herzindagi
main, actor hair style

आलिया भट्ट से लेकर कृति सेनन तक फ्रंट ब्रेड लुक में फ्लॉन्ट कर चुकी हैं अपना स्टाइल

अगर आप समर्स में अपने हेयरस्टाइल को एक डिफरेंट लुक देना चाहती हैं तो बॉलीवुड एक्ट्रेस की तरह फ्रंट ब्रेड हेयरस्टाइल बना सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2021-04-23, 11:03 IST

जब समर्स का मौसम आता है तो लड़कियां सिर्फ अपने आउटफिट ही नहीं, हेयरस्टाइल पर भी पूरा फोकस करती हैं। आमतौर पर लड़कियां ऐसा हेयरस्टाइल बनाना ज्यादा पसंद करती हैं, जिसके कारण उन्हें बालों को मैनेज करने भी आसानी हो और उनका लुक भी स्टाइलिश लगे। वैसे इस मौसम में ओपन हेयर से ज्यादा ब्रेड या बन को ही प्राथमिकता दी जाती है। आप भी समर्स में कई तरह से ब्रेड्स बनाती होंगी। लेकिन अगर आपको अपनी स्कैल्प पर गर्मी ज्यादा लगती हैं तो आप फ्रंट ब्रेड हेयरस्टाइल लुक को चुन सकती हैं। यह आपको एक बेहद ही स्टाइलिश लुक देते हैं। साथ ही आपके हेयर्स छोटे हों या लम्बे, इन ब्रेड्स को स्कैल्प पर बनाने के कारण आप आसानी से इन्हें रिक्रिएअ कर सकती हैं। इतना ही नहीं, कई बॉलीवुड एक्ट्रेस भी फ्रंट ब्रेड हेयरस्टाइल में अपने लुक को फ्लॉन्ट कर चुकी हैं। आप उनके लुक्स से आईडियाज लेकर अपने हेयरस्टाइल व लुक को अपडेट कर सकती हैं-

आलिया भट्ट

inside , bollywood actor looks

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने फ्रंट ब्रेड से फेमिनिन लुक क्रिएट किया है। उन्होंने मैसी फ्रंट ब्रेड विद ओपन हेयर लुक रखा है। इस लुक को क्रिएट करने के लिए आप पहले बालों की सेंटर पार्टिंग करें। इसके बाद आप फ्रंट से थोड़े हेयर्स लेते हुए लूज ब्रेड बनाएं। दोनों साइड हेयर्स से ऐसे ही ब्रेड बनाएं और फिर पीछे ले जाकर पिनअप कर लें। हेयर लेंथ को आप वेव्स लुक दें। आप अपने इस हेयरस्टाइल को मैसी लुक दें। समर्स में हीट के कारण बाल अक्सर वैसे भी मैसी हो जाते हैं। ऐसे में अगर आप पहले ही मैसी फ्रंट ब्रेड लुक रखेंगी तो यह अधिक स्टाइलिश लगेगा।

कृति सेनन

inside , hair trends

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन का यह फ्रंट ब्रेड लुकबेहद ही यूनिक है और यंग गर्ल्स को काफी पसंद आएगा। कृति सेनन के इस फ्रंट ब्रेड हेयरस्टाइल को बनाने के लिए आप पहले बालों की सेंटर पार्टिंग करें। इसके बाद दोनों साइड से बालों का एक सेक्शन और करें और फिर दोनों साइड थ्री स्ट्रैंड ब्रेड बनाएं। बाकी बालों को आप वेव्स लुक दे सकती हैं। वैसे अगर आप कृति के इस हेयरस्टाइल को रिक्रिएट कर रही हैं तो उसे कई ट्विस्ट दे सकती हैं। मसलन, आप दोनों साइड ब्रेड बनाकर उन बालों की मदद से टॉप नॉट बन बना सकती हैं या फिर बाकी सारे बालों को वेव्स लुक देने के बाद लो पोनीटेल भी बनाया जा सकता है।

इसे ज़रूर पढ़ें- समर्स में अपने केजुअल वार्डरोब को स्टाइलिश बनाने के लिए इन हैक्स का लें सहारा

हिना खान

inside , fashion trends

बॉलीवुड एक्ट्रेस हिना खान अक्सर अपने एक्सपेरिमेंटल लुक के लिए जानी जाती है। इस लुक में भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है। हिना ने अपने क्राउन एरिया से फाइव फ्रंट डच ब्रेड हेयरस्टाइल को बनाया है, जो उन्हें एक चिक लुक दे रहा है। अगर आप चाहें तो किसी पार्टी में हिना खान के इस फ्रंट ब्रेड हेयरस्टाइलको आसानी से रिक्रिएट कर सकती हैं। इस हेयरस्टाइल को बनाने के लिए बालों को कॉम्ब करके टेल कॉम्ब की मदद से टॉप फ्रंट हेयर्स के सेक्शन करें। इस तरह आप बालों के फ्रंट से पांच सेक्शन करें और हर सेक्शन को सेक्शन क्लिप की मदद से सिक्योर करें। अब एक-एक सेक्शन लेकर बालों से डच ब्रेड बनाती जाएं और फिर ब्रेड को रबर की मदद से सिक्योर करें। इसके बाद आप हेयर लेंथ को कर्ल करें। इससे आपका लुक और भी ज्यादा स्टाइलिश नजर आएगा। वैसे आप मौसम को देखते हुए बालों को कर्ल करने के बाद ओपन रखने की जगह लो पोनीटेल भी बना सकती हैं।

सारा अली खान

inside ,new hairs look

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा का यह फ्रंट ब्रेड लुक भी काफी इंस्पायरिंग है। सारा ने इस लुक में फ्रंट ब्रेड विद पोनीटेल लुक को कैरी किया है, जो उनके स्टाइल को कॉम्पलीमेंट कर रहा है। इस हेयरस्टाइल को बनाने के लिए आप सबसे पहले बालों की मिडिल पार्टिंग करें और फिर दोनों साइड स्कैल्प हेयर की मदद से फ्रेंच ब्रेड बनाएं। आखिरी में आप ब्रेड को रबर की मदद से सिक्योर करें और फिर हेयर लेंथ को पोनीटेल लुक दें।

इसे ज़रूर पढ़ें- अगर चेहरा है थोड़ा मोटा तो ये 8 हेयरस्टाइल दे सकती हैं परफेक्ट और स्टाइलिश लुक

तो आप किस बॉलीवुड एक्ट्रेस के फ्रंट ब्रेड हेयरस्टाइल को सबसे पहले रिक्रिएट करना चाहेंगी, यह हमें फेसबुक पेज के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।