कई लोगों की ये समस्या होती है कि उनका वेट लॉस आसानी से नहीं होता है। उनके बेली फैट की वजह से उनकी बॉडी टोन नहीं दिखती है। बेली फैट को सबसे ज्यादा डेनजरस फैट माना जाता है। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि पेट की चर्बी पिघलाना बहुत मुश्किल होता है। कई बार बहुत हेवी वर्कआउट करने के बाद भी आपका वजन उतनी तेज़ी से नहीं गिरता है जितनी तेज़ी से गिरना चाहिए। पर क्या आपको पता है कि डाइट का इसपर बहुत ज्यादा असर होता है।
सही एक्सरसाइज के साथ-साथ आपको सही डाइट भी रखनी होती है। इसके लिए आपको बहुत ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। ज्यादा तला भुना न खाएं, लेकिन साथ ही साथ आपके लिए ये भी जरूरी है कि आप कुछ डिटॉक्स ड्रिंक्स भी पिएं। डिटॉक्स ड्रिंक्स आपके लिए तेज़ी से वेट लॉस करने के कुछ आसान से तरीके बताते हैं। आज हम ऐसी ही वेट लॉस ड्रिंक की बात करने जा रहे हैं।
क्या खास है इस ड्रिंक में-
अदरक और जीरे के फायदे क्या होते हैं ये तो हमें पता ही हैं। सही तरह की ड्रिंक आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकती है।
इसे जरूर पढ़ें- Weight Loss Tips: सोने से पहले न करें ये 7 काम, हो जाएंगी स्लिम
जीरा और अदरक भारतीय किचन में इस्तेमाल किए जाने वाले सबसे कॉमन मसालों में से एक हैं। अधिकतर तौर पर ये सब्जी आदि में इस्तेमाल किए जाते हैं। ये आपको सही शेप में आने के लिए भी मदद कर सकते हैं। इसके लिए आप इन्हें अलग-अलग भी इस्तेमाल कर सकती हैं और एक साथ भी।
अगर सिर्फ जीरे की बात करें तो इसमें खुशबू के साथ-साथ कई स्वास्थ्य वर्धक गुण होते हैं। पोटैशियम, आयरन, डाइट फाइबर के साथ-साथ इसमें कुछ मात्रा में विटामिन C और E भी होता है। इसके सभी गुण फैट से लड़ने में मदद करते हैं। इसी के साथ, शरीर के कोलेस्ट्रॉल लेवल को ठीक रखते हैं।
उसी जगह अदरक एक औषधी के रूप में देखी जाती है जो अपने कई गुणों के कारण लोगों को पसंद आती है। ये पेट और पाचन से जुड़ी प्रक्रियाओं में बहुत फायदेमंद होती है। स्वस्थ्य वेट लॉस के लिए पेट का स्वस्थ्य रहना बहुत जरूरी होता है। इसलिए बेहतर है कि हम अपने पेट के लिए अदरक को अपनी डाइट का हिस्सा बना लें। ये शरीर में हीटिंग इफेक्ट भी देती हैं।
मेटाबॉलिज्म के कारण होगा वेट लॉस-
इस ड्रिंक का फायदा ये है कि मेटाबॉलिज्म के कारण इससे वेट लॉस होगा। Healthline की एक स्टडी बताती है कि 88 ओवरवेट महिलाओं की डाइट में जीरा शामिल किया गया तो उनका वेट लॉस जल्दी हुआ। इसी तरह की एक और स्टडी जो कुछ पुरुषों पर की गई थी उसके हिसाब से जिन लोगों की डाइट में अदरक शामिल थी उनका वजन जल्दी घटा। इसी के साथ, ब्लड शुगर लेवल भी कम रहा।
लंबे समय से जीरा और अदरक पर शोध हो रहे हैं और इन्हें बेहतर वेट लॉस रेमेडी बताया गया है। इसलिए इन्हें साथ लेना भी लाभकारी हो सकता है। इससे आपको लंबे समय तक कुछ खाने की क्रेविंग नहीं होगी साथ ही साथ मेटाबॉलिज्म तेज़ होगा।
इसे जरूर पढ़ें- रोज़ के खाने से भी हो सकता है Weight Loss, बस सब्जी बनाते समय रखें इन चीज़ों का ध्यान
कैसे बनानी है ये ड्रिंक-
जीरा-अदरक चाय एक आसान ड्रिंक है जो झटपट बन जाती है।
सबसे पहले आपको 1 चम्मच जीरे और अदरक को लेना है। अदरक ग्रेट किया हुआ या पाउडर वाला भी हो सकता है। इसके बाद एक पैन में पानी को गर्म करें और उसमें ये दोनों ही चीज़ें डालें। इसे उबाल लें। थोड़ा ठंडा होने पर छान लें और इसे पिएं। अगर ये बहुत बेस्वाद लग रहा है तो आप इसके लिए शहद और नींबू भी डाल सकते हैं।
इस ड्रिंक को लगातार 10-15 दिन पीने पर ही आपके शरीर में रिजल्ट दिखने लगेंगे। इस डिटॉक्स ड्रिंक को ट्राई जरूर कीजिए और फिर हमें बताइए कि इसे पीकर आपको कैसा लगा। इस तरह की अन्य खबरों के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
All photo credit: youngistan/spice and nice/ supercharge foods/ pinterest
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों