बॉलीवड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित को उनकी खूबसूरत मुस्कुराहट के लिए हमेशा से पहचाना गया है। मगर इसके साथ ही माधुरी दीक्षित की आइब्रोज भी कमाल की हैं। उनकी उभरी हुई सुंदर सी आइब्रोज के कारण उनका चेहरा और भी ज्यादा अच्छा नजर आता है। महिलाओं के बीच माधुरी को कॉपी करने का क्रेज आज भी देखा जाता है।
जाहिर है, चेहरे की खूबसूरती को बढ़ावा देने में एक अच्छी शेप वाली आइब्रोज का बड़ा योगदान होता है। इसलिए महिलाएं थ्रेडिंग का सहारा लेती हैं और आइब्रोज को शेप में रखने की कोशिश करती हैं। मगर कई महिलाओं की आइब्रोज फ्लैट होती हैं और उनमें उभार नजर नहीं आता है, जिससे आइब्रोज का शेप भी बहुत अच्छा नहीं दिखता है।
अगर आप भी माधुरी दीक्षित की तरह खूबसूरत और उभरी हुई आइब्रोज चाहती हैं तो ऐसे में कुछ आसान फेशियल एक्सरसाइज करके आप आइब्रोज को अच्छा शेप और उभार दोनों दे सकती हैं। फिटनेस एक्सपर्ट टीना चौधरी भी आज कुछ ऐसी ही आसान फेशियल एक्सरसाइज बताने जा रही हैं, जो आपकी आइब्रोज को लिफ्ट करा सकती हैं।
वह कहती हैं, 'जैसे शरीर के हर हिस्से में मसल्स होती हैं वैसे चेहरे पर भी मसल्स होती हैं और जब तक एक्सरसाइज न की जाए उनमें फ्लेक्सिबिलिटी नहीं आती है। अगर आइब्रोज में नेचुरल उभार चाहिए तो घर पर ही 5 मिनट निकाल कर एक्सरसाइज की जा सकती है।'
शरीर में फेस एक ऐसा हिस्सा होता है, जिसे हम उसकी जगह से हिला नहीं सकते हैं। जबकि मसल्स चेहरे पर भी होती हैं और उनकी एक्सरसाइज बहुत जरूरी होती है। ऐसे में आइब्रोज (आइब्रोज को कैसे शेप में लाएं) को लिफ्ट करने और अच्छा शेप पाने के लिए आप यह एक्सरसाइज कर सकती हैं। चलिए हम आपको इस पहली एक्सरसाइज को करने के आसान स्टेप्स बताते हैं-
यह दूसरी एक्सरसाइज आपकी आइब्रोज के शेप को बेहतर बनने के लिए है। इस एक्सरसाइज के द्वारा आप अपनी आइब्रोज में उभार लाने के साथ-साथ वहां की मसल्स को भी मजबूत बना सकती हैं। इस एक्सरसाइज को आसान स्टेप्स को फॉलो करके किया जा सकता है-
इसे जरूर पढ़ें: Expert Tips: पतली नाक के लिए 5 मिनट करें 3 एक्सरसाइज
आइब्रोज में नेचुरली उभार लाने के लिए यह तीसरी एक्सरसाइज भी बहुत फायदेमंद है। इस एक्सरसाइज को यदि आप नियमित रूप से रोज करती हैं तो आपकी आइब्रोज का आकार भी अच्छा हो जाएगा और उसमें उभार भी आ जाएगा। इस एक्सरसाइज को आप आसान स्टेप्स में इस तरह से कर सकती हैं-
इसे जरूर पढ़ें: Facial Exercise: नेचुरली हाई चीक बोंस पाने के लिए जरूर करें ये 3 एक्सरसाइज
View this post on Instagram
इस तरह से यदि आप हर दिन 5 मिनट निकाल कर यह तीनों एक्सरसाइज करती हैं तो आपकी आइब्रोज में नेचुरल उभार आ जाएगा।
अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे शेयर और लाइक करें और साथ ही इसी तरह और भी आसान फेशियल एक्सरसाइज से जुड़े आर्टिकल्स पढ़ने के लिए देखती रहें हरजिंदगी।
Image Credit: Teena Chaudhary
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।