सर्दियों के मौसम में हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए रखें इन बातों का ध्यान

अगर आप भी सर्दियों में हड्डियों की समस्या से कुछ अधिक ही परेशान रहती हैं तो कुछ इस तरह सर्दियों में अच्छे से हड्डियों का ख्याल रख सकती हैं।

 

bone health tips during winter ideas

सर्दियों के मौसम में अमूमन हड्डियों से संबंधित समस्याएं बढ़ जाती है। ऐसे में ठंड के मौसम में हड्डियों से संबंधित परेशानी को दूर करने के लिए कई लोग तरह-तरह के उपाय करते रहते हैं। सर्दियों में फिजिकल एक्टिविटी कम भी होती है, जिस वजह से भी हड्डियों में कई समस्या हो जाती है। ऐसे में सर्दियों में हड्डियों का ख्याल रखना बेहद ज़रूरी हो जाता है। अगर आप इन सर्दियों में हड्डियों की समस्या से कुछ अधिक ही परेशान रहती हैं, तो आप इन टिप्स का सहारा लेकर ठंड में हड्डियों की समस्या को दूर कर सकती हैं।

कैल्शियम युक्त फ़ूड

bone health tips during winter calcium inside

सर्दियों में हड्डियों को मजबूत करने और परेशानी को दूर रखने के लिए आप रोजाना कैल्शियम युक्त फ़ूड का ही सेवन करें। आप किसी न्‍यूट्रीशनिस्ट से सलाह लेकर भी कैल्शियम युक्त फ़ूड को शामिल कर सकती हैं। कैल्शियम के साथ विटामिन-डी, प्रोटीन और विटामिन-के युक्त फ़ूड को भी शामिल करके सर्दियों में हड्डियों की परेशानी को दूर किया जा सकता है।

नियमित एक्सरसाइज करें

bone health tips during winter exercise inside

सर्दियों में हड्डियों की समस्या को दूर करने के लिए रोजाना एक्सरसाइज करना भी बहुत ज़रूरी है। ठंड के मौमस कई महिलाएं एक्सरसाइज करना बंद कर देती है, जिसके चलते भी हड्डियों में दर्द होने लगता है। अगर आप सर्दियों में जिम जाकर एक्सरसाइज नहीं करना चाहती है, तो घर पर भी रोजाना कम से कम 20-25 मिनट एक्सरसाइज ज़रूर करें।

धूम्रपान से दूर रहें

bone health tips during winter inside

ऐसे कई लोग है, जो ये सोचते है कि सर्दियों में धूम्रपान करने से शरीर गगर्म रहता है। अगर आप भी ऐसा ही कुछ सोचती है, तो ये आपके लिए नुकसान कर सकता है। हड्डियों के साथ शरीर को भी सर्दियों में सुरक्षित रखने के लिए किसी भी धूम्रपान से दूर रहें। धूम्रपान करने से कई गंभीर बीमारी होने का भी खतरा रहता है। धूम्रपान में मौजूद निकोटिन अंदर से शरीर को हानि करता है।

इसे भी पढ़ें:पीठ दर्द से खुद को सुरक्षित रखना चाहती हैं तो वजन उठाने से बचने के बजाय वजन उठाने के लिए रहें तैयार


प्रोटीन युक्त फूड्स

bone health tips during winter inside

शरीर के हड्डियों को मजबूत करने के लिए आप सर्दियों में प्रोटीन युक्त फूड्स का भी चुनाव कर सकती हैं। इसके लिए आप ब्रोकली, बादाम, पनीर, पालक और सोयाबीन जैसी चीजों को भोजन में शामिल कर सकती हैं। इन फूड्स से कैल्शियम भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

नोट- यह लेख सिर्फ आपके जानकारी के लिए है। इसके लिए आप डॉक्टर से भी सलाह ले सकती हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Recommended Video

Image Credit:(@post.greatist.com,st1.thehealthsite.com)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP