-फिट और हेल्दी रहना सभी को काफी पसंद होता है लेकिन उसके लिए सबसे जरूरी होती है इंस्पिरेशन, जो सामंथा अपने फैंस को दे रही हैं। क्या आप भी कोरोना के कारण जिम जाने से कतराती हैं? इस समय में सभी को सावधानियां बरतने की सलाह दी जा रही है, लेकिन लोग घरों से बाहर निकलने से पहले कई बार सोच रहे हैं। जरूरी तो नहीं कि जिम जाकर ही आप खुद को फिट और मन को शांत रख सकती हैं, घर में मेडिटेशन और योग करने से भी कई लाभ मिल सकते हैं। साउथ इंडियन एक्ट्रेस सामंथा अक्किनेनी ने हाल ही में अपने फैंस से मेडिटेशन और योग करते हुए फोटो शेयर की हैं, जिसमें ईशा क्रिया जैसे कई आसन शामिल हैं। यहां हम आपको बताएंगे सामंथा द्वारा किए गए आसन और उनके फायदे।
सामंथा किसी भी नई एक्सरसाइज, योगा या मेडिटेशन को ट्राई करने से बिल्कुल नहीं कतराती हैं। वह लोगों को प्रेरणा देते हुए लिखती हैं, कि नई चीजें करने से कभी भी कतराना नहीं चाहिए यह आपको हमेशा नई शक्तियों का एहसास दिलाता है। एरियल योग में शरीर को सिल्क फेब्रिक में थोड़ी ऊंचाई पर बांध दिया जाता है। यह शुरुआत में थोड़ा मुश्किल जरूर लगता है, लेकिन इसके कई फायदे होते हैं-
दिनभर की थकान और काम के कारण हम खुद को समय देना अक्सर भूल ही जाते हैं, इसलिए योग या ध्यान करना काफी जरूरी होता है। सामंथा ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा है कि ईशा क्रिया करते हुए उन्हें काफी दिन हो गए हैं और इससे स्वास्थ बेहतर होता है, मैं चाहती हूं कि आप सभी ईशा क्रिया करें और खुद को फिट रखें। न सिर्फ स्वास्थ बेहतर होता है, बल्कि इससे आपका मन भी शांत रहने लगता है। ईशा क्रिया के कई फायदे हैं-
इस फोटो में सामंथा काफी मुश्किल योग करती हुई नजर आ रही हैं, इसे करने के लिए खूब अभ्यास की जरूरत होती है। सामंथा ने फोटो के कैप्शन में लिखा है कि वह गार्डनिंग के अलावा, योगा करना काफी पसंद करती हैं। इस आसन को बकासन कहा जाता है, जिसमें हाथों के बल शरीर को ऊपर की ओर किया जाता है। इसे योग को 30 से 60 सेकेंड तक ही करना चाहिए, क्योंकि कलाइयों पर अधिक वजन पड़ने लगता है। इसके कई स्वास्थ्य लाभी भी हैं-
आपको सामंथा अक्किनेनी का कौन-सा योगा पोज सबसे अधिक पसंद आया, यह हमें जरूर बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: Instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।