अधिक वजन के कारण प्लस साइज महिलाएं ठीक से योग या फिर एक्सरसाइज नहीं कर पाती हैं। क्योंकि उन्हें आसन की मुद्रा में बैठने में परेशानी या फिर दिक्कत होती है। इसलिए प्लस साइज महिलाएं अपना वजन तो कम करना चाहती हैं। लेकिन वे वजन को कम करने के लिए नियमित तौर पर एक्सरसाइज नहीं कर पाती हैं और उनका वजन कम करना या फिर फिगर मेंटेन करना सपना ही रह जाता है।
अगर आप अपना वजन कम करना चाहती हैं तो अब आप परेशान न हों क्योंकि आज हम आपको कुछ ऐसी एक्सरसाइज के बारे में बता रहे हैं, जिसे आप बिस्तर पर लेटे-लेटे कर सकती हैं। क्योंकि अधिक फैट की वजह से बॉडी का सारा लचीलापन खत्म हो जाता है और वर्कआउट करने में दिक्कत होती है।
इसलिए महिलाएं कोई भी योग या फिर एक्सरसाइज करती हैं, तो उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हालांकि, सुबह-सुबह बॉडी को स्ट्रेच करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है और वर्कआउट करने में आलस आता भी है। इसलिए आप डॉक्टर हितेश खुराना द्वारा बताई गई ये एक्सरसाइज बिस्तर पर आसानी से कर सकती हैं।
यह सबसे प्रभावी बेड एक्सरसाइजहै, जिसे करने से आपको कई तरह के लाभ मिल सकते हैं। इसे करना भी बहुत आसान है वैसे तो आप इसे कहीं भी कर सकती हैं लेकिन इसे बिस्तर पर करने के लिए आपके नीचे बताए गए स्टेप को फॉलो कर सकती हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें-प्लस साइज महिलाएं अपने फिगर को मेंटेन करने के लिए करें ये 3 एक्सरसाइज
अगर आपका सुबह योग करने या फिर एक्सरसाइज करने का मन नहीं करता है, तो आप बिस्तर पर लेटे-लेटे आसानी से साइड प्लैंक लिफ्ट एक्सरसाइज कर सकती हैं। डॉक्टर हितेश के अनुसार ये एक्सरसाइज साइड फैट को कम करने के लिए काफी फायदेमंद है, कैसे आइए जानते हैं।
आप बेड पर बैठे-बैठे स्ट्रेट लेग एक्सरसाइज कर सकती हैं। क्योंकि इस एक्सरसाइज को करना न सिर्फ आसान है बल्कि इसे करने से आपको कई तरह के स्वास्थ्य लाभ भी मिलते हैं। आप इसे किसी भी वक्त कर सकती हैं लेकिन बेहतर होगा कि आप इसे सुबह ही करें, कैसे आइए जानते हैं। (फ्लैट बैली के लिए 7 एक्सरसाइज)
इसे ज़रूर पढ़ें-50 की उम्र के बाद महिलाएं वेट लॉस के लिए ये 4 एक्सरसाइज रोजाना करें
नोट- अगर आपको कोई भी शारीरिक समस्या है, तो आप इन्हें करने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह ले सकते हैं। साथ ही, उनके फायदे भी आपके शारीरिक स्वास्थ्य पर निर्भर करते हैं।
इस तरह आप बिस्तर पर लेटे-लेटे ये एक्सरसाइज कर सकती हैं। अगर आपको ये लेख पसंद आया हो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। साथ ही जुड़ी रहें हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- (@Shutterstock and Freepik)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।