Wed Apr 1, 2026 | Updated 04:04 PM IST HZ Awards 2026
Bed box cleaning ke desi jugaad

Bed Box Cleaning Ideas: बेड बॉक्स साफ करने के ये 10 ट्रिक्स बनाएंगे काम आसान, एक बार करें ट्राई

Bed Box Cleaning Tips And Tricks: अक्सर महिलाएं बेड बॉक्स में ऐसा सामान रखती हैं, जिसका इस्तेमाल बहुत कम या न के बराबर हो। लंबे समय तक सामान स्टोर रहने के कारण बॉक्स गंदा हो जाता है, जिसे अगर साफ न किया जाए, तो उसमें से अजीब सी बदबू आने लगती है। नीचे देखें इसे साफ करने के 10 ट्रिक्स।
Editorial
Updated:- 2026-04-01, 14:30 IST

Easy Ways To Clean Bed Box: सर्दी के कपड़े हो या फिर कम इस्तेमाल होने वाला सामान, आमतौर महिलाएं इन चीजों को अलमारी के बजाय बेड बॉक्स में रखना पसंद करती हैं। इसके पीछे का मुख्य कारण ये है कि सामान बिखरा या जगह घेरा हुआ नहीं लगता है। अक्सर हम घर के कोने-कोने की सफाई तो कर लेते हैं, लेकिन बेड बॉक्स एक ऐसी जगह है जिसे हम भारी सामान रखने के बाद मुश्किल से ही साफ करते हैं। अगर कोई काम नहीं है, तो महीनों या सालों तक बॉक्स बंद रहता है।

लेकिन ऐसा करना गलत है। लंबे समय तक बंद रहने के कारण बेड बॉक्स के अंदर धूल-मिट्टी, जाले और एक अजीब सी सीलन भरी बदबू पैदा होने लगती है, जो रखे हुए सामान और कपड़ों को खराब करती है। बेड के भारी पल्लों को उठाना और सफाई करना मेहनत वाला होता है, पर अगर आप कुछ स्मार्ट ट्रिक्स अपनाती है, तो यह कुछ ही घंटों में साफ हो जाएगा।

आज के इस लेख में हम आपको बेड बॉक्स को बिना ज्यादा थके और कम समय में साफ करने के 10 आसान ट्रिक्स बताने जा रहे हैं।

सामान का छंटाना और खाली करना

Bed storage organization ideas

सबसे पहले बेड बॉक्स का सारा सामान बाहर निकालें। साथ ही उन चीजों को हटाएं, जिनकी अब जरूरत नहीं है। सामान खाली करने के बाद सफाई का काम शुरू करें। इससे आप बिना किसी परेशानी के आसानी से न केवल खुली जगह बल्कि कोने-कोने तक क्लीन कर पाएंगी।

वैक्यूम क्लीनर का इस्तेमाल

बेड के कोनों में बारीक धूल और मकड़ी के जाले छिपे होते हैं जिन्हें कपड़े या झाड़ू से हटाना मुश्किल होता है। अगर आपके पास वैक्यूम क्लीनर है, तो इसका इस्तेमाल करें। इसकी पाइप वाली नोजल से बॉक्स के उन जॉइंट्स और कोनों की धूल भी निकाल पाएंगे जहां हाथ नहीं पहुंच पाता है।

इसे भी पढ़ें- Leftover Soap Reuse Ideas: साबुन के टुकड़े को न समझें बेकार, किचन के मुश्किल कामों का हैं परमानेंट इलाज

सूखे कपड़े से पहले करें साफ

easy hacks for bed box cleaning

वैक्यूम करने के बाद, एक सूखे सूती कपड़े से पूरे बॉक्स को पोंछें। यह कपड़ा बची-खुची महीन धूल को भी सोख लेगा। ध्यान रहे कि लकड़ी के बॉक्स पर सीधे पानी डालने से वह खराब हो सकती है।

सिरका और पानी का स्प्रे का इस्तेमाल

अगर बेड बॉक्स से सीलन या पुरानी चीजों की महक आ रही है, तो बोतल में पानी और थोड़ा सा सफेद सिरका डालकर घोल बनाएं। इसके बाद इसे स्लैब पर स्प्रे करें और तुरंत पोंछ दें। सिरका फंगस को खत्म करता है और बदबू को दूर भगाता है।

धूप दिखाना है जरूरी

अगर बेड बॉक्स हल्का है, तो उसे कम से कम 2-3 घंटे के लिए खुला छोड़ दें। अगर नहीं, तो कमरे की खिड़कियां खोलें, जिससे ताजी हवा और धूप अंदर जा सके। इससे नमी पूरी तरह खत्म हो जाएगी और लकड़ी में दीमक लगने का खतरा भी कम होगा।

पुराने अखबार या प्लास्टिक शीट का इस्तेमाल

Deep cleaning bed box hacks

कई बार हम सीधा सामान को बेड बॉक्स में रख देते हैं, लेकिन ऐसा करना गलत है। सीधे लकड़ी पर सामान रखने के बजाय नीचे पुराने अखबार या प्लास्टिक की मोटी शीट बिछाएं। इससे अगली बार सफाई करते समय आपको सिर्फ शीट बदलनी होगी और लकड़ी पर दाग-धब्बे नहीं लगेंगे।

सीलन रोकने के लिए सिलिका जेल का पैकेट रखें

सर्दियों के कपड़ों या कंबलों में अक्सर सीलन आ जाती है। इससे बचने के लिए बेड बॉक्स के कोनों में सिलिका जेल के छोटे पाउच रख दें। ये हवा की नमी को सोख लेते हैं और सामान को फ्रेश रखते हैं।

कपूर और फिनाइल की गोलियां

कीड़े-मकौड़ों और दीमक को दूर रखने के लिए अखबार बिछाने के बाद उसके नीचे या सामान के बीच में कपूर के टुकड़े या फिनाइल की गोलियां रखें। इनकी तेज गंध से कॉकरोच और कीड़े बेड के पास नहीं फटकते।

ऑर्गनाइजर बैग्स का प्रयोग

Bed box cleaning tips and tricks

सामान को खुला रखने के बजाय ट्रांसपेरेंट वैक्यूम बैग या कपड़े के ऑर्गनाइजर में भरकर रखें। इससे सामान सेट रहने के साथ ही उसे बाहर निकलकर रखने पर गंदे नहीं होते हैं। इसके अलावा अगली बार आपको पूरा बेड खाली नहीं करना पड़ेगा।

खुशबू के लिए रखें ये चीजें

अगर आप चाहती हैं कि बेड बॉक्स से अच्छी महक आए, तो इसके लिए सूखे पुदीने के पत्ते या पोटली में सूखी लेवेंडर की पत्तियां डाल कर रख सकती हैं। इससे आपके कपड़ों और रजाई में हमेशा ताजगी और खुशबू बनी रहेगी।

इसे भी पढ़ें- Leather Bag पर लग गया है दाग, इन 3 ट्रिक्स से चुटकी में करें; सहेलियां पूछेंगी Cleaning Tips

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा है, तो इसे शेयर करें और ऐसे ही आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit- Shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।