herzindagi
Fatty Feet Exercise in hindi

मोटे पैरों को शेप देने के लिए प्लस साइज महिलाएं करें ये एक्सरसाइज

अगर आपके पैर जरूरत से ज्यादा मौटे हैं, तो आप इस लेख में बताई गई एक्सरसाइज को अपने वर्कआउट रूटीन में शामिल कर सकती हैं। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2022-09-09, 13:17 IST

महिलाओं के लिए अपनी खूबसूरती को बनाए रखने के लिए क्या कुछ नहीं करती हैं, लेकिन जब बात बॉडी की आती है तो इसे मेंटेन करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है खासतौर पर प्लस साइज महिलाओं के लिए। इसलिए महिलाएं सुबह-शाम एक्सरसाइज करती हैं। हालांकि, प्लस साइज महिलाएं एक्सरसाइज से अपने कमर का फैट, चेहरे का फैट या जांघों का फैट कम कर लेती है, लेकिन पैरों का फैट कम करना मुश्किल हो जाता है।

अगर आप भी पैरों का फैट कम करना चाहती हैं तो इस लेख में बताई गई एक्सरसाइज आपके काम आ सकती हैं। हाालांकि, एक्सपर्ट डॉक्टर हितेश खुराना कहते हैं कि कुछ एक्सरसाइज से पैरों के फैट को कम तो नहीं कर सकते, लेकिन एक्सरसाइज की सहायता से उन्हें शेप जरूर दिया जा सकता है। तो चलिए आज हम आपको एक्सपर्ट डॉक्टर हितेश खुराना द्वारा बताए गए कुछ ऐसे वर्कआउट के बारे में बताते हैं, जिन्हें करने से पैरों को शेप दिया जा सकता है।

पुश-अप एक्सरसाइज

push up exercise in hindi

आप अपने पैरों के फैट को कम करने के लिए पुश-अप एक्सरसाइजको नियमित रूप से कर सकती हैं। ये एक्सरसाइज जांघों के फैट को कम करने के लिए काफी उपयोगी है क्योंकि इसे करने से लेग और पैरों पर अधिक प्रभाव पड़ता है। इसकी वजह से पैरों का एक्स्ट्रा फैट कम होने लग जाता है। हालांकि, इसे करना आसान है लेकिन अगर आपका वजन ज्यादा है तो आपको थोड़ी समस्या हो सकती है।

कैसे करें

  • इसे करने के लिए बस आपको अपने दोनों हाथों और पैरों को जमीन पर रखना होगा।
  • फिर इसके बाद अपनी पूरी बॉडी को जमीन से उठाकर सीधा करना होगा।
  • फिर आप अपने शरीर को धीरे-धीरे ऊपर से नीचे की ओर करना है जैसे नॉर्मल पुशअप करते हैं।
  • ऐसा करने से आपके ब्रा का फैट कम हो जाएगा और आपका लुक अच्छा भी लगेगा।

इसे ज़रूर पढ़ें-सुबह सिर्फ 5 मिनट करें ये एक्सरसाइज, प्लस साइज हो जाएगा कम

बालासन एक्सरसाइज

थाइज और पैरों के फैट को कम करने के लिए बालासन मददगार हो सकता है। कहा जाता है कि बालासन करने से जांघों की चर्बी काफी कम हो जाती है क्योंकि बालासन बॉडी स्ट्रेच के लिए जाना जाता है।

कैसे करें

  • बालासन करने के लिए सबसे पहले आप वज्रासन की मुद्रा में सीधे बैठ जाएं, पर इस बात का ध्यान रखें कि आपको कमर सिर के सीध में हो।
  • फिर अपने दोनों हाथों को सिर की सीध में ऊपर की तरफ लेकर जाएं। लेकिन ध्यान रहे आपको दोनों हाथों को मिलाना नहीं हैं।
  • अब सांस छोड़ते हुए आगे की तरफ जाते हुए हथेलियां जमीन की तरफ लेकर जाएं।
  • फिर सिर को भी जमीन पर रख दें। कुछ देर इस मुद्रा में रहें और फिर इसे दोहराएं।

लेग रेज एक्सरसाइज

fatty fat esercise in hindi

आप लेग रेज एक्सरसाइजभी कर सकती हैं। इस एक्सरसाइज को करना न सिर्फ आसान है बल्कि इसे करने से आपको कई तरह के स्वास्थ्य लाभ भी मिलते हैं। आप इसे किसी भी वक्त कर सकती हैं लेकिन बेहतर होगा कि आप इसे सुबह ही करें, कैसे? आइए जानते हैं।

इसे ज़रूर पढ़ें-ब्रा पहनने के बाद नजर आती है चर्बी, तो प्लस साइज महिलाएं करें ये आसान एक्सरसाइज

कैसे करें

  • इसे करने के लिए सबसे पहले आप बिस्तर पर सीधे लेट जाएं।
  • फिर अपने दोनों पैरों को मिला लें और पैरों को धीरे-धीरे ऊपर की तरफ उठाएं।
  • अब आप इस मुद्रा को कुछ देर रखें और फिर वापस अपने पैरों को नीचे की ओर ले जाएं।
  • आप इसे अपनी जरूरत के हिसाब से दोहरा लें।

नोट- अगर आपको कोई भी शारीरिक समस्या है, तो आप इन्हें करने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह ले सकते हैं। साथ ही, उनके फायदे भी आपके शारीरिक स्वास्थ्य पर निर्भर करते हैं।

इस तरह आप घर पर आसानी से ये एक्सरसाइज कर सकती हैं। अगर आपको ये लेख पसंद आया हो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। साथ ही जुड़ी रहें हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- (@Freepik)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।