कमर और जांघों की चर्बी होगी कम, रोज करें ये 2 योगासन

 

कमर और जांघों की चर्बी ने अगर आपको भी परेशान किया हुआ है और इसकी वजह से आप अपनी फेवरेट ड्रेसेज भी नहीं पहन पा रही हैं, तो आज से ही इन 2 योगासनों को करना शुरू करें। 

How do I slim down my thighs and waist

How can I slim my waist fast: शरीर के हर हिस्से में फैट जमा हो सकता है। चेहरे का मोटापा हो, लटकता हुआ पेट हो, कमर और जांघों की चर्बी हो या लटकती हुई बाजू, इनसे आपका लुक खराब होता है। मोटापा कम करने के लिए हम कई कोशिश करते हैं। लेकिन, हमें यह याद रखना चाहिए कि वजन जल्दी कम नहीं होता है। वजन कम करने के लिए, सही डाइट के साथ योगासन भी बहुत जरूरी है। कमर और जांघों की चर्बी की वजह से मोटापा ज्यादा लगता है और अक्सर हम अपने पसंदीदा कपड़े भी नहीं पहन पाते हैं। अगर आप भी कमर और जांघों की चर्बी से परेशान हैं, तो एक्सपर्ट के बताए इन योगासनों को रूटीन का हिस्सा बनाएं। इससे कमर और जांघों की चर्बी आसानी से पिघलेगी। इस बारे में योगा एक्सपर्ट नताशा कपूर जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड योगा टीचर हैं।

नौकासन या बोट पोज

boat pose for belly ft

  • इसे करने के लिए सबसे पहले योहा मैट पर सीधा लेट जाएं।
  • पैरों को सामने की तरफ फैलाएं।
  • अब दोनों हाथों को आपको थोड़ा पीछे ले जाना है।
  • आपको हाथों को जमीन पर कूल्ह से थोड़ा पीछे रखना है।
  • रीढ़ की हड्डी को एकदम सीधा रखें।
  • इसके बाद गहरी सांस लें।
  • सांस लेते हुए छाती और पैरों को जमीन से ऊपर की तरफ उठाना है।
  • अपनी आर्म्स को पैरों की तरफ लें जाएं।
  • आपको पेट को अंदर की तरफ मोड़ना है।
  • इससे नाभि पर दबाव महसूस होगा।
  • इस पोजिशन में आपका शरीर काफी हद तक एक बोट जैसे शेप में आ जाएगा।
  • इस पोजिशन को कुछ देर होल्ड करें।
  • अब वापिस ओरिजनल पोजिशन में लौट आएं।
  • इस आसन को करने से आपको कई लाभ मिल सकते हैं।
  • इससे पेट, कमर और जांघों की चर्बी कम होगी।
  • इससे पेट की मांसपेशियों पर दबाव पड़ता है और इसलिए, पेट और आस-पास के हिस्से की चर्बी कम होती है।
  • इससे डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतें भी दूर होती हैं।

यह भी पढ़ें-पेट और कमर की चर्बी होगी गायब, 45 दिनों तक करें यह 1 एक्सरसाइज

उत्कटासन या चेयर पोज

chair pose for waist fat

  • इसे करने के लिए सबसे पहले किसी समतल जगह पर सीधी खड़ी हो जाएं।
  • अब गहरी सांस लेते हुए हाथों को ऊपर की तरफ ले जाएं।
  • अब धीरे-धीरे घुटनों को मोड़ें।
  • आपको शरीर को बैठने की पोजिशन में लाना है, जैसे आप कुर्सी पर बैठते हैं।
  • इस पोजिशन में थोड़ी देर रूकें।
  • अब वापिस ओरिजनल पोजिशन में आ जाएं।
  • कमर और जांघों की मांसपेशियों को टोन करने के लिए, यह बहुत फायदेमंद है।
  • इससे टखने, जांघों, पिंडलियों और रीढ़ की हड्डी को मजबूती मिलती है।
  • इससे मेटाबॉलिज्म भी दुरुस्त होता है।

यह भी पढ़ें- कमर की जिद्दी चर्बी से छुटकारा दिलाती हैं ये 2 एक्‍सरसाइज, 1 हफ्ते में दिखेंगी स्लिम

कमर और जांघों की चर्बी कम करने के लिए इन 2 योगासनों को रूटीन का हिस्सा बनाएं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP