रिलयंस ग्रुप के चेयरमेन मुकेश अंबानी की वाइफ नीता अंबानी कई कारणों से चर्चा में रहती हैं। सबसे ज्यादा वह अपने फैशनेबल अंदाज के लिए सुर्खियों में रहती हैं। वैसे देश के सबसे अमीर आदमी की वाइफ होने के साथ-साथ नीता अंबानी बहुत ही खूबसूरत महिला हैं। वह खूबसूरत होने के साथ ही बहुत ही अच्छा फैशन सैंस रखती हैं। मौका कोई भी नीता अंबानी को हमेशा ही डिजाइनर और मेहंगे आउटफिट्स में देखा जाता है। सबसे ज्यादा महिलाओं को नीता अंबानी के साड़ी लुक्स पसंद हैं। तो चलिए आज हम आपको नीता अंबानी की वॉर्डरोब से 5 मेहंगी और खास साड़ियों के बारे में बताते हैं।
इसे जरूर पढ़ें:नीता अंबानी के रॉयल ब्लाउज़ जो साड़ी और लहंगे के साथ लगते हैं स्टाइलिश
इस तस्वीर में नीता अंबानी ने जो साड़ी पहनी है उसे फैशन डिजाइनर सब्यासाची ने डिजाइन किया है। आइवरी कलर की यह साड़ी velvet and tulle फैब्रिक पर है। इसमें जारदोजी की हैंड एम्ब्रॉयडरी की गई है। इस साड़ी में नीता अंबानी बेहद रॉयल लुक में नजर आ रही हैं।
इसे जरूर पढ़ें:नीता अंबानी के हैं ये 5 महंगे शौक, जान कर हैरान रह जाएंगी आप
अपने बेटी आकाश अंबानी और बहू शलोका मेहता की शादी से जुड़े एक फंक्शन में नीता अंबानी ने 40 लाख रुपए की बेहद खूबसूरत साड़ी पहनी थी। इस साड़ी को नीता ने खास फंक्शन के लिए तैयार करवाया था। नीता अंबानी की इस साड़ी को चेन्नई के सिल्क डायरेक्टर शिवालिंगम ने डिजाइन किया था। इस साड़ी को विवाह पातु कहा जाता है। इस साड़ी के साथ डिजाइनर ब्लाउज भी था जिसकी बैक में श्रीनाथ द्वारा में रखी भगवान कृष्ण की मूर्ती की छवि बनी हुई थी। इस साड़ी को फेमस आर्टिस्ट राजा रवि वर्मा की पेंटिंग की रैप्लिका डिजाइन के आधार पर बनाया गया था। साड़ी में सोने के तारों से कढ़ाई की गई है। सोने के अलावा इसमें एमरल्ड, रूबी, पुखराज, पर्ल और कैट आई जैसे रत्नों का भी इस्तेमाल किया गया है। इस साड़ी की खासियत यहीं खत्म नहीं होतीं। आपको बता दें कि इस खूबसूरत साड़ी को कांजीवरम आर्ट में एक्सपर्ट 36 महिला कारिगरों ने मिलकर तैयार की थी। इस साड़ी का वजन ही 8 किलोग्राम थी और इसे पूरा तैयार करने में कारिगरों को 1 साल से भी ज्यादा वक्त लगा था।
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर के पोस्ट वेडिंग फंक्शन में नीता अंबानी पति मुकेश अंबानी, बहू श्लोका मेहता और बेटे आकाश अंबानी के साथा पहुंची थीं। उन्होंने फैशन डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला द्वारा डिजाइन की हुई बेहद खूबसूरत बेज कलर की चिकनकारी वर्क वाली साड़ी पहनी थी। उनके इस लुक की बहुत तारीफ की गई थी। लखनऊ की चिकनकारी है फेमस।
अवसर कोई भी हो नीता अंबानी हमेशा ही सजधज कर तैयार होती हैं। आकाश और श्लोका की म्यूजिकल नाइट पार्टी में भी उनका बेहद सुंदर अंदाज नजर आया था। नीता ने फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी की डिजाइन की हुई खूबसूरत साड़ी पहनी थी(देखिए इस साड़ी की झालक) ।
गुलाबी रंग के दो शेड वाली इस साड़ी में गोल्डन एम्ब्रॉयड्री की गई थी। इस साड़ी का पल्लू भी डिफ्रेंट कलर और पैटर्न का था वहीं घेर में डिफ्रेंट वर्क किया गया था। साड़ी के बॉर्डर पर हैवी गोटा वर्क था। इस साड़ी में नीता काफी यंग और प्रिटी नजर आ रही थी।
ईशा अंबानी की प्री वेडिंग डांडिया नाइट में नीता अंबानी ने बेहद खूबसूरत साड़ी पहनी थी। फैशन डिज़ाइनर अबू जानी और संदीप खोसला की डिजाइन की हुई यह साड़ी मल्टीकलर थ्रेड से तैयार की गई थी। इस साड़ी को नीता अंबानी ने गुजराती स्टाइल से पहना था। इस अंदाज में वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। ईशा अंबानी की प्री वेडिंग डांडिया नाइट में नीता अंबानी ने पहनी थी ये साड़ी।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।