
How To Fix Eyebrows: अक्सर ऐसा होता है कि आइब्रो को परफेक्ट शेप देने के लिए पॉर्लर जाते हैं, लेकिन वापस आते समय मिरर में जब चेहरा देखते हैं, तो कभी आइब्रो बहुत पतली,कभी ज्यादा छोटी, तो कभी दोनों का शेप अलग-अलग दिखता है।
अगर आपकी Eyebrow भी गलत शेप में बन गई है, तो कुछ आसान और घरेलू तरीकों से उसे धीरे-धीरे सही किया जा सकता है। थोड़ी समझदारी और सही देखभाल से आपकी आईब्रो दोबारा नेचुरल और खूबसूरत दिख सकती है। नीचे देखें तरीके।
सबसे पहले तुरंत दोबारा थ्रेडिंग कराने की गलती न करें। कई लोग शेप बिगड़ने के बाद उसे तुरंत ठीक करवाने की कोशिश करते हैं, जिससे आईब्रो और पतली हो जाती है। बेहतर है कि 3–4 हफ्ते तक बालों को नेचुरली बढ़ने दें। इस दौरान अनचाहे छोटे बालों को खुद से छेड़ने से बचें।
इसे भी पढ़ें- Korean Makeup Tips: कोरियन स्टार जैसा लुक पाने के लिए ऐसे करें मेकअप, कमाल की दिखेंगी आप

अगर पार्लर वाली दीदी ने आईब्रो के बीच में गैप छोड़ दिया है या उसे बहुत पतला कर दिया है, तो मेकअप करके आप इस समस्या से बच सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- आइब्रो ग्रोथ के लिए ऐसे इस्तेमाल करें प्याज का रस, जानें बनाने का आसान तरीका
अगर आपकी आइब्रो खराब हो गई है, तो आप ऊपर बताए गए तरीके से इसे फिक्स कर सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit-Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।