herzindagi
wheel pose yoga

फिट रहने के लिए आलिया भट्ट करती हैं यह खास योग, आप भी करें ट्राई

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट फिट रहने के लिए व्हील पोज योगा करती हैं। जानते हैं इस योग के फायदे।
Editorial
Updated:- 2023-12-24, 09:00 IST

Alia Bhatt Fitness: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपने अभिनय से हर किसी के दिल पर राज करती हैं। वह इंडस्ट्री में सबसे खूबसूरत और फिट अभिनेत्रियों में एक हैं। सबसे ज्यादा तो आलिया भट्ट की फिटनेसी की चर्चा होती रहती है। दरअसल आलिया एक बच्चे की मां बनने के बाद भी स्लिम एंड ट्रिम हैं। अक्सर लोगों के मन में सवाल रहता है कि आखिर आलिया भट्ट की फिटनेस का राज क्या है। अगर आपके मन में भी यह सवाल है तो आपको बता दें कि आलिया की फिटनेस का राज योग है। वह सोशल मीडिया में एक्टिव रहती हैं और अपने इंस्टा पोस्ट के जरिए योगा करते हुए कई तरह के फोटो शेयर करती हैं। इन्हीं में से एक पोज है Wheel Pose Yoga। आइए जानते हैं इस पोज करने से क्या फायदे मिलते हैं।

कैसे करें व्हील पोज योग (Health benefits of wheel pose yoga)

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

  • सबसे पहले अपने पीठ के बल लेट जाएं।
  • अब अपने घुटनों को मोड़ लें और पैरों के तलवों को मोड़ते हुए नितंबों के पास लाएं।
  • पैर समांतर हो और कूल्हों की दूरी अलग होनी चाहिए
  • अपने हाथों की हथेलियों को सिर के बगल में रखें।
  • हाथों की उंगलियों को पैर की उंगलियों जैसे ही रखें।
  • सांस लें और अपने कंधों और कूल्हों को फर्श से ऊपर उठाएं।
  • अपने सिर को ऊपर उठाएं और गर्दन पर बहुत अधिक भार न डालें।
  • शरीर को ऊपर उठाते हुए गोलाकार बनाएं।

यह भी पढ़ें-जानिए क्या होती हैं वेट लॉस गमीज

व्हील पोज़ योग करने के फायदे

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

  • इससे बॉडी फ्लैक्सिबल होती है।
  • हाथ,पैर, रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है।
  • सीने की मांसपेशियां खुलती हैं। (इस आसन से मन होता है शांत)
  • पेट की मसल्स मजबूत होती है।
  • हिप फ्लेक्सर और कोर मसल्स स्ट्रेच होती है।
  • दिल की मसल्स स्ट्रेच होती है।
  • इससे मांसपेशियों का दर्द दूर होता है।
  • ब्लड सर्कुलेशन सही होता है
  • स्किन और बालों को पोषण मिलता है।
  • बॉडी पॉश्चर को सही करता है।

यह भी पढ़ें-पेट की चर्बी से छुटकारा दिला सकता है यह 1 योगासन

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

 

Image Credit- Social Media

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।