सेहत का खजाना हैं ये 5 पत्ते, जानें इनके जबरदस्त फायदे

बेल पत्र, पान के पत्ते, करी पत्ते, तुलसी और पुदीना, ये कुछ ऐसे पत्ते हैं, जो सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आइए जानते हैं इससे मिलने वाले जबरदस्त फायदे के बारे में।
  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2025-03-24, 23:18 IST
image

कुदरत ने हमें कई ऐसी चीजों से नवाजा है, जो सेहत के लिए किसी वरदान से काम नहीं हैं। हम फल और फूलों से तो फायदे प्राप्त करते ही हैं लेकिन कुछ खास पत्ते भी हैं जिनका सेवन करने से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं यह पत्ते न सिर्फ पोषण से भरपूर होते हैं, बल्कि बीमारियों को दूर करने में भी मददगार होती हैं। आइए जानते हैं पांच ऐसेऔषधीय पत्तोंके बारे में, जो आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

सेहत का खजाना हैं ये 5 पत्ते

Bel-patra

इस लिस्ट में पहला नाम बेलपत्र का है। इस पत्ते का धार्मिक महत्व तो है ही, लेकिन सेहत के लिए भी यह बेहद खास है। आयुर्वेद में इसका खास स्थान है। इसका सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। यह ब्लड शुगर को भी नियंत्रित करने के लिए जाना जाता है।

पान कौन नहीं खाना पसंद करता है? इसे खाने से मुंह का स्वाद बदल जाता है, लेकिन क्या आपको मालूम है कि यह सेहत के लिए भी कितना फायदेमंद है? यह पाचन को दुरुस्त करता है, मुंह की बदबू को दूर करता है। इसमें एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो इंफेक्शन से बचाने में मदद करते हैं।

करी पत्ते का इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है, वहीं, इससे भी गजब के फायदे मिलते हैं। इसमें आयरन फाइबर एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाते हैं, जो बालों की ग्रोथ बढ़ाते हैं। करी पत्ते ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

यह भी पढ़ें-कब्ज से रहते हैं परेशान? डाइट में शामिल करें गुलकंद, फिर देखें फायदे

tulsi leaves

तुलसी को आप कैसे भूल सकते हैं? तुलसी के पत्ते को आयुर्वेद में सबसे खास महत्व दिया जाता है। यह इम्यूनिटी को बूस्ट करता है। खांसी सर्दी में राहत दिलाता है।

पुदीना के पत्तियों की चटनी तो आपने खाई ही होगी। इससे खाने का स्वाद दोगुना हो जाता है। वहीं इसके सेहत लाभ भी जबरदस्त हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन सी, फाइबर जैसे कई पोषक तत्व होते हैं, जो पेट को ठंड पहुंचाते हैं, पाचन को सुधारते हैं।

यह भी पढ़ें-क्या फर्टिलिटी सुधारने में मदद कर सकता है अनानास? एक्सपर्ट से जानें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP