क्या आपके लटके हुए पेट ने आपको परेशान किया हुआ है?
क्या तोंद आपकी शर्मिंदगी का कारण बन रही है?
क्या साइड बेली फैट और कमर की चर्बी के कारण, आप अपनी पसंदीदा ड्रेस नहीं पहन पा रही हैं?
अगर ऐसा है, तो आपको परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। पेट और कमर की जिद्दी चर्बी को कम करने के लिए डाइट पर ध्यान दिया जाना चाहिए। साथ ही, इसके लिए, एक्सरसाइज भी बहुत जरूरी है। अगर आपके पास जिम जाने का टाइम नहीं है, तो इस आसान-सी एक्सरसाइज को घर पर करके आप आसानी से बेली और वेस्ट फैट कम कर सकती हैं। इस बारे में योगा एक्सपर्ट नताशा कपूर जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड योगा टीचर हैं।
पेट की चर्बी को कम करने के लिए दीवार की मदद से करें यह एक्सरसाइज ( How can I lose belly fat and waist size)
- सबसे पहले एक योगा मैट बिछाएं।
- इसे आपको एक दीवार से सटाकर बिछाना है।
- योगा मैट पर लेट जाइए।
- आपको पैर ऊपर की तरफ करने हैं और दीवार से टिकाकर रखने हैं।
- शरीर का ऊपरी हिस्सा योगा मैट पर होना चाहिए।
- इसके बाद, अपने दोनों हाथों को पीछे की तरफ ले जाएं।
- अब हाथों को आगे की तरफ लाएं और ऊपर की ओर उठें।
- ऐसा करते हुए आपको अपने पैरों को कैंची की तरह खोलना है।
- इसके बाद, फिर नीचे लेट जाएं और हाथों को पीछे की तरफ कर दें।
- अगर आप बिगिनर हैं, तो इसे 10 बार, 4 सेट्स में करें।
- धीरे-धीरे आपको टाइम बढ़ाना है।
- बाद में, आपको इसे 40 बार, 6 सेट्स में करना है।
इस एक्सरसाइज से क्या मिलेंगे फायदे? (Which exercise is best for a slim waist?)
- इस एक्सरसाइज को करने से बेली फैट कम होता है।
- इससे पेट की मांसपेशियों पर दबाव पड़ता है और लटका हुआ पेट अंदर जाता है।
- साथ ही, जिन लोगों का पेट साइड से लटक रहा है या फिर, कमर और हिप्स पर चर्बी जमा हो रही है, वह भी इससे कम होगी।
- यह जांघों की चर्बी को भी कम करती है।
- इस एक्सरसाइज को करने में शरीर की कई मसल्स काम करती हैं। इससे आर्म फैट भी कम होंगी।
- इसे करते वक्त आपको ध्यान रखना है कि आप शुरुआत में एकदम झटके से न उठें।
- इससे क्रैम्प आ सकता है।
- एक्सपर्ट के मुताबिक, इसे आपको बिना गैप के 45 दिन लगातार करना है। ऐसा करने से आपको बेली फैट में अंतर महसूस हो सकता है।
- इसके साथ ही डाइट पर भी ध्यान दें।
यह भी पढ़ें- कमर की जिद्दी चर्बी से छुटकारा दिलाती हैं ये 2 एक्सरसाइज, 1 हफ्ते में दिखेंगी स्लिम
पेट और कमर के फैट को कम करने के लिए इस एक्सरसाइज को रूटीन में शामिल करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
यह भी पढ़ें- लटका हुआ पेट कुछ ही दिनों में होगा अंदर, रोज करें यह योगासन
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों