मोटापा एक बड़ी समस्या है। महिला हो या पुरुष हर कोई इससे परेशान है। मोटापे के कारण जहां फिगर खराब दिखता है वहीं इससे कई तरह की बीमारियों का खतरा बना रहता है। लोग सबसे ज्यादा जांघ और पेट की बढ़ती चर्बी से परेशान रहते हैं। इससे ना सिर्फ लोअर बॉडी का शेप खराब दिखता है, बल्कि चलने फिरने,उठने बैठने में भी परेशानी होती है। आप भी जांधों का चर्बी से परेशान हैं तो आपको लेग प्रेस एक्सरसाइज करना चाहिए।
बॉलीवुड के लगभग सभी सेलिब्रिटी की लिस्ट में यह एक्सरसाइज होता है। अभी हाल ही में रकुल प्रीत सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की थी,जिसमें वो 100 किलो का लेग सेट लगाते हुए नजर आ रही थीं। आइए इसके फायदे जीक फिटनेस के ट्रेनर जीशान खान से जानते हैं।
लेग प्रेस एक्सरसाइज करने के लिए सबसे पहले मशीन की सीट पर लेट जाएं। अब अपने दोनों पैरों को कंधे की चौड़ाई के बराबर में रखें। एड़ी से प्लेट पर धक्का लगाएं।इब इस अवस्था में कुछ देर रुकें,फिर धीरे-धीरे घुटनों को मोड़ते हुए पहले की तरह अवस्था में आ जाएं। शुरुआत में कम सेट्स लगाएं फिर धीरे-धीरे इसे बढ़ाएं। (पप्पी पोज के फायदे)
यह भी पढ़ें-वर्किंग वीमेन के लिए फायदेमंद है पप्पी पोज, जानें लाभ
यह भी पढ़ें-फिट रहने के लिए चक्रासन करती हैं करीना कपूर, जानें इसके फायदे और करने का सही तरीका
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
image credit-Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।