ब्रेस्ट महिलाओं की खूबसूरती का एक अभिन्न अंग है। खूबसूरत और सुडौल ब्रेस्ट महिलाओं की खूबसूरती में चार-चांद लगा देते हैं। लेकिन अगर ब्रेस्ट का साइज जरूरत से कम या ज्यादा हो तो इससे महिलाओं की खूबसूरती प्रभावित होती है। बढ़ते वजन, प्रेग्नेंसी और हार्मोन में असंतुलन आदि जैसे कई कारणों से अक्सर ब्रेस्ट का साइज बढ़ जाता है। ऐसे में बढ़े हुए ब्रेस्ट के कारण कई बार महिलाओं को असहज महसूस होता है तो कुछ अपनी पसंद के कपड़े नहीं पहन पाती हैं। इसके चलते कई महिलाओं के मन में यह सवाल उठता है कि ब्रेस्ट के साइज को कैसे कम किया जाए?
हालांकि, इसके लिए वह कई तरह के उपाय अपनाती हैं। कई महिलाएं तो ब्रेस्ट के साइज को कम करने के लिए बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट्स, दवाइयों या फिर सर्जरी का सहारा लेती हैं। लेकिन इसके कई तरह के साइड इफेक्ट्स देखने को मिलते हैं। इसके अलावा महंगा होने के कारण हर महिला इन्हें नहीं आजमा पाती है। अगर आप भी ऐसी ही महिलाओं में से एक हैं जो ब्रेस्ट साइज को कम करने के नेचुरल उपायों की खोज कर रही हैं तो इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें। आज हम आपके लिए बहुत ही आसान एक्सरसाइज लेकर आए हैं जिन्हें आप घर पर आसानी से करके अपने ब्रेस्ट साइज को कम करके सुडौल ब्रेस्ट पा सकती हैं। इन एक्सरसाइज के बारे में हमें फिटनेस एक्सपर्ट टीना चौधरी जी बता रही हैं। लेकिन सबसे पहले हम आपको ब्रेस्ट के साइज के बढ़ने के कारणों के बारे में बता देते हैं।
इसे जरूर पढें:ब्रेस्ट का ढीलापन दूर करने के लिए हफ्ते में सिर्फ 3 बार ये 2 एक्सरसाइज करें
जंपिंक जैक ब्रेस्ट का सही साइज कम करने वाली सबसे अच्छी कार्डियो एक्सरसाइज है। इसे रोजाना करने से 100 प्रतिशत असर होता है। इसे 300 से 400 बार रोजाना करना चाहिए। इससे ब्रेस्ट साइज का इंच लॉस होने लगता है।
आप ब्रेस्ट के साइज को कम करने के लिए असिस्टेड पुश-अप्स भी कर सकती हैं। असिस्टेड पुशअप्स इसलिए क्योंकि ज्यादातर महिलाएं नॉर्मल पुश-अप्स करना पसंद नहीं करती हैं। असिस्टेड पुश-अप्स में आपको अपने हाथों को थोड़ा ऊपर की ओर रखना होता है। इसके लिए आप सोफा की साइड में अपना हाथ रखकर पुश-अप्स कर सकती हैं। इस एक्सरसाइज को करने से हमारी मसल्स टोंड होती है और बॉडी की कोई भी मसल्स टोंड होने से उस हिस्से का फैट बर्न होता है।
इस एक्सरसाइज को 20 से 25 से शुरू करके जब आप इसमें एक्सपर्ट हो जाए तो अपने हाथों के लेवल को थोड़ा नीचे करती जाएं।
ब्रेस्ट के साइज को कम करने वाली तीसरी सबसे अच्छी एक्सरसाइज डंबल फ्लाई है। इससे आपकी ब्रेस्ट टोन होगी और उनका साइज भी कम होगा। इस एक्सरसाइज को भी आप 15 से 20 बार कर सकती हैं।
इसे जरूर पढें:ब्रेस्ट का ढीलापन 7 दिनों में ठीक करता है एलोवेरा, जानिए कैसे
अगर आपने एक हफ्ते बेसिक रेप्स से शुरू किया है तो अगले हफ्ते इसे थोड़ा बढ़ा दें और तीसरे हफ्ते इसे थोड़ा और बढ़ा दें। एक्सरसाइज का असर आपको तभी दिखाई देता है जब हम इसके रेप्स को बढ़ा देते हैं। अगर हम उसी रेप्स में एक्सरसाइज को करते हैं तो फर्क महसूस होगा।
आप भी इन एक्सरसाइज को करके अपने ब्रेस्ट के साइज को कम कर सकती हैं। फिटनेस से जुड़ी और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।