क्या आप बाजुओं के लटकते फैट से परेशान हैं?
इसे बार-बार शीशे में देखकर आपका मूड खराब होता है?
बहुत कोशिशों के बावजूद बॉडी के इस हिस्से का फैट कम नहीं हो रहा है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपके लिए 3 ऐसी स्पेशल एक्सरसाइज लेकर आए हैं जिन्हें रोजाना करने से आप लटकती बाजुओं को फिर से टाइट कर सकती हैं। इन एक्सरसाइज को आप आसानी से घर पर ही कर सकती हैं और इनके बारे में हमें फिटनेस एक्सपर्ट टीना चौधरी जी बता रही हैं।
जी हां बाजुओं का लटकता फैट किसी भी महिला को अच्छा नहीं लगता है क्योंकि इसके चलते महिलाओं की खूबसूरती कम होने लगती है और बाजुओं की लटकती पोटली के कारण वह स्लीवलेस ड्रेसेस भी नहीं पहन पाती हैं। इसे कम करने के लिए महिलाएं तरह-तरह की एक्सरसाइज करती हैं लेकिन शायद वह यह नहीं जानती हैं कि बाजुओं के फैट को कम करने के लिए अलग तरह की एक्सरसाइज करने की जरूरत होती है। अगर आप भी बाजुओं के लटकते फैट से परेशान हैं तो इस आर्टिकल में एक्सपर्ट द्वारा स्पेशली बाजुओं के लिए बताई एक्सरसाइज को रोजाना करें। आइए जानें कौन सी हैं ये एक्सरसाइज और इसे कैसे किया जा सकता है।
एक्सपर्ट की राय
टीना चौधरी जी का कहना है कि ''हमारी बाजुएं इसलिए लटकने लगती हैं, क्योंकि हम इसे एक ही पोजीशन में रखते हैं। ऐसा करने से ग्रैविटी फैट को नीचे की ओर खींचने लगती है और बाजुएं नीचे की ओर लटकने लगती हैं। लटकती बाजुओं से बचने के लिए आप घर पर ही कुछ एक्सरसाइज को कर सकती हैं।'' इन एक्सरसाइज के बारे में हमें खुद टीना चौधरी जी बता रही हैं।
ट्राइसेप्स किकबैक
टीना जी का कहना है कि ''इस एक्सरसाइज को वैसे तो डंबल की मदद से किया जाता है लेकिन आप घर पर इसे पानी की बोतल की मदद से कर सकती हैं। इससे बहुत तेजी से बाजुओं के फैट को कम किया जा सकता है।''
एक्सरसाइज करने का तरीका
- इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले सीधी खड़ी हो जाएं।
- हाथ में पानी की बोतल पकड़ लें।
- अब शरीर के ऊपरी हिस्से को आगे की तरफ थोड़ा सा झुकाते हुए बोतल को हाथ की मदद से आगे-पीछे लेकर जाएं।
- इस दौरान अपने ट्राइसेप्स को स्क्वीज करें।
- इसके बाद अपनी पुरानी पोजीशन में आ जाएं।
आर्म्स सर्कल्स
इस एक्सरसाइज को करने के लिए आपको सीधे हाथ रखकर दोनों साइड पर इन्हें घूमना होता है। आर्म सर्कल्स आपकी बाजुओं के फैट को कम करने के साथ-साथ ट्राइसेप्स और बाइसेप्स के लिएभी अच्छी एक्सरसाइज है। एक बार जब आप इसे करना शुरू कर देती हैं तो आपको अपने कंधों में गर्माहट महसूस होती है।
एक्सरसाइज करने का तरीका
- इस एक्सरसाइज को करने के लिए सीधी खड़ी हो जाएं।
- फिर अपने हाथों को स्ट्रेच करें।
- अब धीरे-धीरे हाथों को गोल-गोल घुमाएं।
- आप किसी भी दिशा में अपने हाथों को घुमा सकती हैं।
- बीच-बीच में ब्रेक लें और दोहराएं।
- इस एक्सरसाइज में 30 सेकंड तक हाथों को रोटेट करना होगा।
- एक्सरसाइज के दौरान आपके हाथ स्ट्रेट होने चाहिए।
इन्चवर्म क्रॉल
इन्चवर्म क्रॉल करके आगे जाना और फिर पीछे आना। इसे करने से आर्म्स बहुत ज्यादा टाइट हो जाते हैं।
Recommended Video
एक्सरसाइज करने का तरीका
- इसे करने के लिए पैरों को थोड़ा सा खोलकर खड़ी हो जाएं।
- हिप्स से आगे की ओर झुकें और अपनी हथेलियों को चटाई पर रखें।
- यदि आपकी हथेलियां फर्श पर सपाट हों तो आप अपने घुटनों को मोड़ सकती हैं।
- अपने हाथों को आगे बढ़ाएं ताकि आप हाई प्लैंक में आ जाएं।
- आपके कंधों को सीधे आपकी कलाई के ऊपर रखा जाना चाहिए।
- अपने हाथों और पैरों की मदद से क्रॉल करें और वापस ऐसे ही पीछे की ओर आ जाएं।
- यह 1 बार हुआ। आपको ऐसा 2 सेट में 10-12 बार करना होगा।
अगर आप भी बाजुओं के लटकते फैट से परेशान हैं तो एक्सपर्ट की बताई इन एक्सरसाइज को आसानी से घर पर ही करें। कुछ दिनों तक करने से ही आपको फर्क महसूस होने लगेगा। फिटनेस से जुड़ी और जानकारी के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों