जब बात देश के सबसे अमीर आदमी की होती है तो सबसे पहला नाम मुकेश अंबानी और नीता अंबानी का आता है। यह परिवार अपने रुतबे के लिए पुरे देश में फेमस है। सभी लोग इनका रहन-सहन देखना और जानना चाहते हैं। खासतौर पर महिलाओं के अंदर हमेशा ही यह जिज्ञासा रहती हैं कि अंबानी परिवार की महिलाएं किस ब्रांड के कपड़े पहनती हैं? उनका ज्वैलरी कलैक्शन कैसा है? उनको क्या पसंद है और क्या नहीं? तो चलिए आज हम आपको अंबानी खानदान की बड़ी बहू यानी नीता अंबानी का फेवरेट कलर बताते हैं।
नीता अंबानी का फेवरेट कलर पिंक है। यह बात हम नहीं कह रहे बल्कि आप जब गूगल सर्च में नीता अंबानी का फेवरेट कलर तलाशेंगी तो आपको जवाब में पिंक नजर आएगा। वैसे देखा जाए तो इसमें गलत भी क्या है। नीता अंबानी ज्यादातर पिंक कलर के आउटफिट्स भी नजर आती हैं। कोई त्योहार हो या शादी नीता अंबानी को पिंक कलर की साड़ी, लेहंगा और सलवार सूट में ही अधिकतर देखा जाता है। तो चलिए आज हम आपको उनकी वॉर्डरोब में मौजूद पिंक कलर के आउटफिट्स की एक झलक दिखाते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: नीता अंबानी के बैग कलैक्शन में मौजूद हैं ये 7 महंगे बैग्स, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश
वैसे तो नीता अंबानी के पास कई साडि़यां हैं इनमें से पिंक कलर की साड़ी ज्यादा हैं। मगर, कुछ समय पहले नीता अंबानी की एक पिंक कलर की साड़ी की चर्चा पूरे मीडिया भर में हो रही थी। यह साड़ी उन्होंने अपने बेटी आकाश अंबानी और बहू शलोका मेहता की शादी से जुड़े एक फंक्शन में पहनी थी। इस साड़ी की कीमत 40 लाख रुपए बताई गई थी। यह साड़ी दिखने में बेहद खूबसूरत । इस साड़ी को नीता ने खास फंक्शन के लिए तैयार करवाया था। आपको बता दें कि इस साड़ी को चेन्नई के सिल्क डायरेक्टर शिवालिंगम ने डिजाइन किया था। इस साड़ी में कई खासियतें थी। इस साड़ी को विवाह पट्टू कहा जाता है। साड़ी ही नहीं इसका ब्लाउज भी डिजाइनर था ब्लाउज की बैक में श्रीनाथ द्वारा में रखी भगवान कृष्ण की मूर्ती की छवि बनी हुई थी। इस साड़ी को फेमस आर्टिस्ट राजा रवि वर्मा की पेंटिंग की रैप्लिका डिजाइन के आधार पर बनाया गया था। बेस्ट बात तो यह थी कि साड़ी में सोने के तारों से कढ़ाई की गई थी। सोने के अलावा इसमें एमरल्ड, रूबी, पुखराज, पर्ल और कैट आई जैसे कीमती रत्नों का भी इसे सजाने में इस्तेमाल किया गया है। इस साड़ी को कांजीवरम आर्ट में एक्सपर्ट 36 महिला कारिगरों ने मिलकर तैयार क्या था। वजन में यह साड़ी 8 किलोग्राम थी और इसे पूरा तैयार करने में कारिगरों को 1 साल से भी ज्यादा वक्त लगा था।
नीता अंबानी की वॉर्डरोब में देश के कई लीडिंग फैशन डिजाइनर्स द्वारा डिजाइन की गई साडि़यां मौजूद हैं। इन्हीं में से एक साड़ी उनके लिए फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने डिजाइन की है। यह साड़ी भी पिंक कलर की हैं। इसमें पिंक के 2 शेड्स का यूज किया गया है। यह साड़ी नीता ने आकाश और श्लोका की म्यूजिकल नाइट पार्टी में पहनी थी। साड़ी में गोल्डन एम्ब्रॉयडरी की गई थी। इस साड़ी का पल्लू भी डिफ्रेंट कलर और पैटर्न का था वहीं घेर में डिफ्रेंट वर्क किया गया था। साड़ी के बॉर्डर पर हैवी गोटा वर्क था।
बेटी ईशा अंबानी की शादी के बाद रखे गए वेडिंग रिसेप्शन में नीता अंबानी किसी नई नवेली दुल्हन से कम नजर नहीं आ रही थीं। नीता अंबानी ने इस फंक्शन के लिए फैशन डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला का डिजाइन किया हुआ बेबी पिंक कलर का लेहंगा पहना था। लेहंगे पर गोल्डन और कॉपर कलर का जरी वर्क किया गया था। इस लेहंगे में नीता अंबानी बेहद खूबसूतर नजर आ रही थीं।
इस तस्वीर में नीता अंबानी ने पिंक कलर का सूट पहना हुआ है। इस सूट पर बारीक सिल्वर थ्रेड से एम्ब्रॉयडरी की गई है और सीक्वेंस वर्क भी है। सूट का दुपट्टा भी बेहद खूबसूरत है। यह सूट से मैच करता हुआ है। नीता अंबानी का यह सूट किसने डिजाइन किया है यह तो नहीं पता मगर नीता अंबानी इस सूट में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। इन 5 महंगी चीजों के मालिक हैं नीता अंबानी-मुकेश अंबानी, आसमान छूती हैं इनकी कीमतें
यह सूट नीता ने बेटी ईशा अंबानी के प्री वेडिंग फंक्शन में पहना था।
इसे जरूर पढ़ें: नीता अंबानी की वॉर्डरोब में हैं ये 9 डिजाइनर सलवार सूट, आप भी ले सकती हैं आइडिया
नीता अंबानी ने दिवाली 2019 पर अंबानी हाउस में दी गई आलीशान पार्टी में पिंक कलर का लेहंगा पहना था। उनका लेहंगा रानी कलर का था। इस लेहंगे पर उन्हों रानी पिंक कलर की ही मैचिंग कुर्ती पहनी थी। नीता के लेहंगे पर गोल्डन गोटा पट्टी का क्रॉस वर्क किया गया था। जो लेहंगे की खूबसूरती को और भी बढ़ा रहा था। दुल्हन की श्रृंगार में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं नीता अंबानी
नीता की वॉर्डरोब में एक पिंक लेहंगा फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ है। नीता अंबानी ने यह लेहंगा आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के प्री वेडिंग फंक्शन में पहना था। इस लेहंगे पर सिल्वर किया गया है। नीता अंबानी इस लेहंगे में बेहद खूबसूरत लगी थीं। इसी लेहंगे को पहन कर नीता ने भगवान श्री कृष्ण के भजन 'अच्युतम केशवम राम नारायणम' पर डांस भी किया था।
बीते वर्ष अमिताभ बच्चन द्वारा दी गई दिवाली पार्टी में नीता अंबानी अपने परिवार के साथ पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने अपना फेवरेट कलर का सल्वार सूट पहना था। नीता ने पिंक कलर का सिल्क का कुर्ता पहना था। कुर्ते पर गोल्डन जरी वर्क थी वहीं गोल्डन वर्क वाला प्लाजो और मैचिंग दुपट्टा नीते सल्वार सूट को और भी डिजाइनर लुक दे रहा था।
नीता अंबानी की वॉर्डरोब में शामिल पिंक कलर के इन आउटफिट्स के अलावा भी काफी सारे ड्रेसेस और पार्टी वेयर आउटफिट्स मौजूद हैं मगर, नीता अंबानी को अधिकतर सल्वार सूट, साड़ी और लेहंगे में ही देखा गया है। तो हमने भी उनकी वॉर्डरोब में मौजूद पिंक कलर केवल उन्हीं आउटफिट्स पर आपका ध्यान आर्कषित किया है। वैसे आप यहां पर क्लिक करें और उनकी मेहंगी साडि़यों का कलेक्शन देखें। वहीं सल्वार सूट का कलेक्शन देखने के लिए यहां पर क्लिक करें।
Image Credit: nitaambanioffical/ Instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।