
How To Grow Paan: आज कल ज़्यादातर लोगों के घरों में कई तरह के पेड़-पौधे लगे होते हैं। इससे घर की खूबसूरती तो बढ़ ही जाती है, साथ ही आपको घर पर ही ताजे फल, फूल और सब्ज़ियां मिल जाती हैं। खास बात तो ये है कि जब गर्मियों में तापमान सबसे ज़्यादा बढ़ जाता है तो पेड़ पौधों की वजह से थोड़ा टेंपरेचर बैलेंस हो जाता है।
उन्हीं में से एक पान की बेल है। इसकी बेल जब ऊपर की ओर चढ़ती है तो घर की शोभा कुछ ज़्यादा ही बढ़ जाती है। हालांकि, कई लोगों की शिकायत होती है कि पानी की बेल बढ़ नहीं रही है। ऐसे में हम आपको एक ऐसा तरीका बता रहे हैं जिससे ये और भी ज़्यादा घनी हो जाएंगी। हम चावल के पानी यानी मांड की बात कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि आप इसका इस्तेमाल कैसे कर सकती हैं-
-1773387689740.jpg)
चावल धोने के बाद जो पानी बचता है, उसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये पौधों के लिए एक खाद की तरह काम करते हैं। अगर आप इसे सही तरीके से इस्तेमाल करती हैं तो पान के बेल की जड़ों को पोषण मिलेगा। साथ ही पौधे की ग्रोथ भी तेजी से होगी।
यह भी पढ़ें- Jade Plant काे घना बना देंगे ये कमाल के हैक्स, कोने-कोने में फैल जाएगी हरियाली
सबसे पहले चावल धोने या उबालने के बाद बचा हुआ पानी अलग कर लें। ध्यान रखें कि पानी में नमक या मसाला नहीं मिला होना चाहिए। अब इस पानी को पूरी तरह ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद इसे पान की बेल की जड़ों में धीरे-धीरे डाल दें।
आप हफ्ते में एक से दो बार इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे पौधे को जरूरी पोषक तत्व मिलेंगे।
यह भी पढ़ें- Jade Plant की कटिंग से कैसे उगाएं ढेर सारे नए पौधे? करें ये आसान काम, पूरे घर में छा जाएगी हरियाली
यह भी पढ़ें- Gardening Hacks: बिना मिट्टी के सिर्फ पानी में उग जाते हैं ये 5 पौधे, घर की बढ़ जाती है खूबसूरती
यह भी पढ़ें- Indoor Plants Care Tips: इंडोर प्लांट्स की देखभाल में न करें ये 5 गलतियां, हमेशा फ्रेश रहेंगे पौधे
तो अगर आप भी चाहती हैं कि पान की बेल तेजी से बढ़े तो आपको चावल के पानी का जरूर इस्तेमाल करना चाहिए। इससे इसकी ग्रोथ अच्छे से होगी। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।