हर महिला चाहती है कि उसका चेहरा खूबसूरत नजर आए। इसके लिए वह तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती रहती है। मगर केवल ब्यूटी प्रोडक्ट्स का यूज करने से ही चेहरा खूबसूरत नहीं बन जाता है। बहुत जरूरी है कि आपका चेहरा शॉर्प और टोंड नजर आए।
बहुत सारी फेशियल एक्सरसाइज हैं, जो आपके चेहरे को पतला बनाती हैं और आपके फेस कट को शार्प करती हैं। मगर जॉ लाइन के शॉप होने और चीक बोन में उभार लाने भर से काम नहीं चलेगा। आपकी नाक भी स्लिम और शार्प होनी चाहिए।
फिटनेस एक्सपर्ट टीना चौधरी कहती हैं, 'नाक का शेप सही होने और शार्प होने से चेहरे की खूबसूरती और भी बढ़ जाती है।' मगर नाक को स्लिम बनाने के लिए अलग एक्सरसाइज होती हैं। अगर आप दिन में केवल 5 मिनट निकाल कर यह 3 एक्सरसाइज कर लेंगी तो आपको बहुत अच्छे रिजल्ट्स देखने को मिलेंगे।
एक्सरसाइज-1
कई लोगों की नाक डीशेप होती है। अगर आपकी नाक ऊपर से मोटी और नीचे से पतली है तो उसे अच्छा शेप देने के लिए आप यह एक्सरसाइज कर सकती हैं। इन आसान स्टेप्स को फॉलों करें और इस एक्सरसाइज को करें।
इसे जरूर पढ़ें: Facial Exercise: नेचुरली हाई चीक बोंस पाने के लिए जरूर करें ये 3 एक्सरसाइज
- सबसे पहले दोनों हाथों की इंडेक्स फिंगर को नाक के किनारे की लाइंस पर रखें।
- अब उंगली को नाक पर प्रेस करें और ऊपर से नीचे की ओर लेकर आएं।
- जब यह एक्सरसाइज शुरू करेंगी तो आपको गहरी सांस लेनी है।
- जैसे-जैसे उंगली नीचे आएगी वैसे-वैसे आपको सांस छोड़नी है।
- वहीं आप जैसे-जैसे उंगलियों को ऊपर ले जाएंगी आपको सांस लेनी है।

एकसरसाइज-2
कई लोगों के नॉस्ट्रिल्स यानी नाक के छेद शार्प नहीं होते हैं और इस वजह से उनकी नाक का शेप बिगड़ा हुआ सा नजर आता है। ऐसे में आप इस आसान एक्सरसाइज के द्वारा नॉस्ट्रिल्स को शार्प बना सकती हैं-
- नॉस्ट्रिल्स के सेंटर पार्ट पर अपने दोनों हाथों की इंडेक्ट फिंगर को रखें।
- इसके बाद आपको दोनों उंगलियों से नॉस्ट्रिल्स के नीचे की स्किन को स्ट्रेच करना है।
- इस दौरान ब्रीदिंग पर प्रॉपर ध्यान दें।
- जब आप उंगलियों को ऊपर की ओर ले जाएंगी तो आपको इनहेल करना है।
- वहीं जब आप उंगलियां को वापिस से सेंटर में लाएंगी तो आपको सांस छोड़नी होती है।

एक्सरसाइज-3
नोज टिप को शेप देने के लिए या फिर उसे शार्प बनाने के लिए आपको यह एक्सरसाइज नियमित रूपर से जरूर करनी चाहिए।
- इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले अपनी नाक पर थोड़ी सी क्रीम या तेल लगा लें।
- नाक को चिकना करने से आप ज्यादा अच्छी तरह से यह एक्सरसाइज कर पाएंगी।
- इसके बाद आप अपने सीधे हाथ की इंडेक्स फिंगर को दोनों आईब्रो के सेंटर में रखेंगी।
- इसके बाद सेंटर प्वॉइंट से लेकर नोज की टिप तक उंगलियों को लाएंगी।
एक्सपर्ट द्वारा बताई गईं ये 3 आसान एक्सरसाइज आप रोज समय निकाल कर आसानी से कर सकती हैं। बेस्ट बात तो यह है कि आप इन एक्सरसाइज को कहीं भी केवल 5 मिनट के लिए कर सकती हैं। यदि आप रोज इन तीनों एक्सरसाइज को दोहराती हैं तो आपकी नाक का शेप खूबसूरत हो जाएगा।
Image Credit: Teena Chaudhary
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों