प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और स्टाइलिश एक्ट्रेसेस में से एक मानी जाती हैं। देसी गर्ल के तौर पर जानी जाने वाली प्रियंका चोपड़ा ने अपने फिल्मी करियर में बाजीराव मस्तानी, बर्फी, दोस्ताना, मैरी कोम, गुंडे, मुझसे शादी करोगी, फैशन, दिल धड़कने दो जैसी सदाबहार फिल्में दी हैं, जिनमें उनकी दमदार पर्सनेलिटी नजर आती है। प्रियंका चोपड़ा सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी काफी सक्रिय हैं। प्रियंका चोपड़ा की खूबसूरत ड्रेसेस और उनका फैशन हमेशा ही महिलाओं को पसंद आता है। अगर दीवाली की पार्टी के लिए आप अलग लुक चाहती हैं तो प्रियंका चोपड़ा के इन खूबसूरत लुक्स से ले सकती हैं इंस्पिरेशन।
इसे जरूर पढ़ें: करवा चौथ पर इन 8 वैराएटी के लहंगों से पाएं खूबसूरत लुक
फेस्टिव सीजन में बनारसी साड़ियों की खूबसूरती देखते ही बनती है। अगर दीवाली पर आप प्रियंका चोपड़ा के इस लुक की तरह बनारसी साड़ी पहनती हैं तो आपका लुक पूरी तरह से अलग नजर आएगा। इस लुक में प्रियंका चोपड़ा ने गोल्डन साड़ी के साथ कंट्रास्ट कलर का ग्रीन ब्लाउज पहना है। इस लुक को कॉम्प्लीमेंट करने के लिए उन्होंने गले में गोल्डन हार, कानों में गोल्डन इयरिंग्स और हाथों में खूबसूरत कंगन पहने हैं। इस लुक के साथ उनके माथे पर सजी हरी बिंदी और खुले बाल भी काफी खूबसूरत लग रहे हैं। अगर आप घर बैठे आकर्षक दामों में ब्रांडेड साड़ी पाना चाहती हैं तो यहां से पा सकती हैं। Anni Designer Women's Mysore Silk Printed Saree, जिसकी M.R.P. ₹2,599.00 है, लेकिन आप ऑफर के तहत सिर्फ ₹399.00 में पा सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: फेस्टिव सीजन में नेहा कक्कड़ के इन 5 ट्रडीशनल लुक्स से लीजिए इंस्पिरेशन
फ्लोरल प्रिंट हमेशा ही पसंद किए जाते हैं। अगर फेस्टिव सीजन में आप भी फ्लोरल प्रिंट वाली ड्रेस पहनना चाहती हैं तो प्रियंका चोपड़ा के इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं, जिसे उन्होंने अपनी फिल्म द स्काई इज पिंक के प्रमोशन के लिए पहना था। यहां प्रियंका ने अपना लुक पूरी तरह कैजुअल और सिंपल रखा है। मशहूर फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी की इस फ्लोरल प्रिंट वाली शिफॉन साड़ी के साथ उन्होंने कानों और गले में सब्यसाची की डिजाइन्ड ज्वैलरी पहनी है। आकर्षक दामों में ब्रांडेड साड़ी घर बैठे यहां से पाएं।
अगर आप दीवाली पर ब्राइट कलर पहनना चाहती हैं तो प्रियंका चोपड़ा के इस लुक की तरह बोल्ड रेड कलर की साड़ी पहन सकती हैं। इस लुक में प्रियंका चोपड़ा ने ग्लिटरी पल्लू वाली रेड साड़ी के साथ स्ट्रेप नूडल्स वाला एंब्रॉइडर्ड ब्लाउज पहना है। इस लुक को कॉम्प्लीमेंट करने के लिए उन्होंने ग्रीन कलर की बिंदी, मैट लुक वाली रेड लिपस्टिक पहने हैं, साथ ही गोल्डन और ग्रीन कलर के डैंगलर्स और हाथों के कंगन भी उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं।
अगर आप दीवाली पर सोबर लुक चाहती हैं तो आप प्रियंका चोपड़ा के इस लुक की तरह पेस्टल कलर वाला अनारकली सूट स्टिच करा सकती हैं। प्रियंका चोपड़ा के इस लुक में सादगी के साथ सुंदरता झलक रही है। डिजाइनर अभिनव मिश्रा के इस सूट में सिल्वर एंब्रॉएड्री के साथ शियर दुपट्टा भव्य लग रहा है। साथ में मैटलुक लिप्सटिक, बिंदी और खुले बालों में उनकी सुंदरता और निखर उठी है।
इसे जरूर पढ़ें: पटियाला बेब्स की अशनूर कौर के ये हैं 5 स्टाइलिश लुक्स
अगर आप दीवाली की पार्टी में पूरी तरह से रॉयल लुक पाना चाहती हैं तो प्रियंका चोपड़ा की इस येलो सिल्क साड़ी से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। अनामिका खन्ना की इस जामदानी साड़ी में फ्लोरल मोटिफ की खूबसूरती देखते ही बनती है। साथ में गले में गोल्डन हार उनके इस लुक में चार चांद लगा रहा है।
पोल्का डॉट्स कभी भी आउट ऑफ फैशन नहीं होते। इस प्रिंट वाले फेब्रिक से तैयार एथनिक ड्रेसेस भी काफी सुंदर दिखाई देती हैं। दीवाली के सेलिब्रेशन्स के लिए आप सब्यसाची की डिजाइन्ड प्रियंका चोपड़ा के इस लुक से इंस्पिरेशन लेते हुए साड़ी पहन सकती हैं। यहां प्रियंका ने पोल्का डॉट्स वाली साड़ी के साथ मैचिंग फुल स्लीव्स रेड ब्लाउड पहना है और कानों में गोल्डन कलर वाले हैवी डैंगलर्स पहने हैं।
फेस्टिव सीजन में अपना लुक बोल्ड रखना चाहती हैं तो प्रियंका चोपड़ा की तरह बीज कलर की शिमरी साड़ी भी पहन सकती हैं। सब्यसाची की इस ओवरऑल एंब्रॉएड्री वाली शियर साड़ी में प्रियंका चोपड़ा कमाल की दिख रही हैं। इस साड़ी के साथ उन्होंने विदाउट स्लीव्स ब्लाउज और मैचिंग डैंलगर्स पहने हैं। साथ में लहराते हुए उनके खुले बाल भी काफी सुंदर लग रहे हैं।
अगर आप इस दीवाली पूरी तरह से स्टनिंग लुक में नजर आना चाहती हैं तो प्रियंका चोपड़ा के लिए मनीष मल्होत्रा के इस डिजाइन्ड इस पेस्टल पिंक अनारकली सूट से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। इस लुक में प्रियंका ने मैचिंग दुपट्टा कैरी किया है और हल्का सा मेकअप किया है।
रेड कलर का लहंगा हर फेस्टिव ओकेशन पर सुंदर दिखाई देता है। अगर आप इस बार दीवाली पर रेड कलर का लहंगा पहनने की सोच रही हैं तो प्रियंका चोपड़ा के इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। यहां प्रियंका ने अनीता डोगरे का डिजाइन किया हुआ पारंपरिक रेड कलर का एंब्रॉएड्री वाला लहंगा पहना है, जिस पर मैचिंग रेड दुपट्टा खिल रहा है।
ब्लैक कलर में महिलाएं काफी सुंदर नजर आती हैं। अगर आप दीवाली की सेलिब्रेशन पार्टी के लिए ब्लैक कलर की साड़ी पहनना चाहती हैं तो प्रियंका के इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। यहां प्रियंका ने ब्लैक कलर की साड़ी के साथ एंब्रॉएड्री वाला ब्लू कलर का ब्लाउज पहना है। इस साड़ी पर गोल्डन कलर का बॉर्डर और साथ में प्रियंका चोपड़ा के खुले बाल उनकी खूबसूरती में इजाफा करते नजर आ रहे हैं।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।