अपनी फेवरेट एक्ट्रेस से सीखें स्टेटमेंट इयररिंग्स पहनने का तरीका

अगर आप स्टेटमेंट इयररिंग्स पहनने में दिलचस्पी रखती हैं, तो इन अभिनेत्रियों से उन्हें स्टाइल करने का तरीका सीख लें।

how to style statement earrings like actresses

फैशनेबेल पोशाक के साथ अगर सही जूलरी पहनी हो, तो लुक में चार चांद लग जाते हैं। लुक को आकर्षक बनाने के लिए जरूरी नहीं कि आप उसमें एक के बाद एक जूलरी एड करती जाएं। आप एक नॉर्मल इयररिंग्स के साथ भी अपने लुक को कंपलीट कर सकती हैं। कोई भी क्लासिक स्टेटमेंटइयररिंग्स आपको दूसरों से भीड़ में अलग दिखाएगा।

यह कतई जरूरी नहीं कि इयररिंग्स बड़े होंगे, तभी स्टेटमेंट कहलाएंगे। उनकी बनावट और लुक ही उन्हें स्टेटमेंट इयररिंग्स बनाते हैं। आप अपनी पसंदीदा एक्ट्रेसेज को ही लीजिए, जो स्टेटमेंट इयररिंग्स से अपने लुक को शानदार बना देती हैं। दीपीका पादुकोण, सोनम कपूर आहूजा, आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा, जैसी कई अभिनेत्रियों के स्टेटमेंट इयररिंग्स पहनने के स्टाइल से आप भी बहुत कुछ सीख सकती हैं। आईए देखें उनके शानदार लुक्स-

आलिया भट्ट

alia bhatt earrings

यह कंटेम्परेरी इयररिंग्स आलिया के ऊपर खूब फब रहा है। इस यूनिक और स्टेटमेंट इयररिंग्स के साथ आलिया का यह लुक वाकई शानदार लग रहा है। आप भी इस तरह का इयररिंग्स वेस्टर्न और इंडियन दोनों तरह के आउटफिट्स के साथ पहन सकती हैं।

जैक्लीन फर्नांडीस

jacquelin earrings

जैक्लीन की तरह आप भी इस तरह के लुक को कैरी कर सकती हैं। उन्होंने एक सिंपल से आउटफिट को अपने इयररिंग्स और बोल्ड लिपस्टिक से ब्राइट बना दिया है। अपने आउटफिट के साथ मैच करते इयररिंग्स और लिपस्टिक वाकई सुंदर लग रहे हैं। उन्होंने अपने आई मेकअप को मिनिमल टच दिया है।

सोनम कपूर आहूजा

sonam kapoor style

सोनम स्टाइल और फैशन में सबसे आगे रहती हैं। लाइट ग्रीन आउटफिट के साथ उन्होंने ब्लैक कलर के हार्ट शेप्ड इयररिंग्स को अपनी पसंद बनाया है। आप भी इस इयररिंग्स को अपनी एक्सेसरीज में शामिल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:भूमि पेडनेकर के इन आउटफिट्स को ऑफिस में पहनकर आप भी दिख सकती हैं प्रोफेशनल व स्टाइलिश

अनुष्का शर्मा

anushka sharma look

अनुष्का शर्मा ने अपने वन शॉल्डर व्हाइट आउटफिट के साथ बहुत बड़े इयररिंग्स न पहनकर इस मोती जैसे इयररिंग्स को चुना, जो उनके लुक को कंपलीट कर रहे हैं। अनुष्का इस लुक में शानदार लग रही हैं। आप चाहें तो अपनी वेस्टर्न ड्रेस के लिए कुछ ऐसा ही ट्राई कर सकती हैं।

सोनाक्षी सिन्हा

sonakshi sinha indian look

इस ऑफव्हाइट-बेज इंडियन आउटफिट में सोनाक्षी सिन्हा, एकदम स्टनिंग लग रही हैं। उन्होंने इस लुक को कंपलीट किया है गोल्डन कड़े, रिंग और कानों पर बड़े इयररिंग्स के साथ। घर में किसी फंक्शन के लिए क्यों न आप भी सोनाक्षी जैसा कुछ ट्राई करके देखें।

इसे भी पढ़ें:वेस्टर्न नहीं बल्कि एथनिक लुक में भी एकदम परफेक्ट दिखती हैं मिथिला पालकर, देखें उनकी स्टाइलिश तस्वीरें

अनन्या पांडे

ananya pandey

लैक्मे फैशन वीक के फिनाले शो में अभिनेत्री अनन्या पांडे ने अपनी बेज और मल्टीकलर स्कर्ट के साथ इन बड़े इयररिंग्स को टीम अप किया था। रेड और व्हाइट कलर के यह इयररिंग्स उनके आउटफिट के साथ खूब फब रहे हैं।

रकुलप्रीत सिंह

rakulpreet sunshine look

रकुल प्रीत सिंह ने इस लाइट येलो ड्रेस के साथ उसी तरह के इयररिंग्स पहनें हैं। इस पूरे लुक में वह एक सनशाइन जैसी चमक रही हैं। उनका यह लुक एकदम क्लासिक लग रहा है। कम जूलरी में क्लासिक इंप्रेशन डालने के लिए आप ऐसी इयररिंग्स पहन सकती हैं।

प्रियंका चोपड़ा जोनस

priyanka chopra jonas

प्रियंका चोपड़ा जोनस अपने बोल्ड और एजी अंदाज के लिए जानी जाती हैं। यहां भी उन्होंने एक शाही लुक अपनाया है। हैट के साथ यह चमकते इयररिंग्स बेहद सुंदर लग रहे हैं। इस लुक में प्रियंका किसी क्वीन से कम नहीं लग रही हैं। आप भी चाहें तो किसी खास इवेंट में इस तरह के स्टेटमेंट इयररिंग्स पहन सकती हैं।

अगर आपको ये स्टोरी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Recommended Video

Image Credit : Instagram
HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP