बढ़ते वजन से ज्यादातर महिलाएं परेशान रहती हैं। लेकिन इसे कम करने के लिए जिम नहीं जा पाती हैं। कुछ समय की कमी के कारण ऐसा नहीं कर पाती हैं तो कुछ महिलाएं बहुत ज्यादा पैसा खर्च नहीं करना चाहती हैं। आजकल कोरोनावायरस लॉकडाउन के कारण जिम बंद होने से यह बिल्कुल भी संभव नहीं है। लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपके लिए कुछ ऐसी एक्सरसाइज लेकर आए है जिन्हें करने के लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं, बल्कि आप अपनी सीढ़ियों की मदद से इसे करके वजन को तेजी से कम कर सकती हैं।
जी हां अगर आप भी ऐसी एक्सरसाइज की तलाश में है जो बिना किसी उपकरण या जिम के आप आसानी से घर पर कर सकें, तो इस आर्टिकल में दी एक्सरसाइज आपके लिए बहुत मददगार हो सकती है। इस एक्सरसाइज को सेलिब्रिटी एक्सपर्ट नम्रता पुरोहित भी खुद को फिट रखने के लिए करती हैं। विश्वास नहीं हो रहा तो इंस्टाग्राम के इस वीडियो को देखें, जिसमें उन्हें सीढ़ियों में एक्सरसाइज करते हुए देखा जा सकता है।
View this post on Instagram
इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है, ''सीढ़ी वर्कआउट -बिना उपकरण के वर्कआउट। "उपकरण" के लिए सीढ़ी का उपयोग करना, यह हार्ट रेट को बढ़ाने और कैलोरी को बर्न करने में मदद करने के लिए निश्चित है। इसे अपने रूटीन में शामिल करें, वास्तव में कैलोरी बर्न करने के लिए इन्हें सप्ताह में 2-3 बार करें। ये एक्सरसाइज हैं-
- स्टेयर्स टैप्स
- क्विक स्टेप अप
- स्टेप अप विद हाई नी
- लेटरल स्टेप अप
- स्क्वाट जंप
उन्हें करने का एक बहुत ही चुनौतीपूर्ण तरीका है कि हर एक्सरसाइज को 40-60 सेकंड के बीच कहीं भी करें और फिर 30-60 सेकंड का ब्रेक लें और सेट को 3-4 बार दोहराएं!'' आइए इन एक्सरसाइज को करने के तरीके के बारे में जानें।
इसे जरूर पढ़ें:जिम नहीं जा पा रही है तो सिर्फ 10 मिनट सीढ़ियों में करें ये 4 वर्कआउट
स्टेयर्स टैप्स
- इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले सीढ़ियों के पास खड़ी हो जाएं।
- फिर पहली सीढ़ी की मदद से स्टेयर्स टैप करें। यानि आपको पैरों की मदद से उस पर जंप करना है।
- इसकी स्पीड आपको अपने हिसाब से रखनी होगी।
- इस एक्सरसाइज को आप कुछ देर के लिए करें।
क्विक स्टेप अप
- इस एक्सरसाइज को भी सीढ़ियों में करने से आप अपना वजन तेजी से कम कर सकती हैं।
- इसके लिए आपको पहली सीढ़ी पर स्टेप अप करना होगा।
- पहले राइट लेफ्ट, राइट लेफ्ट करें।
- फिर लेफ्ट राइट, लेफ्ट राइट करें।
- आप अपनी क्षमतानुसार स्पीड को कम या ज्यादा कर सकती हैं।
स्टेप अप विद हाई नी
- इसे करने के लिए आपको एक सीढ़ी छोड़कर दूसरी पर अपने दाएं पैर को रखें।
- ऐसा करते हुए अपने बाएं पैर को घुटने से फोल्ड कर लें।
- फिर नीचे की ओर वापिस आ जाएं।
- अब दूसरे पैर से इस एक्सरसाइज को दोहराएं।
लेटरल स्टेप अप
- इसे करने के लिए आप सीढ़ियों में साइड करवट से खड़ी हो जाएं।
- फिर एक सीढ़ी छोड़कर दूसरी पर अपने दाएं पैर को रखें।
- ऐसा करते हुए अपने बाएं पैर को घुटने से फोल्ड कर लें।
- फिर नीचे की ओर वापिस आ जाएं।
- अब दूसरे पैर से इस एक्सरसाइज को दोहराएं।
- शुरुआत में इसे धीमी गति से करें फिर आप इसे क्षमतानुसार बढ़ा सकती हैं।
स्क्वाट जंप
- इस एक्सरसाइज को करने के लिए आपको सिंपल स्क्वाट जंप सीढ़ियों की मदद से करना होगा।
- इसके लिए पहली सीढ़ी पर जंप करें और फिर स्क्वाट करें।
- फिर दूसरी और तीसरी सीढ़ी पर ऐसा करें।
- अब वापस नीचे आ जाएं।
- इस एक्सरसाइज को कई बार करें।
इसमें से हर एक्सरसाइज को 1 मिनट के लिए करें और फिर 1 मिनट का ब्रेक लें। ऐसा 4 बार करें और इसे आप 20 मिनट तक करें। आप 20 मिनट में कार्डियो वैस्कुलर वर्कआउट करके तेजी से वेट लॉसऔर कलौरी बर्न कर सकती हैं। आप नम्रता पुरोहित के इस वीडियो को देखकर भी आसानी से इन एक्सरसाइज को कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें:जिम से नहीं बल्कि इन एक्ट्रेसेस की तरह सीढ़ियों से करें वेट लॉस
सावधानी
यह एक्सरसाइज आपको शुरुआत में धीमी गाति से करनी चाहिए और सबसे पहले पहली सीढ़ी का इस्तेमाल करना चाहिए। फिर धीरे-धीरे ऊपर की सीढ़ियों का इस्तेमाल करना चाहिए। साथ ही इसे करते समय अपने घुटनों का ध्यान रखना चाहिए। अगर आपको घुटनों में दर्द या किसी तरह की चोट लगी है तो इन एक्सरसाइज को करने से बचना चाहिए।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों