आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी में कई जरूरी चीज़ों के लिए समय नहीं मिल पाता है। हम अपने काम में इतना व्यस्त रहते हैं कि कहीं जाना भी भूल जाते हैं। ब्यूटी पार्लर भी उनमें से एक ही है जहां जाने के लिए कई बार आपको अलग से टाइम निकालना पड़ता है। अगर आप चाहें तो घर पर ही कुछ ब्यूटी पार्लर ट्रीटमेंट्स कर सकती हैं। कई महिलाओं को लगता है कि घर में थ्रेडिंग और अपर लिप्स बनाना आसान नहीं है, लेकिन थोड़ी प्रैक्टिस के साथ ऐसा भी किया जा सकता है।
पर्सनल ग्रूमिंग में आइब्रो को शेप देना भी शामिल होता है और ये आप भी खुद घर पर कर सकती हैं। हम जिस तरह से स्किन केयर और हेयर केयर रूटीन फॉलो करते हैं उसी तरह से खुद की ग्रूमिंग भी कर सकते हैं। तो चलिए हम आपको बताते हैं कुछ खास टिप्स जो आपके ब्यूटी पार्लर के चक्कर को थोड़ा कम कर सकती हैं।
ब्यूटी पार्लर जाकर थ्रेडिंग कराने में दर्द काफी ज्यादा होता है, ऐसे में आप प्लकर का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। कई लोगों को ये काफी कम दर्द भरा लगता है।
घर पर आइब्रो बनाने से पहले एक काम जरूर करें। गर्म पानी का इस्तेमाल अपनी आइब्रो पर करें। पानी बहुत ज्यादा गर्म न हो। इसे आपनी आइब्रो पर कॉटन बॉल की मदद से लगाएं।
इससे ये होगा कि आपके आइब्रो के हेयर रूट्स थोड़े सॉफ्ट हो जाएंगे और बाल आसानी से निकल जाएंगे।
इसे जरूर पढ़ें-प्याज में सिर्फ एक चीज़ मिलाकर आप अपनी पतली आइब्रो को कर सकती हैं घना
अगर आप खुद आइब्रो बना रही हैं तो उसके लिए सबसे पहले आइब्रो पेंसिलया फिर लिप लाइनर की मदद से आप अपने आइब्रो को आउटलाइन कर लें। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर आप ऐसा नहीं करेंगी तो इसकी गुंजाइश बहुत ज्यादा है कि आप गलत तरीके से आइब्रो बना लें। कोई एक बाल भी कम ज्यादा हो गया तो आइब्रो का शेप गलत दिखने लगता है।
पाउडर लगाकर आप प्लकर से बाल निकालने की कोशिश करें। ध्यान रहे कि बाल एक झटके में ही निकालें। आप गर्म पानी का इस्तेमाल जरूर करें।
इसे जरूर पढ़ें-आइब्रो की शेप के बारे में जाने 5 जरुरी बातें, नहीं तो बिगड़ जाएगा आपका लुक
- जब प्लकर से आइब्रो बनाती हैं तो ध्यान रखें कि बाल को इंस्टेंट निकालना है। इसे धीरे-धीरे करके निकालेंगी तो आपको दर्द होगा। एक झटके में निकालेंगी तो आपको बहुत कम दर्द होगा।
- सामने के बाल न निकालें। इसकी जगह अपने टेम्पल एरिया (दोनों आंखों के बीच) के पास वाले बालों को कैंची की मदद से काटें। इससे आइब्रो ज्यादा घनी और अच्छे शेप वाली दिखेगी।
- ये सब खत्म होने के बाद आप एक अच्छा ब्यूटी एस्ट्रिजेंट का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से बालों की इन हेयर ग्रोथ नहीं होती है। साथ ही इन्फेक्शन का खतरा भी कम होता है। आप चाहें तो बाद में थोड़ी सी फिटकरी भी घिस सकती हैं अपनी आइब्रो में। ऐसा करने पर भी इन्फेक्शन का खतरा नहीं रहता है।
इस तरीके से आप अपने आइब्रो और अपर लिप के बाल घर पर ही बिना ज्यादा झंझट के शेप कर सकती हैं। इसे ट्राई करें और आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा ये हमें कमेंट बॉक्स में बताएं। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
All Image credit: Expert reviews/ pinterest/ giftology
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।