बढ़ती उम्र के साथ महिलाओं की बॉडी लटकने लगती है और थुलथुल हो जाती है। खासतौर पर पेट के आस-पास का हिस्सा, बाजु और हिप्स की त्वचा लटकने लगती है। थुलथुले अंग देखने में बहुत खराब लगते हैं क्योंकि यह अंग शरीर पर अलग से लटकते हुए मालूम पड़ते हैं। हालांकि बढ़ती उम्र के साथ महिलाओं की बॉडी को शेप में लाना थोड़ा कठिन होता है। इसमें कुछ भी अजीब नहीं है बल्कि यह सिंपल बायोलॉजी है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि बॉडी को शेप में लाना असंभव है। आप कुछ एक्सरसाइज को अपने रुटीन में शामिल करके बढ़ती उम्र में भी अपनी बॉडी को शेप में ला सकती हैं। आज हम आपको 40 की उम्र के बाद की महिलाओं के लिए हिप्स को टाइट करने वाली कुछ एक्सरसाइज के बारे में बता रहे हैं। इन एक्सरसाइज को रोजाना सिर्फ 10 मिनट करके आप हिप्स, थाइज और पीठ को मजबूत बना सकती हैं। इन एक्सरसाइज को मेरी तरह कई महिलाओं ने ट्राई किया है इसलिए सोचो नहीं बल्कि आज से ही इसे करना शुरू कर दें।
स्क्वाट जैक जंपिंग जैक की तरह होती है। यह कोर और ग्लूट्स पर काम करती है और इस एक्सरसाइज को कैलोरी-बर्निंग पावरहाउस कहा जा सकता है।
इसे जरूर पढ़ें: पेट, थाइस और हिप्स के फैट को मक्खन की तरह पिघला देते हैं ये 3 योगासन, रोजाना करें
जैसा कि नाम से ही आपको समझ आ गया होगा कि इस एक्सरसाइज को करने के लिए आपको मेंढ़क की तरह कूदना होगा। यह बहुत ही आसान और असरदार एक्सरसाज है। इसके लिए न तो आपको जिम जाने की जरूरत है और न ही किसी तरह के उपकरण की, बस थोड़ी खुली जगह में आप इसे कर सकती हैंं। लेकिन इससे आपकी बॉडी का फैट तेजी से कम होता है और इसे करने से हिप्स टाइट होते हैं। इसे बढ़ती उम्र की महिलाएं भी आसानी से कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: हिप्स और थाई के बढ़ते फैट ने बिगाड़ दिया है बॉडी का शेप तो ये 5 योगासन करें
अगर आपको भी हिप्स लटके हुए महसूस होते हैं तो इन 4 एक्सरसाइज को करके आप अपने हिप्स को आसानी से टाइट कर सकती हैं। 40 की उम्र की महिलाएं इन एक्सरसाइज को घर में आसानी से कर सकती हैं। फिटनेस से जुड़ी और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
Image Credit: Freepik.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।