herzindagi
Lokmat awards main

लोकमत अवार्ड्स की शाम को बॉलीवुड की celebs छायीं red carpet पर

लोकमत अवार्ड्स की शाम को बॉलीवुड की divas ने बनाया रंगीन
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2017-11-21, 12:58 IST

जब बॉलीवुड मे red carpet की बात होती है तब celebs की बात ही कुछ और होती है। Red carpet पर celebs अपना best देने की  हमेशा कोशिश करतीं हैं। वैसे अगर बात red carpet की है तो समय के साथ हमारी celebs इसे और ज्यादा seriously लेतीं हैं। यहाँ पर हमे एक से बढ़कर एक coolest pieces देखने को मिलते हैं, जिसमे खूबसूरत साड़ियाँ और gown सबसे unique हैं। हमारी पसंदीदा celebs अपनी फिल्मों के गानो मे तो हमे अपना best देतीं ही हैं लेकिन red carpet मे भी वो इसमे कोई कमी नहीं छोड़तीं। Red carpet पर एक साथ हजारों कैमरे इनकी तरफ रहते हैं इसके अलावा आज इन celebs की फिल्मो के हजारों लोग दीवाने भी हैं। ऐसे मे red carpet पर अपने आप को सबसे अलग दिखाना इन celebs के लिए बेहद ज़रूरी हो जाता है। ऐसा ही कुछ नज़ारा लोकमत awards की शाम का था जब सारे सोशल मीडिया का ध्यान हमारी का सिमरन यानिकि काजोल की तरफ था। काजोल की साड़ी इतनी gorgeous थी कि लोगों की निगाहें उनसे हठ ही नहीं रहीं थी।

अब्राहम ठाकुर की साड़ी मे काजोल

Lomat awards kajol

Image Courtesy: Yogen Shah

ऐसा शायद ही कभी होता है जब काजोल red carpet पर कोई गलती करतीं हों। वैसे साड़ियों के प्रति काजोल का प्यार किसी से छुपा नहीं है। हाल ही मे काजोल लोकमत अवार्ड्स की शाम मे अपनी stunning साड़ी मे नज़र आयीं थीं। काजोल ने अब्राहम ठाकुर की डिज़ाइन की हुई raw mango कलर की साड़ी पहनी हुई थी। हमारी सिमरन ने इसके उपर trench coat भी पहना हुआ था जो उनकी साड़ी को अलग ही look दे रहा था। सर्दियों मे फैशन को कैसे carry किया जाये काजोल से बेहतर क्या कोई बता सकता है।

Read more : दिखेंगी हुस्न की मल्लिका अगर अपने ethnic outfit पर रखेंगी ये hairstyles

सेस्गो के पैंट-सूट मे अम्रुता खानविल्कर

Lokmat awards amruta Khanvilkar

Image Courtesy: Yogen Shah

जब बात अपने आप को cool दिखाने की हो तो हमारी ladies किसी से पीछें नहीं हैं। ऐसे मे पारंपरिक फैशन को पीछे छोड़कर वो अपने सबसे cool अवतार मे नज़र आतीं हैं। आप अम्रुता खानविल्कर को ही देख लीजिए। सेस्गो के डिज़ाइन किये हुए गहरे हरे रंग के पेंट-सूट मे वो काफी sexy और cool नज़र आ रहीं हैं।

स्वापनिल शिंदे की classic ड्रैस मे साई तमहनकर

Lokmat awards sai tamhanker

Image Courtesy: Yogen Shah

स्वापनिल शिंदे की इस little black dress मे साई तमहनकर काफी सेक्सी और classy लग रहीं हैं। साई ने इसे red carpet पर पहनकर एक नया dimension पेश किया है। उनकी इस ड्रैस के velvet और टुले उनकी neckline पर बेहद ही खूबसूरत लग रहे हैं। Classic को दोबारा से खूबसूरती से पेश करना स्वापनिल से बेहतर कोई नहीं जानता।

अबू जानी और संदीप खोसला की dress मे आलिया

Lokmat awards alia bhatt

Image Courtesy: Yogen Shah

आलिया जैसे अपनी हर फिल्म मे एक अलग अंदाज मे नज़र आतीं हैं ठीक बिलकुल वैसे ही वो red carpet पर हर बार अपने नये look मे दिखाई देतीं हैं। इस बार आलिया अबू जानी और संदीप खोसला के डिज़ाइन किये हुए सफेद लहंगे और सफेद shirt मे नजर आयीं। आलिया के लहंगे की embroidery देखने मे एकदम stunning लग रही थी। आलिया कि इस dress combination ने हमे बता दिया है कि classic trend को आप कैसे दूसरे level तक ले जा सकतीं हैं।

शमा सिकंदर का cold shoulder gown

Lokmat awards shama sikander

Image Courtesy: Yogen Shah

शमा हमेशा से ही अपनी fit lifestyle से जानी जातीं हैं। लेकिन जब बात फैशन की हो तो शमा उसमे भी वो आगे ही रहतीं हैं। शमा एक ऐसी टी.वी actress हैं जो, जो भी पहनती हैं वो बड़ी ही खूबसूरती और फैशनेबल तरीके से पहनतीं हैं। इस बार शमा red carpet पर अपनी cold shoulder gown मे नज़र आयीं। उनका ये cold shoulder gown काफी चर्चा मे रहा था।

Read more : इन सर्दियों में बनना है ब्यूटी queen तो शिखा चंद्रा के ये ब्यूटी टिप्स आजमायें

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।