herzindagi
palm exercise for fat

5 Min Palm Fat Exercise: हाथों की अकड़न दूर करेगी ये 1 एक्सरसाइज, रोजाना 5 मिनट करें

<strong>Exercise for Losing Hand Fat:</strong> लैपटॉप पर काम करते-करतेअगर आपके हाथों या कलाई में दर्द या अकड़न महसूस हो रही है, तो कोई दवा खाने की जरूरत नहीं है। बस 5 मिनट निकालकर आपको रोजाना ये एक्&zwj;सरसाइज करनी होगी।&nbsp;&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-09-07, 15:24 IST

Losing Hand Fat: रोजाना 9 से 10 घंटे लैपटॉप पर काम करने की वजह से हाथों और कलाई में दर्द होने लगता है। कई लोग इस दर्द को हल्के में लेते हैं और नजरअंदाज करते हैं। मगर इस बात को जान लें कि यह दर्द आसानी से नहीं जाता और कभी-कभी यह दर्द इतना बढ़ जाता है कि कोई भी काम ठीक से नहीं होता। साथ ही, हमारा कामकाज भी काफी ज्यादा प्रभावित होने लगता है। 

इसलिए इस तरह की समस्याओं को दूर करना काफी जरूरी है। दर्द के साथ हाथों में जकड़न की परेशानी काफी ज्यादा देखी जाती है, खासतौर से रात में सोते वक्त। अगर आपको हाथों में अकड़न की समस्या काफी ज्यादा हो रही है या हाथों का फैट बढ़ गया है, तो एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। 

इसके अलावा, हमारे एक्सपर्ट डॉ हितेश खुराना द्वारा बताई गई इस एक्सरसाइज से भी हाथों की अकड़न दूर की जा सकती है। आइए जानते हैं इस बारे में-

हाथों की अकड़न कम कैसे करें? (Hand Stiffness)

Hand Stiffness

हाथों की अकड़न को कम करने के लिए कई तरह के घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैं। इन घरेलू उपायों में गर्म तेल से सिकाई, सेंधा नमक और गर्म पानी आदि शामिल है। वहीं, अगर आपको ज्यादा अकड़न महसूस हो रही है, तो नियमित रूप से एक्सरसाइज जरूर करें। बता दें कि हाथों की अकड़ में आपके हाथ या उंगलियां सख्त हो जाती हैं, तो आपको दर्द का एहसास हो सकता है। 

इसे जरूर पढ़ें- ये 3 योगासन रोजाना करें, रहेंगी 60 साल तक निरोगी

फिंगर बेंडिंग एक्‍सरसाइज (Finger Bending Exercise)

यह हाथों के लिए बहुत प्रभावी एक्सरसाइज है, जिसे नियमित रूप से करने से आपको फायदा होगा। इससे न सिर्फ उंगलियों की चर्बी को कम करने के लिए भी मददगार साबित हो सकती है। इस एक्‍सरसाइज को सिर्फ 5 मिनट दिन में दो बार किया जा सकता है, कैसे? आइए जानते हैं। 

फिंगर बेंडिंग एक्सरसाइज कैसे करें? (Hand Stiffness Exercises)

Hand Stiffness Exercises

  • अपने दोनों हाथों की हथेलियों को खोलें। (हाथ-पैर में दर्द या रहता है मसल पेन, ये टिप्स आपको दिलाएंगे राहत)
  • आपको उंगलियों और अंगूठे को आधा मोड़ लें। 
  • इस बात का ध्यान रखें कि आपको इस एक्‍सरसाइज में मुट्ठी नहीं बांधनी है और उंगलियों को मोड़ लें। 
  • अब इस एक्सरसाइज को कम से कम 10 बार रिपीट करें।
  • दिन में दो बार अगर आप इस एक्‍सरसाइज को रिपीट करते हैं, तो इससे आपकी उंगलियों का दर्द भी कम होगा और वह लचीली भी हो जाएंगी।

फिंगर बेंडिंग एक्सरसाइज के फायदे 

  • इस एक्सरसाइज को करने से आपको काफी आराम मिलेगा। 
  • अकड़न की समस्या को कम करेगी और हाथों की पकड़ मजबूत होगी। 
  • हाथों को शेप मिलेगा और उंगलियों का दर्द कम होगा। इस एक्सरसाइज को करने से उंगलियों की स्टिफनेस भी दूर होगी और ब्‍लड सर्कुलेशन भी दूर होगा।
  • इससे कलाई और कंधे मजबूत बनते हैं।

हाथों की अकड़न ऐसे करें दूर 

  • आप गर्म तेल से मालिश करें। इससे हाथों की अकड़न और दर्द से राहत मिल सकती है।
  • हाथों की अकड़न को कम करने के लिए अदरक का पानी पिएं। अदरक के पानी का सेवनकरने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जो हाथों के ज्वाइंट्स में होने वाली परेशानी को दूर कर सकता है। 
  • शरीर में किसी भी तरह की परेशानी का कारण खराब खानपान हो सकता है। इसलिए अपनी डाइट में बदलाव करें। 

इसे जरूर पढ़ें- 1 दिन से लेकर 1 हफ्ते तक, सोए बिना आपके शरीर में होंगे ये बदलाव

नोट-अगर आपको कोई भी शारीरिक समस्या है, तो आप इन्हें करने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह ले सकते हैं। साथ ही, उनके फायदे भी आपके शारीरिक स्वास्थ्य पर निर्भर करते हैं।

 

इस तरह आप घर पर आसानी से ये एक्सरसाइज कर सकती हैं। अगर आपको ये लेख पसंद आया हो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। साथ ही जुड़ी रहें हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- (@Freepik) 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।