फैट की वजह से महिलाएं काम भी नहीं कर पाती हैं।
साथ ही,कई महिलाएं ठीक से योग नहीं कर पाती हैं और कई महिलाएं अधिक समय तक आसन में नहीं बैठ पाती हैं। हालांकि, महिलाओं कमर को पतला करने वाले योग आसानी से मिल जाते हैं लेकिन पिलपिली थाइज को कम करने के लिए एक्सरसाइज नहीं मिलती हैं। अगर आप भी अपनी जांघों की चर्बी को कम करना चाहती हैं, तो आप एक्सपर्ट डॉक्टर हितेश खुराना द्वारा बताए गए वर्कआउट अपने रूटीन में शामिल कर सकती हैं।
जंपिंग जैक-
आप घर पर जंपिंग जैक कर सकती हैं। क्योंकि इसे करने से न सिर्फ आपकी बॉडी बूस्ट होगी बल्कि आपकी मोटी जांघों को भी कम करने का काम करेगी। हालांकि, इसके करना आसान नहीं है, पर अगर आप कुछ दिन इसे लगातार करती हैं तो यकीनन आपको फायदा होगा। (3 एक्सरसाइज से हाउसवाइफ्स करें वजन कम)
कैसे करें-
- इसे करने के लिए सबसे पहले आप सीधे खड़े हो जाएं।
- फिर ऊपर उछलते हुए दोनों हाथों को ऊपर की ओर उठा लें।
- अब दोनों पैरों को फैला लें और हाथ, पैरों को ऊपर नीचे करें यानि जंपिंग करें।
- फिर नीचे आएं और नॉर्मल पोजीशन में आ जाएं।
- आप इस एक्सरसाइज को 2 मिनट तक करें।
बालासन-
आप अपनी थाइज के फैट को कम करने के लिए बालासन मददगार हो सकता है। इसे करना न सिर्फ आसान है बल्कि आपको इसे करने से कई तरह के फायदा हो सकते हैं जैसे- आपकी कमर का दर्द की समस्या ठीक हो सकती है, आपकी जांघों की चर्बी भी कम हो जाएगी।
कैसे करें-
- बालासन करने के लिए सबसे पहले आप वज्रासन की मुद्रा में सीधे बैठ जाएं, पर इस बात का ध्यान रखें कि आपको कमर सिर के सीध में हो।
- फिर अपने दोनों हाथों को सिर की सीध में ऊपर की तरफ लेकर जाएं। लेकिन ध्यान रहे आपको दोनों हाथों को मिलाना नहीं हैं।
- अब सांस छोड़ते हुए आगे की तरफ जाते हुए हथेलियां जमीन की तरफ लेकर जाएं। फिर सिर को भी जमीन पर रख दें। कुछ देर इस मुद्रा में रहें और फिर इसे दोहराएं।
जंप स्क्वाट्स-
फैट को कम करने के लिए जंप स्क्वाट्स काफी प्रभावी है। क्योंकि ये एक ऐसा व्यायाम है, जिसमें एक साथ पैर, कूल्हे, कोर के मसल्स स्ट्रेच होते हैं। साथ ही, जांघों का फैट कम होने लगता है। आप इसे दिन में आसानी से कर सकती हैं, कैसे आइए जानते हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें-पेट, थाइस और हिप्स के फैट को मक्खन की तरह पिघला देते हैं ये 3 योगासन, रोजाना करें
कैसे करें-
- इसे करने के लिए सबसे पहले आप सीधे खड़े हो जाएं।
- फिर अपने हिप्स को पीछे की ओर ले जाते हुए घुटनों को जांघों तक ले जाएं।
- इस मुद्रा में कुछ देर रहें और अपनी बॉडी को पैरों की मदद से आगे की ओर लेकर जाएं।
- फिर वापस अपनी मुद्रा में आ जाएं।
नोट- अगर आपको कोई भी शारीरिक समस्या है, तो आप इन्हें करने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह ले सकते हैं। साथ ही, उनके फायदे भी आपके शारीरिक स्वास्थ्य पर निर्भर करते हैं।
इस तरह आप घर पर आसानी से ये एक्सरसाइज कर सकती हैं। अगर आपको ये लेख पसंद आया हो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। साथ ही जुड़ी रहें हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit- (@Freepik and Shutterstock)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों