नीता अंबानी की ही तरह महिलाओं में उनकी बहू श्लोका मेहता के नए फैशन लुक्स को भी देखने का बहुत क्रेज है। श्लोका मेहता और आकाश अंबानी की जब से शादी हुई तब से श्लोका को कई अवसरों पर देखा जा चुका है। अपनी सास नीता अंबानी की ही तरह श्लोका को भी फैशन की अच्छी नॉलेज है। वह हर अवसर में एक नए लुक में नजर आती हैं। डिजाइनर लहंगों में श्लोका मेहता कमाल की नजर आती हैं।
श्लोका लहंगे के साथ बेहद स्टाइलिश अंदाज में दुपट्टे को ड्रैप करती हैं। अगर आप भी जानना चाहती हैं कि दुपट्टों को लहंगे के साथ कितने अंदाज में ड्रैप किया जा सकता है तो श्लोका मेहता के यह लुक्स जरूर देखें।
इसे जरूर पढ़ें: Unseen Pics: नीता अंबानी की बहू श्लोका मेहता के कुछ अनदेखे वीडियो और तस्वीरें
कुछ ही दिन पहले की बात है जब श्लोका मेहता अंबानी परिवार के फैमिली फ्रेंड की शादी में शामिल होने गई थीं। तब श्लोका ने पिंक और गोल्डन कलर का लेहंगा पहना था। यह लेहंगा किस डिजाइनर का था यह तो नहीं पता मगर, इस लेहंगे के साथ उन्होंने बेहद डिफ्रेंट अंदाज में दुपट्टे को ड्रैप किया था। श्लोका मेहता ने दुपट्टे को साड़ी के अंदाज में ड्रैप कर उपर से डिजाइनर कमरबंध पहना था। आप भी इसे ट्राए कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: नीता अंबानी की बहू श्लोका मेहता को हैं ये 5 महंगे शौक
यह तस्वीर श्लोका मेहता और आकाश अंबानी के पोस्ट वेडिंग फंक्शन की है। इस तस्वीर में श्लोका मेहता ने बेहद खूबसूरत रानी कलर का लेहंगा पहना है। लेहंगे के साथ श्लोका मेहता ने दुपट्टे को साइड में शोल्डर पर डाला है और सिलवर कमरबंध को उपर से पहना है। दुपट्टे को ड्रैप करने का उनका यह अंदाज बहुत ही सुंदर लग रहा है। श्लोका मेहता के इन 4 स्टाइलिश ब्लाउज डिजाइंस से लें आइडिया
फैशन डिजाइनर सबयासाची मुखर्जी का डिजाइन किया हुआ यह लेहंगा श्लोका मेहता ने करीना कपूर और करिश्मा कपूर के कजिन अरमान जैन की शादी में पहना था। इस मल्टी कलर्ड लेहंगे के साथ श्लोका ने एमरेल्ड पीच कलर का दुपट्टा कैरी किया था। इस दुपट्टे को श्लोको ने एक शोल्डर पर प्लीट्स के साथ तो दूसरे शोल्डर पर फॉल स्टाल में रखा था। देखें नीता अंबानी की बहू श्लोका मेहता की बचपन की तस्वीरें
लेहंगे पर दुपट्टा ड्रैप करने का यह आसान तरीका है। तस्वीर में देखें श्लोका ने अपनी शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन में अबूजानी संदीप खोसला का डिजाइन किया हुआ लेहंगा पहना था। लेहंगे साथ श्लोका ने एक श्लोडर चौड़ी प्लीट्स के साथ दुपट्टे को कैरी किया था। वहीं बैक साइड से दुपट्टे के एक छोर को दूसरी तरफ अपनी कमर में टकइन कर लिया था। खुल गया श्लोका मेहता की खूबसूरती का राज, आप भी जानें
इस तस्वीर में श्लोका मेहता ने फैशन डिजाइनर अनामिका खन्ना का डिजाइन किया हुआ बेहद खूबसूरत पीले रंग का लेहंगा पहना है। इस लेंहगे को श्लोका ने अपनी मेहंदी सेरेमीन में पहना था। दुल्हन की सहेलियों के लिए श्लोका मेहता के ये 4 लेटेस्ट लेहंगा डिजाइंस हैं बेस्ट
इस लेहंगे के साथ श्लोका ने दुपट्टे को बैक साइड से फुल ओपन करके आगे के साइड दोनों शोल्डर्स पर डाल रखा है। दुपट्टे को कैरी करने का यह स्टाइल भी उनका काफी अच्छा और कम्फर्टेबल भी है। नीता अंबानी की बहू श्लोका मेहता से लें नए ज्वेलरी ट्रेंड्स के आइडिया
तो अब आप ही बताएं कि श्लोका मेहता के लेहंगे के साथ दुपट्टे को ड्रैप करने के ये 5 अंदाज आपको कैसे लगे। अगर आपको यह अंदाज अच्छे लगे हैं तो आप इन्हें ट्राय कर सकती हैं। नीता अंबानी की बहू श्लोका मेहता के 5 ब्लाउज डिजाइंस से लें टिप्स
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।