वजन कम करने के लिए इन दिनों लोग कई तरीके अपनाते हैं। ऐसे बहुत से लोग हैं, जो सिर्फ हेल्दी लाइफस्टाइल के जरिए मनचाहा वेट लॉस नहीं कर पाते हैं। ऐसे में वे अपनी वेट लॉस जर्नी को एक किक देने के लिए अतिरिक्त उपाय अपनाते हैं। आज के समय में मार्केट में ऐसे कई प्रोडक्ट्स अवेलेबल हैं, जो आपकी वेट लॉस जर्नी को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। इन्हीं में से एक है वेट लॉस गमीज।
वेट लॉस गमीज वास्तव में गमीज के रूप में मार्केट में मिलती हैं, जो आपके अतिरिक्त फैट को बर्न करने का दावा करती हैं। पिछले कुछ समय में वेट लॉस गमीज को काफी पॉपुलैरिटी मिली है। लेकिन आज भी अधिकतर लोग इसके बारे में सही तरह से नहीं जानते हैं। तो चलिए आज इस लेख में सेंट्रल गवर्नमेंट हॉस्पिटल के ईएसआईसी अस्पताल की डाइटीशियन रितु पुरी आपको इन वेट लॉस गमीज के बारे में बता रही हैं-
वेट लॉस गमीज क्या हैं?
जैसा कि इसे नाम से ही पता चलता है कि वेट लॉस गमीज वास्तव में गमीज होती हैं। लेकिन इन्हें कुछ इस तरह तैयार किया जाता है कि ये वेट लॉस में आपकी मदद करें। ऐसा माना जाता है कि इनमें ऐसे इंग्रीडिएंट्स को शामिल किया जाता है, जिनकी फैट बर्निग प्रोपर्टीज होती हैं। ये आपकी अतिरिक्त भूख को नियंत्रित करने, मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने या फैट को बर्न करने में मददगार हो सकती हैं। इसलिए, अब अधिकतर लोग इसका सेवन करना पसंद करते हैं।
वेट लॉस गमीज के फायदे
अगर वेट लॉस गमीज का सेवन किया जाता है तो इससे आपको कई फायदे मिल सकते हैं।
- गमीज़ लेना आसान है। इसे बस आप पैकेट से निकालकर खा सकते हैं। आपको अलग से कोई तैयारी करने की जरूरत नहीं है।
- वेट लॉस गमीज पारंपरिक सप्लीमेंट्स की तुलना में अधिक टेस्टी होती है। खाने में यह कैंडीज की तरह लगती हैं। इसलिए, इनका सेवन करना आसान हो जाता है।
- कुछ वेट लॉस गमीज में ओवर ऑल हेल्थ को बूस्ट करने के लिए अतिरिक्त विटामिन या मिनरल्स आदि को शामिल किया जाता है।

वेट लॉस गमीज के नुकसान
- वेट लॉस गमीज के जहां कुछ फायदे हैं, वहीं इसके अपने नुकसान भी हैं।
- वेट लॉस गमीज की प्रभावशीलता का समर्थन करने के लिए अभी वैज्ञानिक प्रमाण सीमित ही है।
- वेट लॉस गमीज काफी महंगी होती हैं। ऐसे में इन्हें डाइट में शामिल करना आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है।
- वेट लॉस गमीज के इफेक्ट हर किसी में अलग हो सकते हैं। ऐसे में आप एकदम से बेहतर रिजल्ट की उम्मीद नहीं कर सकते हैं।
- बैलेंस डाइट और एक्सरसाइज के बिना सिर्फ वेट लॉस गमीज पर निर्भर रहने से कुछ नहीं होने वाला है।
- गमीज को टेस्टी बनाने के चक्कर में अक्सर उनमें अतिरिक्त शुगर और कैलोरी को शामिल किया जाता है, जिससे उनके वेट लॉस बेनिफिट्स कम हो सकते हैं।
- कुछ लोगों को वेट लॉस गमीज से साइड इफेक्ट या एलर्जी भी हो सकती है। इससे कई बार आपको डाइजेशन, सिरदर्द या एलर्जिक रिएक्शन हो सकता है।
नोट- सिर्फ वेट लॉस गमीज से कभी भी आपका वजन कम नहीं हो सकता। इसके साथ आपको हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने और ईटिंग हैबिट्स को बेहतर बनाने की जरूरत है।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों