कई बार महिलाओं का कहना होता है कि उन्हें वजन कम करने में समस्या हो रही है। भारत में मोटापे की समस्या कुछ ज्यादा ही बढ़ती जा रही है और ये समस्या शादी और बच्चे के बाद तो और भी ज्यादा बढ़ जाती है। बाकी लोगों की जिम्मेदारी उठाते-उठाते शायद आप खुद के लिए समय नहीं निकाल पाती होंगी या फिर ऐसा हो सकता है कि आपके Genes में ही मोटापा होगा या फिर आपकी लाइफस्टाइल ऐसी हो गई हो कि आपको आसानी से वजन कम करने में मुश्किल हो रही हो।
अगर आपके साथ भी ये समस्या है तो खास तौर पर भारतीय महिलाएं कुछ खास एक्सरसाइज कर सकती हैं जो उनके फैट को कम करने में सहायक होंगी। अच्छी बात ये है कि दिन में ये सभी एक्सरसाइज सिर्फ 5-5 मिनट ही करनी होंगी। सबसे अच्छी बात ये है कि इन सभी के लिए आपको जिम जाने की जरूरत नहीं और ये आसानी से घर में हो सकती हैं।
1. कपालभाति-
प्राणायाम और योगा को हमेशा ही सबसे बेस्ट विकल्प माना जाता है और फिटनेस के लिए ये काफी अच्छा होता है। कपालभाति प्राणायाम के फायदे तो आपको पता ही होंगे। ये अंदर से प्योरिफिकेशन के लिए भी काफी अच्छा है। ये सिर्फ इसलिए फायदेमंद नहीं है क्योंकि ये सांस के लिए अच्छा है और इससे मानसिक तनाव दूर होता है बल्कि ये इसलिए भी फायदेमंद है क्योंकि इससे टमी फैट खत्म होता है। अगर आपको लंबे समय से पेट कम करना है तो दिन में 5-15 मिनट के बीच कपालभाति प्राणायाम करिए। इस एक्सरसाइज को शुरू कीजिए और कुछ हफ्तों में ही आपको पेट में ऐसा असर दिखेगा कि इसे आप कभी छोड़ेंगी नहीं।
इसे जरूर पढ़ें-Weight Loss Tips: 7 दिनों में ये 3 टिप्स अपना कर 10 किलो वजन घटाएं
2. टॉवल रोल बिलो बेली बटन (Towel Roll below the Belly Button)
इसका नाम सुनकर आपको शायद अजीब लग रहा होगा। ये भी एक एशियाई तकनीक ही है। ये जापानी तकनीक है जो प्रेग्नेंसी के बाद वजन कम करने में सहायक होती है। इसमें एक सॉफ्ट टॉवल अपनी बेली बटन के नीचे रखा जाता है। इसमें पीठ के बल लेटा जाता है। जापानी डॉक्टर Toshiki Fukutsuji की किताब में इसके बारे में बताया गया है। इस एक्सरसाइज का मतलब ये है कि अगर कोई महिला अपने खराब पॉश्चरकी वजह से वेट लॉस नहीं कर पा रही है तो वो ये काम कर सकती है। इसमें सॉफ्ट टॉवल को उसी तरह से रोल करना है जैसा फोटो में दिख रहा है और अपने पीठ के बल लेटे हुए इसे ठीक बेली बटन के उल्टे साइड (पीठ के नीचे) उसी जगह रखना है। इससे आपकी फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ेगी और खराब पॉश्चर सही होगा। डॉक्टर तोशिकि के मुताबिक ये वजन कम करने में सहायक है।
3. घुटने की स्ट्रेचिंग और एक्ससाइज-
पैरों की टोनिंग के लिए एक्सरसाइज सिर्फ पैरों के लिए ही नहीं बल्कि लगभग हर जगह फायदेमंद होती हैं। अगर आपके शरीर में पैरों में दर्द और मोटापा रहता है तब तो ये फायदेमंद होंगी ही, इसके अलावा मोटापा भी इनकी मदद से धीरे-धीरे कम होता जाता है। आप एक बार फिजियोलॉजिस्ट से किसी फिटनेस ट्रेनर से ये एक्सरसाइज पूछ लीजिए और फिर इन्हें बस दिन में 5 मिनट कीजिए। धीरे-धीरे आप देखेंगी कि वजन कम हो रहा है।
4. स्क्वैट्स-
इसको लेकर तो शायद दुनिया भर के फिटनेस एक्सपर्ट्स की एक जैसी राय होगी कि स्क्वैट्स की मदद से एक्स्ट्रा वजन कम होता है और ये आपकी बॉडी टोनिंग के लिए काफी जरूरी होती है। पेट से लेकर कूल्हों तक और पैरों की टोनिंग तक सब कुछ इससे हो जाता है। इसी के साथ, ये घुटनों को मजबूत करने में भी मदद करती है। इसे बहुत देर तक नहीं कर सकतीं तो आप न करिए, लेकिन फिर भी दिन के 5 मिनट तो कर ही सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें-Weight loss: खुद को फिट रखने के लिए वजन तौलते समय इन 5 अहम बातों का रखें ध्यान
5. लेग रेज़-
लेग रेज़ पेट कम करने और अपने पैरों की फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाने के लिए काफी अच्छी एक्सरसाइज हो सकती है। अगर ये अक्सर की जाए तो खास तौर पर पेट के लिए ये बहुत फायदेमंद हो सकती है। आपके एब्स इससे जल्दी बनेंगे और अगर जिद्दी फैट है जो लंबे समय से खत्म नहीं हो रहा तो वो भी इस एक्सरसाइज से आसानी से हो जाएगा।
बस जमीन पर लेटिए और अपने पैर एक साथ जोड़कर ऊपर उठाइए। इसके बाद वापस नीचे ले आएं। ये काम दिन में 5 मिनट तक ही कर लीजिए। इस बीच कम से कम 30-50 बार ऐसा कर लेंगी आप। कुछ ही दिनों में आपके पेट का फैट कम हो जाएगा।
Recommended Video
एक बात ध्यान रखने की जरूरत है कि भारतीय महिलाओं का वजन उनकी लाइफस्टाइल के कारण भी बढ़ता है। तो खुद को मोटिवेटेड रखें और रोज़ाना धीरे-धीरे एक्सरसाइज शुरू करें। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करें और ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों