herzindagi
Namrata Purohit upper body exercise

कमर, बाजुओं और पेट की चर्बी कुछ दिनों में होगी छूमंतर, घर पर करें ये एक्‍सरसाइज

अगर आप कमर, बाजुओं और पेट की चर्बी से परेशान हैं, तो इसे कम करने के लिए घर पर फिटनेस इंस्ट्रक्टर नम्रता पुरोहित की बताई एक्‍सरसाइज करें। 
Editorial
Updated:- 2021-08-23, 15:09 IST

बॉडी के कुछ हिस्‍सों पर जितनी तेजी से फैट जमा होता है, इसे कम करना उतना ही समय लगता है। जी हां हम अपर बॉडी के बारे में बात कर रहे हैं, सबसे ज्‍यादा फैट सबसे पहले बाजुओं, कमर और पेट के आस-पास सबसे बढ़ना शुरू होता है। इन हिस्‍सों के फैट को कम करना काफी मुश्किल होता है।

लटकती बाजुएं, पेट और कमर महिलाओं की सुंदरता को खराब कर देती है। लेकिन अगर आप एक्‍ट्रेसेस की तरह किलर बॉडी चाहती हैं? तो चिंता न करें, सेलिब्रिटी फिटनेस इंस्ट्रक्टर नम्रता पुरोहित ने अपने इंस्‍टाग्राम के माध्‍यम से एक फॉलो-लॉन्ग वर्कआउट का सुझाव दिया है जो आपके ऊपरी शरीर को टोन करेंगे।

शरीर के इस हिस्‍सों को टोन करने के लिए हम बहुत सारी एक्‍सरसाइज की लिस्ट तो बना लेते हैं, लेकिन उनमें से कुछ ही एक्‍सरसाइज को अपना पाते हैं। अच्छा होगा कि आप आसान और असरदार एक्‍सरसाइजेज को चुनें। इसलिए आज हम आपको नम्रता की बताई ऐसी एक्‍सरसाइज के बारे में बताएंगे।

View this post on Instagram

A post shared by Namrata Purohit (@namratapurohit)

महामारी हो या न हो, वर्कआउट करना बेहद जरूरी है। लेकिन अगर आप ऐसी महिला हैं, जो इस दौरान आलसी हो गई हैं तो आपको सेलिब्रिटी फिटनेस इंस्ट्रक्टर नम्रता पुरोहित की बताई एक्‍सरसाइज करनी चाहिए।

इन एक्‍सरसाइज का एक वीडियो इंस्‍टाग्राम पर शेयर करते हुए नम्रता ने कैप्‍शन में लिखा, ''मेरे साथ वर्कआउट करें, आइए हम अपने पूरे शरीर पर काम करें लेकिन ऊपरी शरीर पर ध्यान दें। धीमी गति से शुरू करें, साथ चलें, अभ्यास और फॉर्म की आदत डालें और फिर धीरे-धीरे दोहराव बढ़ाना शुरू करें (20 तक) और फिर सेट करें। मुझे बताएं कि यह कैसे जाता है।'

तो, क्या आप रूटीन फॉलो करने के लिए तैयार हैं? नम्रता के अनुसार, एक्‍सरसाइज का यह सेट आपके एब्स, बाहों और पीठ का काम करेगा! चलिए इन एक्‍सरसाइज के बारे में जानते हैं-

Namrata Purohit exercise for arms fat

एक्‍सरसाइज नंबर-1

  • इसे करने के लिए ऐसी कल्पना के साथ शुरू करें कि आप चेयर पर बैठी हों।
  • पीछे की ओर बैठो, अपने हिप्‍स को पीछे की ओर धकेलो।
  • अपने घुटनों को मोड़ लें।
  • अपनी बाहों को ऊपर रखें, ताकि आपकी बाहें आपके कानों के बगल में हों।
  • आर्म सर्कल से शुरू करें। अपने कोर को बिजी रखें।
  • साइड बदलकर दूसरी आर्म से करें।

इसे जरूर पढ़ें:पेट, पीठ और टांगों की चर्बी के लिए करें ये एक्‍सरसाइज, कुछ दिनों में मिलेगा छुटकारा

एक्‍सरसाइज नंबर-2

  • नीचे और ऊपर जाने के लिए प्‍लैंक में चलें।
  • कम दोहराव करें, लेकिन उस पर ध्यान दें।
  • नीचे रहें, प्‍लैंक को होल्‍ड करें।
  • वापस पीछे की ओर चलें।
  • पोज से खुद को रिलीज करें।

Namrata Purohit exercise for belly fat

एक्‍सरसाइज नंबर- 3

  • पहली एक्‍सरसाइज की तरह इसमें भी कल्‍पना की चेयर पर बैठें।
  • बाहों को ऊपर की ओर उठाएं।
  • कंधे को पीछे और आगे निचोड़ें।
  • अपने कोर को बिजी रखें।

एक्‍सरसाइज नंबर- 4

  • इसे करने के लिए प्‍लैंक पोजीशन में वापस से चलें।
  • फिर इस पोजीशन में रोकें।
  • कंधे को पीछे की ओर निचोड़ें और अपनी चेस्‍ट को नीचे करें।
  • आप इसे अपने घुटनों के बल भी कर सकती हैं।

एक्‍सरसाइज नंबर-5

  • इसे करने के लिए चेयर पोजीशन में वापस जाएं।
  • अपनी बाहों को बगल में रखें।
  • कंधे को आगे और पीछे की ओर करें।

एक्‍सरसाइज नंबर-6

  • प्‍लैंक पोजीशन में आगे की ओर चलें।
  • फिर घुटने को कोहनीतक मूव करें।
  • अब पुरानी पोजीशन में आ जाएं।

Namrata Purohit exercise tips for waist fat

एक्‍सरसाइज नंबर-7

  • इसे करने के लिए घुटनों को हिप्‍स के नीचे और हाथों को अपने कंधों के नीचे रखें।
  • अपने पैरों को फ्लेक्स करें।
  • पेट की मसल्‍स का उपयोग करके ऊपर की ओर उठें।
  • इस पोजीशन में रुको और वापस पुरानी पोजीशन में आ जाएं।

एक्‍सरसाइज नंबर-8

  • इसे करने के लिए पीछे की ओर बैठें।
  • पैर आगे और हाथ पीछे की ओर होने चाहिए।
  • बाहों को प्रेस करें और अपने हिप्‍स को ऊपर उठाएं।
  • सांस छोड़ें और नीचे श्वास लें।
  • अपने ग्लूट्स को निचोड़ें।
  • इस पोजीशन में रहें और वापस आ जाएं।

Namrata Purohit exercises tips for arms fat

एक्‍सरसाइज नंबर-9

  • अपने पैरों को ज़मीन पर रखें।
  • हिप्‍स की दूरी अलग रखें।
  • सांस छोड़ें और आधा पीछे की ओर जाएं।
  • अपने कोर को बिजी रखें।
  • एकदम से नीचे की ओर न जाएं।

इसे जरूर पढ़ें:फ्लैट बैली के लिए महिलाएं घर पर करें ये 7 एक्‍सरसाइज

एक्‍सरसाइज नंबर- 10

  • इसे करने के लिए आधा नीचे की ओर रहें।
  • ट्विस्ट, चॉप, अप और सेंटर करें।
  • अपने कोर को बिजी रखें।
  • ऐसा करने के बाद इसे थोड़ा सा स्ट्रेच करें।

आप भी इन आसान और असरदार एक्‍सरसाइज को करके अपनी कमर, बाजुओं और पेट की चर्बी को कम कर सकती हैं। आप नम्रता का इंस्‍टाग्राम वीडियो देखकर आसानी से इन एक्‍सरसाइज को कर सकती हैं। फिटनेस से जुड़ी ऐसी ही और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।

Article and Image Credit: Namrata Purohit (Instagram.com)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।