herzindagi
image

डबल चिन से गुब्बारे जैसा दिखता है चेहरा? रोजाना 5 मिनट ये योगासन करने से दिखेगा अंतर

क्या आपकी ठड्डी के नीचे का पास लटकने लगा है? क्या आप भी अपनी डबल चिन से परेशान हैं? अगर ऐसा है, तो अब बस 5 मिनट अपने बिजी शेड्यूल से निकालिए और इन एक्सरसाइज को करें।
Editorial
Updated:- 2025-06-11, 14:09 IST

फोटो खिंचवाते समय अक्सर हम अपनी बढ़िया प्रोफाइल को कैमेर के आगे रखते हैं, ताकि हमारा चेहरा शार्प नजर आए। डबल चिन को छुपाने के लिए कभी एंगल्स बदलते हैं, तो कभी एडिटिंग का सहारा लेते हैं। हम लड़कियां तो बड़ी शर्मसार हो जाती हैं यदि हमारी डबल चिन तस्वीरों में नजर आने लगे। मगर क्या डबल चिन को आसानी से कम किया जा सकता है? इसका जवाब है-हां।

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन ने एक रिपोर्ट में बताया है कि फेशियल एस्थेटिक्स को एन्हांस करने के लिए मसल रिस्ट्रेनिंग एक्सरसाइज जरूरी होती हैं। अगर आप जॉ या नेक मसल्स से रिलेटेड एक्सरसाइज करती हैं, तो इससे असर जरूर नजर आता है।

काम्या वेलनेस की फाउंडर काम्या अपने वेलनेस प्रोग्राम्स के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने डबल चिन को कम करने के लिए भी कई बेहतरीन फेस योगासन बताएं। आइए एक्सपर्ट द्वारा जानें डबल चिन कैसे घटा सकते हैं?
डबल चिन से गुब्बारे जैसा दिखता है चेहरा?

1. जॉ लिफ्ट

jaw lift exercise for double chin

जॉ लिफ्ट ऐसी एक्सरसाइज है, जो ठुड्डी और गर्दन की मांसपेशियों को मजबूत करती है। यह चेहरे पर भी कसावट लाती है और आपकी जॉ लाइन्स को शार्प करने में मदद करती है।

कैसे करें:

  • आराम से सीधे बैठ जाएं या खड़े हो जाएं।
  • अपनी गर्दन को धीरे-धीरे पीछे की ओर झुकाएं ताकि आपकी ठुड्डी ऊपर की ओर हो जाए।
  • अब अपने निचले जबड़े को धीरे-धीरे ऊपर और आगे की ओर बढ़ाएं, जैसे आप अपनी ठुड्डी को ऊपर उठाने की कोशिश कर रहे हों। इस स्थिति में 5-10 सेकंड तक रुकें।
  • धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में वापस आएं। इस एक्सरसाइज के 2 सेट 20 बार दोहराएं।

इसे भी पढ़ें: How to Reduce Double Chin: फेस योगा से कम करें डबल चिन, जानिए कैसे 7 दिनों में ही दिखने लगेगा असर

2. बलून लिफ्ट

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Kamya | Yoga Teacher (@yogawithkamya_)

यह एक्सरसाइज गालों की मांसपेशियों (चीक मसल्स) को मजबूत और टोन करती है। इससे चेहरे पर नजर आने वाली झुर्रियों और बारीक रेखाओं को कम करने में भी मदद मिलती है। यह एक्सरसाइज सिर्फ गालों पर ही नहीं, बल्कि पूरे चेहरे की मांसपेशियों को एक्टिव करता है, जिससे आपका चेहरा स्लिम और डबल चिन कम हो सकता है।

कैसे करें:

  • सीधे बैठ जाएं या खड़े हो जाएं और अपनी गर्दन को थोड़ा ऊपर की ओर स्ट्रेच करें।
  • अपने गालों को हवा से भर लें, जैसे आप एक गुब्बारा फुला रहे हों।
  • हवा को 5-10 सेकंड तक रोकें। धीरे-धीरे हवा बाहर निकालें।
  • इस एक्सरसाइज को 30 सेकंड से 1 मिनट तक करें।
  • ध्यान रखें सांस को बहुत ज्यादा देर तक रोकने की कोशिश न करें। अगर आपको चक्कर आने लगें, तो तुरंत रुक जाएं।

3. स्माइल एंड पाउट

smile and pout exercise

इस एक्सरसाइज से जॉ लाइन को शार्प किया जा सकता है। यह एक्सरसाइज चेहरे के आकार को डिफाइन करने में मदद करती है। इससे गालों, होंठों और जबड़े के आसपास की मांसपेशियां एक्टिव होती हैं। इसे रोजाना करने से मसल टोन होती हैं।

कैसे करें:

  • सीधे बैठ जाएं या खड़े हो जाएं। अपने चेहरे पर बड़ी-सी स्माइल लाएं। इस स्थिति में 5 सेकंड तक रुकें।
  • गर्दन थोड़ी ऊपर की ओर हो और अब पाउट बनाएं। इस स्थिति में 5 सेकंड तक रुकें।
  • स्माइल और पाउट के बीच बारी-बारी से स्विच करें। इसके 3 सेट 20 बार दोहराएं।

इसे भी पढ़ें: मोटे-लटके हुए गाल और डबल चिन होगी कम, रोज करें ये 2 फेशियल एक्सरसाइज

काम्या आगे कहती हैं कि डबल चिन को कम करने के लिए ये एक्सरसाइज करना जरूरी है, लेकिन साथ में लाइफस्टाइल में बदलाव लाना भी आवश्यक है। अपनी एक्सरसाइज को रेगुलर रखें और डाइट को इंप्रूव करें। फल, सब्जी, होल ग्रेन्स, हेल्दी फैट्स और लीन प्रोटीन्स का सेवन करें।

आप भी एक्सपर्ट की इन एक्सरसाइज को रोजाना पांच मिनट दें। साथ में पूरे शरीर को एक्टिव रखने के लिए भी वॉर्म-अप और एक्सराइज करें।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा, तो इसे लाइक करना न भूलें। अपनी सहेलियों के साथ भी इसे शेयर करें और ऐसे ही फिटनेस संबंधित आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।