herzindagi
hanging leg raises exercise benefits

फिट रहने के लिए घर पर रोजाना कुछ देर करें ये अनोखी एक्‍सरसाइज

अगर आप फिट रहने के लिए घर पर ही एक्‍सरसाइज करना चाहती हैं तो इस आर्टिकल में बताई एक्‍सरसाइज को अपने रूटीन में शामिल करें। 
Editorial
Updated:- 2021-11-19, 12:50 IST

शरीर को फिट और हेल्दी रखने के लिए एक्‍सरसाइज करना बेहद जरूरी होता है। इसलिए हर किसी को अपने रूटीन में एक्‍सरसाइज को शामिल करना चाहिए। लेकिन कई महिलाएं घर और ऑफिस के कामों में इतना बिजी रहती हैं कि उनके पास एक्‍सरसाइज करने के लिए जिम जाने का समय नहीं होता है। ऐसी महिलाओं के लिए आज हम एक ऐसी जबरदस्‍त एक्‍सरसाइज बताने जा रहे हैं जो वह आसानी से घर पर ही करके खुद को फिट रख सकती हैं।

इस एक्‍सरसाइज की जानकारी हमें जाने-माने सेलेब्‍स को फिट बनाने वाली फिटनेस ट्रेनर नम्रता पुरोहित के इंस्‍टाग्राम से मिली है। हम हैंगिंग लेग रेज के बारे में बात कर रहे हैं। क्या कभी आपने सोचा था कि जो एक्टिविटी बच्चे अक्सर करते रहते हैं उसे रेगुलर करने से आपको कितने फायदे हो सकते हैं? दरअसल हैंगिंग लेग रेज वर्कआउट एक प्रकार की एक्‍सरसाइज है जिसे लोग अपनी बॉडी को टोन करने के लिए करते हैं। आइए हैंगिंग लेग रेज एक्सरसाइज के फायदे के बारे में और इसके अभ्यास के सही तरीके के बारे में जानते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Namrata Purohit (@namratapurohit)

अपने पूरे कोर को वर्कआउट करते हुए निचले एब्स को लक्षित करने के लिए हैंगिंग लेज रेज सबसे अच्छी एक्‍सरसाइज में से एक है। यह एकसरसाइज फोरआर्म्‍स और पकड़ को मजबूत करने के लिए मददगार होती है। आप न्यूनतम उपकरणों के साथ हैंगिंग लेग रेेज कर सकती हैं। आपको वास्तव में पकड़ने और लटकने के लिए किसी चीज की आवश्‍यकता होती है।

इसे जरूर पढ़ें: जिम से नहीं सीढ़ियों से करें वजन कम, रोजाना सिर्फ 20 मिनट करें ये एक्‍सरसाइज

हैंगिंग लेग रेज की विधि

  • शुरुआत में इसका अभ्यास करने वाले लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। गलत तरीके से इसे करने से आपके पेट की मसल्‍स पर प्रभाव पड़ सकता है।
  • हाथों को कंधे की चौड़ाई के हिसाब से समान दूरी पर रखें।
  • फिर किसी बार या ओवरहैंड के सहारे लटक जाएं।
  • शरीर को स्थिर रखते हुए धीरे-धीरे पैरों को ऊपर की तरफ उठाएं।
  • पैरों को ऊपर उठाते हुए कमर से नीचे के हिस्‍से को 90 डिग्री तक लेकर जाएं।
  • इस पोजीशन में अपने पेट की मसल्‍स पर जोर डालें।
  • धीरे-धीरे पैरों को नीचे ले जाएं और फिर इसी प्रोसेस को दोहराएं।
  • एक्‍सरसाइज करते हुए सिर और हिप्‍स को स्थिर रखें और किसी भी अंग पर ज्‍यादा प्रेशर न दें।

हैंगिंग लेग रेज के फायदे

hanging leg raises benefits

  • हैंगिंग लेग रेज ताकत, फिटनेस और ब्यूटी बढ़ाने वाली एक बेहतरीन एक्‍सरसाइज है।
  • यह एक्‍सरसाइज पूरे कोर और पेट के एरिया को लक्षित करती है, जिससे यह अन्य एक्‍सरसाइज जैसे क्रंचेस की तुलना में अधिक व्यापक कोर एक्‍सरसाइज बन जाती है।
  • हैंगिंग लेग रेज करने से पेट की मसल्‍स मजबूत होती हैं।
  • एब्स बनाने और टोन करने के लिए इसका अभ्यास फायदेमंद होता है।
  • शरीर के पोश्चर को ठीक करने में मदद मिलती है।
  • कोर स्ट्रेंथ बढ़ाने के लिए इसका अभ्यास फायदेमंद माना जाता है।
  • हिप्स और पैरों की मसल्‍स को भी फायदा मिलता है।

इसे जरूर पढ़ें:हिप्‍स और पेट की चर्बी से छुटकारा दिलाती हैं ये 4 ब्रिज एक्‍सरसाइज

कुछ महिलाएं ग्रिप को काफी पास पकड़ती हैं, जिससे बैलेंस बनाने में मुश्किल होती है। बार को उतनी ग्रिप के साथ पकड़ें जितनी पुल-अप के दौरान रखती हैं। इसके अलावा, हैंगिंग लेग रेज बिगिनर्स को करने से बचना चाहिए। ऐसा करने से शुरुआत में मसल्स में स्‍ट्रेच आ सकता है। जब आपको एक्सरसाइज करते हुए कुछ दिन हो जाएं उसके बाद ही इस एक्सरसाइज को करना चाहिए।

यह आर्टिकल आपको कैसा लगा? हमें फेसबुक पर कमेंट करके जरूर बताएं। ऐसी ही और जानकारी पाने के लिए हरजिदंगी से जुड़ी रहें।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।